Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव मुख्य सड़क में पिछले दिनों हुए सड़क हादसे के शिकार 10 वर्षीय बच्चे के परिजनों को मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने एक लाख रुपये मुआवजा तौर पर प्रदान किया. गौरतलब है, कि विगत कुछ माह पूर्व ही राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में जान जाने वाले लागों के परिजनों को सरकारी स्तर पर एक लाख रुपये मुआवजा के तौर पर देने का एलान किया गया है. उसी योजना के तहत शनिवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने ये मुआबजा राशि प्रदान की. वहीं मंत्री ने निजी तौर पर पीड़ित परिवार…

Read More

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर के खैरबनी पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना एकलव्य मॉडल विद्यालय की आधारशिला रखी. इस दौरान राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन, स्थानीय सांसद गीता कोड़ा एवं जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान स्थानीय जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारत सरकार को आदिवासियों एवं जनजातीय समुदाय के विकास के लिए समर्पित बताया. उन्होंने बताया कि हर एकलव्य विद्यालय में आदिवासी और जनजातीय समुदाय के 480 बच्चों को मुफ्त शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी…

Read More

जमशेदपुर पुलिस को नशेड़ियों और नशे के करोबारियों के खिलाफ एकबार फिर से सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गरीब नवाज कॉलोनी से एक महिला तस्कर सहित तीन तस्करों को गांजा, प्रतिबंधित ड्रग्स कोरेक्स व्हाइटनर और नाइट्रोजन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों का नाम मोहम्मद नौशाद शमीमा बेगम और अमजद अली बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए जमशेदपुर पुलिस उपाधीक्षक लॉ एंड ऑर्डर ने बताया, कि शमीमा बेगम और मोहम्मद नौशाद पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के…

Read More

आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य हरे लाल महतो को सरायकेला पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दीघा से गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. देर शाम पुलिस इसकी पुष्टि कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजसू नेता सिम बदल- बदलकर हर दिन क्षेत्र बदल रहे थे. अंततः उन्हे पश्चिम बंगाल के दीघा से गिरफ्तार कर लिया गया है. आपको याद दिला दें कि बीते दिनों नीमडीह थाना क्षेत्र में कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन कर बगैर अनुमति के एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए आजसू नेता द्वारा फंडिंग किया गया था. जहां मजमा लगने…

Read More

जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और राज्य के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमकर भड़ास निकाली है. आपको बता दें, कि जमशेदपुर महानगर भाजपा ने विधायक सरयू राय पर खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते आहार पत्रिका के प्रकाशन मुद्रण और वितरण में सरकारी धनराशि का गबन करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर भाजपाइयों द्वारा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा गया है. जिसमें पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की गई है.…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 20 स्थित आदित्यपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचनेवाली मुख्य सड़क पर केडिया पेट्रोल पंप और आदित्यपुर थाना के बीच सड़क अधूरा रहने के कारण जलजमाव हो रहा है. जिससे बाईक और स्कूटी सवार आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. वहीं अस्पताल में 24 घंटा प्रसव की सुविधा रहने के कारण प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती महिलाओं का आना- जाना लगा रहता है, जिससे कभी भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. इसको लेकर आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी सह तृणमूल कांग्रेस के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशेष…

Read More

जमशेदपुर में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा हुआ है. वैसे अभी भी शहर में तीन पहाड़ गिरोह सक्रिय है. जानकारी देते हुए जमशेदपुर पुलिस की ओर से पटमदा रेंज के डीएसपी वीरेंद्र कुमार राम ने बताया, कि जिले के एसपी को मिले गुप्त सूचना के आलोक में मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी अभिषेक कुमार के घर पर छापेमारी की गई. इसमें आजाद नगर और मानगो थाना पुलिस की ओर से एक संयुक्त टीम गठित की गई थी. छापेमारी के क्रम में वहां तीन युवक मौजूद थे, लेकिन दो भागने में सफल रहे. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक ने अपना…

Read More

JCAPCPL द्वारा अपने सीएसआर फंड के तहत जिला प्रसाशन को स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस एक एम्बुलेंस प्रदान किया गया. जिसे जिले के उपायुक्त ने रेड क्रॉस जमशेदपुर को सौंप दिया. वैसे रेड क्रॉस के माध्यम से जिला प्रसाशन के द्वारा अनेक स्वास्थ संबंधी कार्य किए जाते है. साथ ही इनके द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा भी दी जाती है. उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में इसका इस्तेमाल जरूरतमंदों तक स्वास्थ सुविधा पहुंचाने हेतु किया जाएगा. उन्होंने जेसीएपीसीएल प्रबंधन के प्रति आभार जताया. इस दौरान जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला विधायक…

Read More

सरायकेला उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए बच्चों के संरक्षण एवं सरकार क़े जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने बताया, कि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 65 बच्चों के प्रभावित होने की सूची तैयार की गई है. उन्होंने बताया, कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए सभी 65 बच्चों में अब तक 30 बच्चों को स्पॉन्सरशिप के तहत 2 हजार प्रति बच्चा हर माह दिया जा रहा है.…

Read More

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 31 में इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है. बताया जा रहा है, कि नशे की लत के चलते युवा प्रतिदिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. बताया जाता है कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 31 में नए जलापूर्ति योजना के तहत लगाए गए पाइप लाइन में पीतल के नलों को चोरों द्वारा प्रतिदिन चोरी किया जा रहा है. इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में भी लगे सभी नल को चोरों द्वारा चुरा लिया गया है. स्थानीय पार्षद के अनुसार…

Read More