Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी में आम रास्ता विवाद को लेकर विहिप नेता मंटू दुबे और भाजपा नेता किशन प्रधान के परिवारवालों के बीच गुरुवार की सुबह गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. विहिप नेता के भाई प्रेम निधि दुबे ने आदित्यपुर थाने में भाजपा नेता किशन प्रधान, उनके पिता सहदेव प्रधान एवं एक अन्य व्यक्ति अजय प्रताप सिंह के विरुद्ध गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. इतना ही नहीं आम रास्ता विवाद में ब्रह्मकुमारी आश्रम गम्हरिया सेंटर की पूनम…

Read More

झारखंड के लोकायुक्त डीएन उपाध्याय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. इससे पहले स्वर्गीय उपाध्याय के पार्थिव शरीर को विशेष एम्बुलेंस से दिल्ली से जमशेदपुर लाया गया जहां साकची स्थित आवास पर तिरंगा ओढ़ाकर राजकीय सम्मान के साथ रखा गया. जहां न्यायपालिका क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ राजनीति और सामाजिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वर्गीय उपाध्याय के पार्थिव शरीर को भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया गया. जहां जमशेदपुर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए राजकीय सम्मान के साथ बंदूक झुकाकर सलामी दी गई.…

Read More

सरायकेला- खरसावां पुलिस ने बीते 13 जून को तिरुलडीह थाना अंतर्गत झारखंड बंगाल सीमा से सटे कारू नदी के तट से बरामद पोदोलोचन गोप के शव मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल एक नाबालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वैसे हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है. पुलिस ने उसकी पहचान सत्यनारायण गोप के रूप में की है, जो ओझा गुणी का काम करता है. जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि सत्यनारायण गोप मृतक की पत्नी से विवाह करना चाहता था, लेकिन बीते 2 मई…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना से मारे गए लोगों को मुआवजा दिए जाने पर अभी जिच बना हुआ है. इधर कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान चलाकर कोरोना वायरस की चपेट में आकर मारे गए लोगों का डेटा संग्रह किया जा रहा है. इसके तहत झारखंड प्रदेश नेतृत्व की ओर से विधानसभा स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है, जो प्रखंड स्तर पर मारे गए लोगों का डेटा संग्रह कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी कोल्हान स्तरीय टीम में अरुण यादव को बहरागोड़ा, जोसायी मार्डी को घाटशिला, गोपाल प्रसाद को पोटका, खगेन महतो को जुगसलाई, आनंदमय पात्रा को जमशेदपुर पूर्वी,…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर का दौर धीरे-धीरे अब कम हो रहा है. इधर झारखंड सरकार की ओर से लॉकडाउन के नियमों में गुरुवार से और नई छूट दी गई है. वैसे अभी भी कुछ पाबंदियां हैं, जिसे लागू कराने को लेकर जिला पुलिस- प्रशासन सक्रिय है. जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने शहरवासियों से सरकारी दिशा- निर्देशों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कारोबारियों और आम लोगों से रात्रि 8 बजे के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की. साथ ही वीकेंड लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने की बात कही. उन्होंने…

Read More

वैश्विक महामारी के बीच आज डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. जमशेदपुर रोटरी क्लब की ओर से इस खास अवसर पर कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में ब्लड डोनेशन शिविर आयोजित किया गया. जहां इनके द्वारा एमजीएम अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक को रक्त मुहैया कराया गया. जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि वैश्विक त्रासदी के दौर में जिस तरह डॉक्टरों ने कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की देखभाल में अपनी अहम भूमिका निभाई उससे इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया, कि रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के द्वारा हर साल…

Read More

विश्व तीरंदाजी में परचम लहराने वाली तीरंदाज कोमोलिका बारी के घर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पहुंचे और कोमोलिका के साथ उनके पूरे परिवार को सम्मानित किया. सरयू राय ने कोमोलिका के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले दिनों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया, कि बेटियां आज हर मुकाम पर बेटों की तुलना में बेहतर परफॉर्म कर रही है. बेटियां गौरव का प्रतीक बन चुकी है. साथ ही सरजू राय ने इनके कोच पूर्णिमा महतो के घर पहुंच कर उन्हें भी सम्मानित किया. पूर्णिमा महतो ने भारत में महिलाओं के लिए तीरंदाजी के क्षेत्र में…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित मंगलम सिटी गेट का घेराव कर आसपास के ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मंगलम सिटी के लोग डीप बोरिंग करवा लेते हैं, जिससे आसपास का जलस्तर दिनोदिन गिरता जा रहा है. बीती रात को भी सोसायटी में डीप बोरिंग हो रहा था. जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह ग्रामीण सोसायटी गेट पर एकजुट होने लगे और बोरिंग का विरोध करने लगे. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन किया. पार्षद…

Read More

कोरोना महामारी के दूसरे लहर का असर कम होते ही झारखंड सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह यानी आंशिक लॉक डाउन में धीरे- धीरे ढील दी जा रही है. हालांकि खतरा अभी टला नहीं है. इधर गुरुवार से एक जिले से दुसरे जिले के लिए यात्री बसों के परिचालन की अनुमति मिलने के बाद जमशेदपुर के मानगो स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर बसें तो मिली मगर यात्रियों की संख्या काफी कम रही. वैसे बसों के मालिकों एवं कर्मचारियों को आनेवाले दो- चार दिनों में स्थिति सामान्य होने का अनुमान है. हालांकि किराया को लेकर यात्रियों में असमंजस देखा गया.…

Read More

जमशेदपुर से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आ रही है. जहां 51 वर्षीय टाटा स्टील कर्मी प्रीतपाल सिंह सैनी ने अपनी 21 वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. प्राप्त सूचना के अनुसार आत्महत्या से पूर्व मृतक ने एक सुसाइडल नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी और अपनी बेटी के आत्महत्या के पीछे अपने सगे भाई परमजीत सिंह सैनी को जिम्मेवार ठहराया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही रेल और जिला पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम…

Read More