Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के कुचाई प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है. कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजार में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है. विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 118 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, जबकि विभिन्न विषयों के लिए 8 पद स्वीकृत हैं. हैरानी की बात यह है कि सभी पद खाली पड़े हैं और पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी सिर्फ एक सहायक शिक्षक महेश चंद्र लागुरी के कंधों पर है, जो प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. एक ही शिक्षक…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के आरोप में कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव पिछले कुछ दिनों से पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. गुरुवार को भी उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिया था, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया गया. मामले पर संज्ञान लेते हुए पार्टी की अनुशासन समिति ने कार्रवाई की सिफारिश की. इसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal रमजान के पाक महीने का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा शुक्रवार को जिलेभर में पूरे अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर ओर इबादत का माहौल देखने को मिला. सुभाष चौक जामा मस्जिद पाकडीह, सरखेलडीह नूर मोहल्ला, राजबाड़ी, जीतूडांगल समेत ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगीं. भीड़ इतनी अधिक थी कि कई मस्जिदों में जगह कम पड़ गई और लोगों ने बाहर बैठकर नमाज अदा की. इस दौरान अल्लाह की इबादत में हजारों सिर…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा की नमाज शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. शहर के मानगो, साकची, बिस्टुपुर, धतकीडीह, जुगसलाई, कदमा, बर्मामाइंस, टेल्को, गोलमुरी, चांडिल, कपाली समेत विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज अदा करने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं. कई जगहों पर अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे ताकि सभी लोग आसानी से नमाज अदा कर सकें. इस मौके पर इमामों ने लोगों को इंसानियत, भाईचारा और शांति का संदेश दिया. नमाज के दौरान…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत भाटिया बस्ती में एक कथित बच्चा चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार आनंद विहार रोड नंबर 9 निवासी एक परिवार के बच्चे को कथित रूप से पड़ोसी रंजीत मंडल के घर में बीते मंगलवार सुबह करीब 5 बजे से बंधक बनाकर रखा गया था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में संदेह गहराने लगा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपित परिवार ने बच्चे की तलाश का नाटक कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की.…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोड़बो गांव में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बीती रात या अहले सुबह की है. दंपति अपने कमरे में सो रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के समय घर के दूसरे कमरे में सो रहे उनके दो बच्चों को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह उठने पर बच्चों ने अपने माता- पिता को खून से लथपथ देखा और इसकी जानकारी आसपास के…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति सहित विभिन्न टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे रूटीन टीकाकरण, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन, परिवार नियोजन, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज और ई-संजीवनी सेवा की विस्तार से समीक्षा की. समीक्षा में मैटरनल हेल्थ, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, बीसीजी कवरेज और पूर्ण टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण मानकों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले सीएचओ को चिन्हित कर उनका वेतन बंद करने…

Read More

सरायकेला: ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत कुकड़ू स्थित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय के शिक्षकों को वेतन भुगतान और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा. रांची में विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय के शिक्षक पिछले दो दशकों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन अस्थायी शिक्षकों और कर्मचारियों के पारिश्रमिक का अब तक कोई स्पष्ट निर्धारण नहीं किया गया है. विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शिक्षकों के मानदेय भुगतान सहित उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आरोप लगाया कि विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा सनातन संस्कृति और पूजा पद्धति पर की गई टिप्पणी हिंदुओं की आस्था का अपमान है. उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शिक्षा के स्तर में सुधार और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने भाग लिया और सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा शत- प्रतिशत नामांकन पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. अपने संबोधन में सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षा समाज…

Read More