Author: Bhumi Sharma

जमशेदपुर: जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने. जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों द्वारा चापानल अधिष्ठापन, जमीन अतिक्रमण, झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र निर्गत करने, म्यूटेशन, रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत, गुमशुदा नाबालिग पुत्र की खोजबीन, भूमि विवाद, गन लाइसेंस ट्रांसफर, सड़क निर्माण, झारखंड मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना का लाभ, नाली निर्माण, विधवा पेंशन सहित जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं…

Read More

जमशेदपुर: साकची स्थित डीएम लाइब्रेरी का शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य से संबंधित प्रगति की जांच- पड़ताल की और लाइब्रेरी के संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को 25 फरवरी से डीएम लाइब्रेरी का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छात्रों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, बेंच- डेस्क, पठन सामग्री, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि डीएम लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी…

Read More

चाईबासा/ Nitish Thakur गोईलकेरा स्थित सीआरपीएफ ए/193 बटालियन बोरोई की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025- 26 के तहत ग्राम बोरोई में शांति, प्रगति और जन- सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 193 बटालियन के कमांडेंट ओम जी शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व सीआरपीएफ जीडी बिभूतोश दास, ए/193 वाहिनी द्वारा किया गया. इस दौरान ग्राम बोरोई, बाईहातु, सांगाजटा, पाटुंग, सोंगा, किमसुआ और रुटागुटू के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल, मच्छरदानी, प्रेशर कुकर, छाता, बाल्टी, सिलाई मशीन, खाद्य पदार्थ और पोशाक का वितरण…

Read More

रांची: प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने ईडी अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए पीड़िक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत इस मामले पर सुनवाई हुई. पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने रांची में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद गुरुवार को रांची पुलिस की टीम ईडी के अधिकारियों से पूछताछ करने और जांच कराने पहुंची थी. इसके बाद ईडी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय…

Read More