Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

सरायकेला: जिले में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. अभियान के दौरान 21 वाहन चालकों से कुल 63,150 रुपये का जुर्माना वसूला गया. आदेश उल्लंघन के मामलों में 10 वाहनों से 5,000 रुपये, वाहन लाइसेंस नियम का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों से 55,000 रुपये और नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 3,150 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. इस अभियान के तहत पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दस्तावेज़ी कार्रवाई भी की. ट्रैफिक प्रभारी राजू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण योजनाओं के चयन से संबंधित विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि यंत्र, तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार सहित विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजनाओं और किसानों के चयन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, नियमानुसार और निष्पक्ष होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या अनुचित सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. सभी प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों और सूचियों का परीक्षण कर आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित करने का…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम के वार्ड 17 स्थित शिव काली मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को तेजश्विनी महिला संगठन की ओर से सामूहिक सत्यनारायण स्वामी कथा का आयोजन किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम की मुख्य यजमान वार्ड 17 की पूर्व पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा रहीं. कथा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और भगवान सत्यनारायण की विधिवत पूजा- अर्चना की. पूजा के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा. कथा वाचन के दौरान पंडित चंद्रभान पांडेय ने बताया कि जिस माह की पूर्णिमा गुरुवार के…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप साहू का शव आज सुबह स्वर्णरेखा नदी घाट पर तैरता हुआ मिला. प्रदीप विगत चार दिनों से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने उलीडीह थाना का घेराव कर मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. महिलाओं का कहना है कि इलाके में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और यह हत्या भी उसी का…

Read More

जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित पार्किंग में ड्राइवरों से कथित तौर पर की जा रही अवैध नकद वसूली के विरोध में जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में ड्राइवर सड़क पर उतर आए. आक्रोशित ड्राइवरों ने पार्किंग गेट के बाहर जाम लगा दिया, जिससे ट्रेलर, ट्रक सहित कई मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि बर्मामाइंस पार्किंग में मेडिकल चेकअप के नाम पर ड्राइवरों से 250 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं. ड्राइवरों का कहना है…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन की तैयारी अधूरी नजर आ रही है. गरीबों और असहायों के बीच अभी तक कंबल वितरण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि हर साल इस समय तक कंबल बांटने का अभियान शुरू हो जाता है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है, वहीं प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों तक राहत नहीं पहुंचाई जा सकी है. बुजुर्गों और गरीब तबके के लोगों के लिए हर वर्ष चलाया जाने वाला कंबल वितरण अभियान अब तक शुरू…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने जिला प्रशासन को एक विस्तृत और व्यापक प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई अहम सुझाव दिए गए हैं. थाना प्रभारी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्कूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप का निर्माण, अंधेरे स्थानों तथा मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुशंसा की गई है. प्रस्ताव के मुताबिक 18…

Read More

पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों टोटो ऑटो चालकों ने नगर परिषद के टोल टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में पाकुड़- हिरणपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जाम मोहनपुर मोड़ के पास लगाया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क जाम कर रहे चालकों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अचानक टोटो ऑटो का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है. उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों में जहां प्रवेश शुल्क 30 रुपये लिया जाता है, वहीं पाकुड़ में 66 रुपये वसूले जा रहे…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh गुरुवार को समाहरणालय परिसर के बाहर 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कैंटीन का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास कार्यक्रम में सरायकेला विधायक के प्रतिनिधि सनंद आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस मौके पर उन्होंने बताया कि अभी तक समाहरणालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को चाय- नाश्ता और भोजन के लिए बाहर जाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी. कैंटीन के निर्माण के बाद सभी को परिसर में ही सुविधाजनक और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी. सनंद आचार्य ने कहा कि कैंटीन में लोगों की मांग के अनुसार शाकाहारी और…

Read More

जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में मानगो ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार को एक विशेष सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. सेमिनार का नेतृत्व मानगो ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओम करमाली ने किया. उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकतर सड़क हादसे लापरवाही, तेज रफ्तार, मोबाइल फोन…

Read More