- Bihar Sheikhpura Development Crisis बिहार: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीण, विकास कार्यों की मांग तेज
- Jamshedpur Police Action जमशेदपुर: गांजा सप्लाई करने वाला कथित साधु गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा, कैश और सिगरेट बरामद
- Kaimur Liquor Smuggling कैमूर: यूपी से पटना ले जाई जा रही 604 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- Garhwa Land Dispute गढ़वा: वन अधिकार पट्टा भूमि विवाद में दो गांवों के ग्रामीण भिड़े, मारपीट में दो घायल
- Simdega Police Action सिमडेगा: पांच गृहभेदन कांडों का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 30 लाख के जेवरात बरामद
- Rohtas Jewellery Shop Robbery रोहतास: बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में धावा, हथियार के बल पर 30-35 लाख के आभूषण लूटने का दावा
- Bokaro Coal Raid Controversy बोकारो: कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप; CISF की गाड़ियों पर हमला, जांच शुरू
- Jamshedpur Agarwal Mahasammelan 2026 जमशेदपुर: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न, अगले 5 वर्षों का मिशन और रोडमैप तैयार
Author: Tech Ashish
सरायकेला: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तामुलिया पुराना बस्ती में 24 वर्षीय युवक द्वारा बंद घर में आत्महत्या किए जाने के बाद 3 दिनों तक लाश घर में रहकर सड़ने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय तमोलिया पुराना बस्ती निवासी जितेंन तंतुबाई ने शुक्रवार को अपने बंद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, बताया जाता है मृतक के परिजन नहीं है और घर में उसके साथ उसकी बहन और जीजा रहा करते थे, जो शुक्रवार को ही एक शादी में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे, इधर इस घटना…
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर से होकर गुजरने वाली टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क पर आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए खरकई ब्रिज से लेकर कांड्रा स्थित टॉल ब्रिज तक आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम कोजिसमें पाया, कि टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे रोड लाइटें बंद पड़ी है. पूरे मार्ग पर कहीं-कहीं इक्का-दुक्का लाइट छोड़कर बाकी लगभग 90 फीसदी लाइट बंद है. रोड लाइट खराब होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाले लोगों विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल चालकों…
सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना पुलिस ने छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम अघन नायक, राजेश सरदार और मोटा उरांव बताया जाता है. जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी ने बताया, कि बोलाईडीह इलाके में इनके द्वारा चाकू के बल पर राहजनी और लुटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी. शनिवार को भी इनके द्वारा चाकू के बल पर छिनतई करने का प्रयास किया जा…
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क पर रविवार को एक और सड़क दुर्घटना हुई. जहां एक बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात कार सवार ने धक्का मार दिया. जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय थाना के सहयोग से घायल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. घायल व्यक्ति कौन है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. उधर धक्का मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.हालांकि प्रत्यकषदर्शियों की माने तो बाइक सवार पूरी तरह से नशे में धुत था जिसने अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरी गाड़ी से जा…
वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर झारखंड सरकार की ओर से पहले स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह उसके बाद वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है. ताकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके. सरकार के आदेश के बाद भी सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग से सटे गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप स्थित बंगाल स्वीट्स खुला पाया गया. इसकी जानकारी मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम विजिलेंस टीम द्वारा तत्काल बंगाल स्वीट्स में छापेमारी करते हुए रेस्टोरेंट्स को सील कर दिया गया. वहीं सरायकेला एसडीओ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते…
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने जिस तरह से पूरी दुनिया में कोहराम मचाया उसके बाद दुनिया भर के लोग प्रकृति संरक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. झारखंड में भी इसका व्यापक असर देखा जा रहा है. राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक जगत के साथ अब आम लोग भी प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आ रहे हैं. जहां खाली पड़े स्थलों पर पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. रविवार को राज्य में वीकेंड लॉक डाउन के कारण सरायकेला जिले के गम्हरिया गायत्री नगर के लोगों ने सोसायटी के मैदान में पौधरोपण कर उन पौधों के…
वर्षों पुरानी 7 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को बिजली कामगार यूनियन के कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल कर शनिवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है. झारखंड बिजली कामगार यूनियन के बैनर तले कार्यकारी महामंत्री केएन सिंह के नेतृत्व में एसई दीपक कुमार को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी है, कि अगर 10 जुलाई तक उनकी मांगों को नहीं मानी गई तो वे लोग बिजली- बत्ती गुल कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. जानकारी देते हुए कार्यकारी महामंत्री ने बताया, कि उनके महत्वपूर्ण मांगों में सभी फील्ड कर्मचारियों को तत्काल लंबित प्रोन्नति दी जाय,…
जमशेदपुर से सटे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू के प्रत्याशी रहे हरेलाल महतो को कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन करने व भीड़ को भड़काने के मामले में सरायकेला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने गलत करार दिया है. साथ ही पुलिस पर गलत करवाई का आरोप लगाया है. पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रामचंद्र सहिस ने हरेलाल महतो की गिरफ्तारी के बाद जमशेदपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि श्री महतो आजसू के कद्दावर नेता है और पिछले चुनाव में उन्होंने दूसरे स्थान पर कब्ज़ा…
जमशेदपुर पुलिस ने बीते साल अप्रैल महीने में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए डॉन अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे गिरोह के बीच हुए गैंगवार मामले में फरार चल रहे सरगना सुधीर दुबे को पंजाब के एक होटल से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को शहर लेकर पहुंची जहां पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि जमशेदपुर पुलिस गैंगस्टर सुधीर दुबे को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने गैंगस्टर सुधीर दुबे की गिरफ्तारी में लगे पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि…
आजसू के केंद्रीय कमेटी सदस्य और नीमडीह पुलिस पर हमला कराने के आरोपी हरलाल महतो को पश्चिम बंगाल के दीघा से गिरफ्तार सरायकेला पुलिस शनिवार को सरायकेला पहुंची जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आपको याद दिला दें कि बीते दिनों नीमडीह थाना क्षेत्र में कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन कर बगैर अनुमति के एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए आजसू नेता द्वारा फंडिंग किया गया था. जहां मजमा लगने की सूचना पर पहुंची नीमडीह पुलिस पार्टी पर भीड़ ने हमला कर दिया था और घेरकर पिटायी कर डाली थी. जिसमें थानेदार सहित कई पुलिसकर्मियों को गंभीर…