Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटेरैक्ट क्लब ऑफ़ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और रोटेरैक्ट क्लब ऑफ़ सेंट जेवयर कॉलेज ने संयुक्त रूप से हरिजन हाई स्कूल, भालुभासा रोड में “गर्व के साथ बहो” परियोजना का आयोजन किया. यह कार्यक्रम केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेटियों के आत्मसम्मान, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक प्रभावी मंच बना. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारी सरल और सहज भाषा में दी गई. मासिक स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए वर्षों से चली आ रही भ्रांतियों और…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को निश्चितपुर स्थित दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा भव्य प्रभातफेरी निकाली गई. सुबह के शांत वातावरण में बच्चों के जयघोष ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया. प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर निश्चितपुर के विभिन्न मार्गों और टोलों से होते हुए गुजरी. इस दौरान स्कूली बच्चे अपने हाथों में भगवा ध्वज और महापुरुषों की तख्तियां लिए हुए थे. “जय श्री राम” और “हिंदू नववर्ष मंगलमय हो” के नारों से वातावरण गूंजायमान रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह से गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने उनके निजी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मनोज पासवान ने उप महापौर को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की. मुलाकात के दौरान नगर निगम क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई. मनोज पासवान ने उप महापौर को क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए पहल करने का अनुरोध किया. उप महापौर अंकुर सिंह ने भरोसा दिलाया कि…

Read More

आदित्यपुर: सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी गुरुवार को आदित्यपुर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई. खासकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और पूरे कोल्हान इलाके में बढ़ते प्रदूषण तथा मजदूरों की समस्याओं को लेकर गंभीर बातचीत की गई. इस अवसर पर सांसद ने पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह को आदित्यपुर नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम द्वारा आयडा (AIADA) की जमीन पर डंप किए जा रहे शहरी कचरे में बार- बार आग लगने की घटनाओं ने अब गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संकट का रूप ले लिया है. बुधवार को एक बार फिर कचरे में लगी आग से उठते जहरीले धुएं ने आसपास के रिहायशी इलाकों और औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे मजदूरों की सांसें थाम दीं. पिछले एक महीने से लगातार हो रही इन घटनाओं ने नगर निगम की कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं की वजह से आंखों में जलन,…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal भाजपा राजनगर प्रखंड के पश्चिमी मंडल की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां नव मनोनीत पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन हुआ. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण प्रधान, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्जवल मोदक तथा मध्य मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़ को फूल- माला और भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रखंड के 21 पंचायतों में संगठन का…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार झारखंड में NH-419 पर “मौत का पुल” शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को निर्माणाधीन पुलि का निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. ग़ौरतलब है कि इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार- झारखंड में खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. बुधुडीह के पास निर्माणाधीन पुलिया के बनते ही टूटने की सूचना पर उपायुक्त रवि आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh समाजसेवी सह जानेमाने अधिवक्ता जॉनी हाजरा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और उद्योग मंत्री संजय यादव से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार जैसे अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया. मुलाकात के दौरान हाजरा ने सरायकेला में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की.  उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, जरूरी उपकरणों का अभाव और आपातकालीन सेवाओं की कमजोरी को दूर करना बेहद जरूरी है, ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सके. इसपर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भरोसा दिलाया कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh टाटा- सरायकेला मार्ग पर कोलाबिरा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. बाइक सवार की मौके पर मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. बताया जा रहा है कि दो ट्रकों के बीच ओवरटेक की होड़ में बाइक सवार को कुचल दिया गया था. हादसा इतना भीषण था कि शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों ट्रकों को रोकते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस को…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal आगामी ईद- उल- फितर, सरहुल और रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित केंद्रीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने स्पष्ट संदेश दिया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उपायुक्त रवि आनंद ने सभी से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी अप्रिय घटना…

Read More