Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है. जहां गश्ती के क्रम में भाटिया बस्ती से अंगद कुमार नामक तस्कर को 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बरामद ब्राउन शुगर का वजन 1.86 ग्राम बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया, कि गस्ती के क्रम में एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ने पर उसके पैंट के दाहिने जेब से 20 अलग-अलग रंगों में कुछ संदिग्ध…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी स्थित मदर्स प्राइड विद्यालय के शिक्षक संजय दुबे ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ सार्वजनिक रास्ता और पानी निकास का रास्ता अवरुद्ध किए जाने का विरोध करने पर पड़ोसी अजय कुमार सिंह सहदेव प्रधान एवं उनके पुत्र भाजपा नेता किशन प्रधान पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है. वैसे इस संबंध में उनके द्वारा आदित्यपुर थाने को भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. इधर शुक्रवार को शिक्षक के समर्थन में पड़ोस में ही स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यापीठ संस्थान भी आ गई है. साथ ही स्थानीय वार्ड पार्षद…

Read More

बीते बुधवार को जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप ट्रेन के आगे कूदकर पिता- पुत्री द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद शहर में सनसनी फैली हुई है. हर तरफ इस घटना की चर्चा है. आपको याद दिला दें कि बीते बुधवार की शाम टाटा स्टील कर्मी प्रीतपाल सिंह सैनी और उनकी पुत्री ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से पूर्व प्रीतपाल सिंह ने एक सुसाइडल नोट छोड़ा था और रेलवे फाटक के समीप चीख- चीखकर अपने और अपनी पुत्री के आत्महत्या के लिए अपने सगे भाई परमजीत सिंह सैनी और बिष्टुपुर थाना पुलिस के अधिकारियों को जिम्मेवार…

Read More

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एकबार फिर से भीषण अगलगी की घटना हुई है. जहां डिकोस्टा रोड स्थित गणगौर स्वीट्स के तीसरे माले में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. पहले तो गोदाम में कार्यरत कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे. वहीं आग की सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस डिकोस्टा रोड पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. जहां झांरखण्ड अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां और टाटा स्टील अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मशक्कत के…

Read More

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्री और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन श्रीमती अंजनी सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के उड़ीसा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसको लेकर झारखंड झामुमो में हर्ष व्याप्त है. गुरुवार को जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में श्रीमती सोरेन का भव्य स्वागत किया गया. जिसमें कोल्हान के सभी विधायक मौजूद रहे. झारखंड युवा मोर्चा, जिला कमेटी एवं नगर कमेटी ने भी श्रीमती अंजनी सोरेन को बुके देकर स्वागत किया एवं नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी. इस मौके पर जिला अध्यक्ष बाबन राय, जिला सचिव मिर्जा हांसदा, उपाध्यक्ष…

Read More

व्यवहार न्यायलय सरायकेला के सहायक् प्रमोद राम 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए. गुरुवार को उन्हें विदायी दी गई. इस दौरान सरायकेला सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश 3 विजय कुमार एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. जहां विदाई समारोह के दौरान सभी की आंखें नम थीं. सभी ने श्री राम को अवकाश प्राप्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं. श्री राम की नियुक्ति 28 नवंबर 1997 को व्यवहार न्यायालय न्यायलय चाईबासा में हुआ था. व्यवहार न्यायलय सरायकेला में सहायक के पद पर रहते वे अपने कार्य में मेहनत और लगन के बल पर सभी के विश्वासपात्र…

Read More

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत रायडीह बस्ती के समीप स्थित कला निकेतन स्कूल मैदान में गुरुवार की शाम 6 बजे रायडीह के स्थानीय युवकों के बीच आपस में ही जमकर मारपीट हुई. इन युवकों की लड़ाई छुड़ाने आये रवि रंजन सिंह नामक युवक को आपस में लड़ रहे युवकों ने ही पीटना शुरू कर दिया. रवि रंजन के परिजनों के अनुसार करीब 6 युवकों ने मिलकर डंडे से पिटाई कर अधमरा कर दिया है. रवि रंजन को आरआईटी पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई है. वहीं आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर आरआईटी थाना पुलिस ने छापेमारी शुरू…

Read More

जमशेदपुर के बाराद्वारी के देवनगर स्थित विवेकानंद नारी आश्रम की एक युवती सुनीता सामंत 10 माह के एक बच्चे को गोद में लेकर थाना प्रभारी आदित्यपुर से न्याय की गुहार लगा रही है. सुनीता ने आपबीती बताते हुए कहा, कि 2 साल पूर्व अमरेंद्र पांडेय नामक युवक से साकची में मिली, वह किसी कंपनी में काम करता था और बराबर आश्रम के आसपास आता जाता रहता था. वह पलामू जिले के रेहला थाना अंतर्गत गोदराम का रहनेवाला है. उसने बताया कि युवक के प्रेमजाल में फंसकर वह नारी आश्रम से भागकर बिहार के छपरा चली गई जहां मंदिर में शादी…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के तालाब से दो दिनों से गायब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव गुलिया उर्फ सेता बेसरा बताया जा रहा है. बताया जाता है, कि रघुनाथपुर गांव निवासी गुलिया बेसरा उर्फ सेता बेसरा दो दिनों से लापता था. परिजनों ने बताया कि वह घर से कुछ काम के लिए निकला था. और घर नहीं लौटा था. इधर गुरुवार को उसका शव तालाब में तैरता देखा गया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया और…

Read More

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से राज्य के 112 बीडीओ का ट्रांसफर- पोस्टिंग किया गया है. गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सरायकेला जिले के 6 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला राज्य के अलग- अलग प्रखंडों में किया गया है. सरायकेला के कुचाई में सुजाता कुजूर तो गम्हरिया में मारुति मिंज. खरसावां में गौतम कुमार तो मनीष कुमार को चांडिल का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं शंकराचार्य समाद को प्रखंड विकास पदाधिकारी नीमडीह की जिम्मेवारी सौंपी गई है. चांडिल की प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी को नगड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी का दायित्व दिया गया है.…

Read More