- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग रेस है. गुरुवार को गुप्त सूचना पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया बैराज के समीप, ज्योति भट्ठा के पास स्थित जंगली और वीरान क्षेत्र में बने अस्थायी ढांचे पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन हुआ. मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब निर्माण और पैकेजिंग में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई, जिनमें स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन, बोतल सील करने हेतु कॉर्क, नकली लेबल, आसंजक पदार्थ और शराब में रंग व स्वाद देने के लिए कैरामेल…
जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत में किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़ी 78 महिला सदस्यों को डिजिटल क्यूआर कोड वितरित किया गया. एफपीओ में कुल 300 महिलाएं सदस्य हैं, जिनमें प्रथम चरण में 78 महिला उद्यमियों को क्यूआर कोड प्रदान किया गया. क्यूआर कोड उपलब्ध कराने का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उत्पाद बेचने की प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाना है, ताकि महिला उद्यमी सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकें और अपने उत्पादों की बेहतर कीमत प्राप्त कर सकें. गोहला पंचायत स्थित…
नई दिल्ली: कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 2005 बैच के एलएएफईए राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी उज्ज्वल कुमार की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है. उन्हें रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. श्री कुमार झारखण्ड कैडर के दूसरे ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उनकी यह नियुक्ति उप सचिव स्तर पर की गई है. उनका कार्यकाल 9 अक्टूबर 2028 तक अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. एसीसी ने इसके साथ ही उज्ज्वल कुमार की रक्षा राज्य मंत्री के विशेष कार्याधिकारी (OSD) के रूप में चल रही तैनाती को…
गम्हरिया: प्रखंड सभागार में गुरुवार को सुबह 10 बजे से 01 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गम्हरिया द्वारा नगर निगम आदित्यपुर के सभी 136 मतदान केंद्रों के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को अपने- अपने मतदान केंद्र क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का बीएलओ ऐप के माध्यम से मैपिंग करने की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं का नाम खोजने के सभी उपलब्ध विकल्पों के बारे में भी विस्तार…
सरायकेला: गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना, अबुआ स्वास्थ्य कार्ड निर्माण तथा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों के राशन कार्ड में नाम अथवा पता सुधार के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उनके e-KYC की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि कार्ड से वंचित पात्र लाभुकों के शत- प्रतिशत नामांकन के लिए…
सरायकेला: जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं. विशेष रूप से गम्हरिया प्रखंड में व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और डीलरों की मिलीभगत से गरीबों के हिस्से के अनाज में अनियमितता की गई है. शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2025 में जिला आपूर्ति शाखा (DSD) द्वारा राशन डीलरों की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाए जाने की बात कही गई थी. नियम के अनुसार SIO पर डीलर के हस्ताक्षर के साथ तीन प्रतियां तैयार होनी चाहिए थीं, जिसमें एक प्रति डीलर, एक DSD और एक…
ईचागढ़: झारखंड विधानसभा के आगामी सत्र से पूर्व रांची में आयोजित विधायक दल की बैठक में भाग लेने जाने के क्रम में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम गांव में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में एकाग्रता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है. यदि खिलाड़ी लक्ष्य बनाकर मेहनत करें तो निश्चित रूप से मंजिल हासिल होगी. विधायक सविता…
सरायकेला: गुरुवार को राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत 20 यूनिट बकरी पालन इकाइयों का वितरण पात्र लाभुकों के बीच किया गया. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना, पशुधन आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करना है. वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने योजना की पूरी जानकारी लाभुकों को दी. उन्हें बताया गया कि बकरी पालन के माध्यम से वे नियमित आमदनी का साधन विकसित कर सकते हैं. साथ ही पशुपालन से जुड़ी आवश्यक सावधानियों, समय-समय पर टीकाकरण, संतुलित पोषण और…
जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को कार्यालय सभागार में एक अहम समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) सहित शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और थाना प्रभारियों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर रणनीति तैयार करना था. वरीय पुलिस अधीक्षक ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक को लेकर विभिन्न थानों द्वारा चलाए गए छापामारी अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. गिरफ्तार आरोपियों…
जामताड़ा/ Manish Baranwal खरीफ विपणन मौसम 2025- 26 के तहत जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा. इस संबंध में गुरुवार को उपायुक्त रवि आनंद ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में धान खरीद की सभी तैयारियां की जा रही हैं. उपायुक्त ने बताया कि पिछले खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 के दौरान जिले को धान अधिप्राप्ति के लिए कुल दो लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 2,303 किसानों द्वारा कुल 1,62,540 क्विंटल धान की बिक्री की गई थी. हालांकि यह लक्ष्य से कम रहा, लेकिन किसानों की…