Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला जिला के नए एसपी आनंद प्रकाश ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया. जिले के निवर्तमान एसपी एम अर्शी ने एसपी आनंद प्रकाश का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.वहीं निवर्तमान एसपी मोहम्मद अर्शी ने अपने 14 महीने के कार्यकाल को याद करते हुए बताया, कि पिछले साल जब उनका इस जिले में पदस्थापन हुआ था, उस वक्त कोरोना महामारी का पहला चरण चल रहा था. एक साथ कई चुनौतियां थी. अपने साथी सहकर्मियों के साथ मिलकर उन चुनौतियों का सामना किया. उन्होंने बताया कि इस जिले में काम करना बेहद ही चुनौतीपूर्ण और अनुभव प्राप्त करने के दृष्टिकोण से…

Read More

जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगझार स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, उनकी पत्नी सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की, गीता कौर और आदित्य सिंह को जमशेदपुर पुलिस मध्य प्रदेश के सिंहरौली से गिरफ्तार कर बुधवार को जमशेदपुर पहुंची. जहां चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गौरतलब है कि पिछले दिनों ट्रस्ट से भागी 2 नाबालिक युवतियों ने ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर एवं उनकी पत्नी सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की एवं वहां काम करने वाले 2 सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. नाबालिगों ने बताया था, कि मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट…

Read More

जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत पिपला के समीप वराबांकी में दो दिन पूर्व हुए हादसे के बाद भी अगर बिलजी विभाग सचेत नहीं होती है, तो इसे क्या कहा जाए. ये जो नजारा आप देख रहे हैं ये है सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत राम मड़ैया बस्ती का. जहां आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं, कि किस तरह एक घर से सटकर झूलता हुआ हाई टेशन का तार क्रॉस कर रहा है. यह घर बुधू कर्मकार नमक व्यक्ति का बताया जा रहा है. इसको लेकर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के प्रत्यासी रहे टीएमसी नेता विशेष…

Read More

राज्य के लोगों को साल 2024 तक पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी. यह कहना है राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर का. इंडिया न्यूज वायरल बिहार झारखंड के साथ चौपारण स्थित पीके इंटरनेशनल रिसोर्ट में exclucive बातचीत में हमारे संवाददाता चंद्रमणि वैद्य के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि कोविड के लगातार दो- दो लहर से राज्य उबर नहीं सका है बावजूद इसके विभागीय अधिकारी, अभियंता और संवेदक लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि 2024 तक हर घर को शुद्ध पेयजल पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया जा सके. उन्होंने बताया कि राज्य के…

Read More

नर्क में तब्दील हो चुके सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के मामले को लेकर नगर विकास विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए आदित्यपुर नगर निगम को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याओं का तत्काल समाधान उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है. मंगलवार को विभागीय पत्रांक संख्या 515 में सामाजिक संस्था जनकल्याण मोर्चा द्वारा नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव से लेकऱ तमाम पदाधिकारियों को किए गए शिकायत का हवाला देते हुए निगम क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश जारी किया गया है. गैरतलब है कि जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने निगम क्षेत्र में सीवरेज और ड्रेनेज…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते 25 मई की रात महिला नेत्री लुस्की सोरेन के घर हुए चोरी मामले में एक औऱ खुलासा करते हुए रिमांड पर लिए गए तीनों अपराधियों की निशानदेही पर एक सोने का चेन, 3 सोने का मांगटीका, एक सोने का लॉकेट और एक सोने की अंगूठी (सबका कुल वजन 47 ग्राम) बरामद किया जिसका कीमत खुले बाजार में ढाई से पौने तीन लाख बताई जाती है.. गैरतलब है कि 25 मई की रात मुस्लिम बस्ती के 3 शातिर चोरों ने तकरीबन 5 लाख के जेवरात व आभूषणों की चोरी की थी. हालांकि…

Read More

सरायकेला-खरसावां में प्राचीन संस्कृति के महान पर्व रजो संक्रांति को लेकर जिले भर में त्यौहार की धूम रही. हालांकि कोविड-19 संकट का असर इस वर्ष भी रजो संक्रांति के परंपरागत आयोजन पर देखा गया. बावजूद इसके सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रजो संक्रांति का त्यौहार मनाया गया. मूलतः कृषि परंपरा से जुड़े रजो संक्रांति के इस अवसर पर किसान वर्ग सोमवार से 3 दिनों के लिए खेतों से दूर हो गए. बताया गया कि परंपरा को मानते हुए अगले 3 दिनों तक किसान खेतों में नहीं जाएंगे. और इस दौरान खेत या जमीन खोदने…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा पंचायत अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी में ज़िला परिषद सदस्य सुधीर महतो के घर के पीछे मुख्य सड़क तक 160 फीट पीसीसी पक्की नाली का निर्माण एवं मथुरा पान दुकान से एसकेजी गेट 350 फीट पक्की नाली के निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिला परिषद अध्यक्षा शकुंतला माहली एवं जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो द्वारा मंगलवार को शिलान्यास किया गया. जानकारी हो कि दोनों योजनाएं स्थानीय लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी. जिसमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 7 लाख 51 हजार 225 रुपए खर्च किए जाएंगे. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा शकुंतला माहली…

Read More

जमशेदपुर में कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई में इन दिनों राम के नाम पर कोहराम मचा हुआ है. जहां कई छात्र सदस्यों ने जिलाध्यक्ष रोज तिर्की के इस्तीफे की मांग उठाते हुए आलाकमान को एक पत्र लिखकर उन्हें तत्काल पदमुक्त किए जाने की मांग की है. इस संबंध में एनएमयूआई के सदस्य लव कुमार ने बताया कि एनएमयूआई छात्र विंग का एक वॉट्सएप्प ग्रुप है, जिसमें कुछ सदस्यों द्वारा जय श्री राम कहकर एक दूसरे को संबोधित किया गया, जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को ग्रुप से यह कहते हुए बाहर कर दिया कि प्रभु श्री राम का नाम…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के दूसरे लहर का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन इस वैश्विक त्रासदी ने हर वर्ग को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया है. हम बात कर रहे हैं झारखंड के आर्थिक राजधानी जमशेदपुर के लाइफ लाइन की. जी हां लौहनगरी जमशेदपुर की लाइफ लाइन मिनी बसों को मानी जाती है. पिछले एक साल से मिनी बस कारोबारी खस्ताहाल जिंदगी जीने को विवश है. लॉकडाउन के कारण उपजे हालात के बाद से इनके समक्ष भुखमरी की नौबत आन पड़ी है. हालांकि जिला प्रशासन द्वारा इनके गाड़ियों का प्रयोग समय-समय पर किया जाता रहा है,…

Read More