- Bihar Sheikhpura Development Crisis बिहार: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीण, विकास कार्यों की मांग तेज
- Jamshedpur Police Action जमशेदपुर: गांजा सप्लाई करने वाला कथित साधु गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा, कैश और सिगरेट बरामद
- Kaimur Liquor Smuggling कैमूर: यूपी से पटना ले जाई जा रही 604 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- Garhwa Land Dispute गढ़वा: वन अधिकार पट्टा भूमि विवाद में दो गांवों के ग्रामीण भिड़े, मारपीट में दो घायल
- Simdega Police Action सिमडेगा: पांच गृहभेदन कांडों का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 30 लाख के जेवरात बरामद
- Rohtas Jewellery Shop Robbery रोहतास: बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में धावा, हथियार के बल पर 30-35 लाख के आभूषण लूटने का दावा
- Bokaro Coal Raid Controversy बोकारो: कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप; CISF की गाड़ियों पर हमला, जांच शुरू
- Jamshedpur Agarwal Mahasammelan 2026 जमशेदपुर: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न, अगले 5 वर्षों का मिशन और रोडमैप तैयार
Author: Tech Ashish
कोल्हान के निवर्तमान डीआईजी राजीव रंजन सिंह पदभार छोड़ने से पूर्व जमशेदपुर पहुंचे. जहां जिला पुलिस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए श्री सिंह ने कोल्हान में बिताए अपने 14 महीने के कार्यकाल को संतोषजनक बताया और कहा कोविड महामारी के बावजूद तीनों जिलों की पुलिस ने उन्हें भरपूर सहयोग किया और अपराध और कोरोना दोनों पर मजबूती से नियंत्रण किया. पिछले दिनों ब्राउन शुगर, ड्रग्स और गांजा के कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर बने टास्क फोर्स द्वारा बेहतर तरीके से अपना काम करने की बात उन्होंने कही. उन्होंने बताया, कि टास्क फोर्स द्वारा इतने कम समय में…
जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रोफेशनल फ्लैट से टाटा स्टील के क्वार्टरों से पानी का नल चुराते एक अपराध कर्मी को सुरक्षाकर्मियों द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया गया. जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्त में आए अपराधी का नाम अंशु मुखी बताया जा रहा है. जानकारी देते हुए कदमा थाना पुलिस द्वारा बताया गया, कि क्षेत्र में टाटा स्टील के क्वार्टरों से हो रहे चोरी की शिकायत लगातार मिल रही थी. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने अंशु मुखी को रंगे हाथ धर दबोचा. बताया गया, कि इसके पूर्व भी वह चोरी…
बोकारो: साहिबगंज जिला बल के जवानों को लेकर रांची जा रहे 407 वाहन बोकारो- रामगढ़ मुख्य मार्ग कसमार थाना क्षेत्र के दांतु के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें सब इंस्पेक्टर सहित 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी जवानों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही पिकअप वैन के चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक 407 वाहन और पिकअप वैन के बीच आमने सामने टक्कर हुई है. जिसमें पुलिस जवानों से भरा 407 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया. इसमें सवार कई जवान घायल हुए, जिसमें से सब इंस्पेक्टर…
पिछले दिनों भीमा कोरेगांव विस्फोट मामले में एनआइए के संदिग्ध आरोपी फादर स्टेन स्वामी की मौत को लेकर वामपंथियों ने गुरुवार को प्रतिवाद दिवस मनाते हुए उन्हें शहीद करार दिया है. जमशेदपुर में मिशनरियों एवं वामपंथियों के द्वारा मौन जुलूस निकालते हुए फादर स्टेन स्वामी की मौत को साजिश बताते हुए देश के सभी जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों के मामले में सुनवाई करने और उनके मामले में जल्द निर्णय सुनाने की मांग की गई. गौरतलब है कि फादर स्टेन स्वामी पिछले साल कोरोना से संक्रमित हो गए थे, हालांकि कोरोना को उन्होंने हरा दिया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में…
राज्य में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजने वाली है. इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. इधर जमशेदपुर में 15 वे वित्त आयोग की राशि को लेकर उठापटक शुरू हो गई है. जमशेदपुर पंचायत समिति अधिकार मंच द्वारा जिले के उपायुक्त के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया. सौपे गए मांग पत्र के माध्यम से इनके द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के सभी 55 पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के लिए 2020-21 के आवंटित राशि को गलत तरीके से खर्च करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कर राशि को समुचित तरीके से सभी पंचायतों में पंचायत समितियों के माध्यम…
झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से एक और अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के 5 आईएएस अधिकारियों का अलग-अलग विभागों में तबादला किया गया है. पिछले दिनों हुए तबादले के बाद उन अधिकारियों के पदस्थापन को विलुप्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है. इस क्रम में राजेश्वरी बी को मनरेगा आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया, जबकि शांतनु कुमार अग्रहरी को नागरिक सुरक्षा आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है. जियाडा एमडी के पद पर पफस्थापन को विलुप्त करते हुए प्रेरणा दीक्षित को संयुक्त, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की…
आदित्यपुर थाना परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो के पहल और वरिष्ठ नागरिक समाजशास्त्री रवीन्द्र नाथ चौबे के प्रयास से वरिष्ठ नागरिकों की पहली बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई. वरिष्ठ शांति समिति सदस्य सह नगर के करीब 50 वरिष्ठ नागरिकों ने इस बैठक में हिस्सा लिया. सभी वरिष्ठ नागरिकों ने अपने संबोधन में थाना प्रभारी के नेक पहल की सराहना की. क्षेत्र के अतिवारिष्ठ नागरिक एके श्रीवास्तव और एसडी प्रसाद ने संस्कारों के महत्व को बहुत जरूरी बताया. विनोद वार्षनेय ने बताया, कि महीने में एक बार थाना परिसर में छात्र- युवाओं और अभिभावकों की…
आईएएस अधिकारी संदीप कुमार मीणा ने बुधवार को जमशेदपुर के एसडीओ का पदभार ग्रहण कर लिया. उन्हें निवर्तमान एसडीओ नीतीश कुमार ने पदभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद संदीप कुमार मीणा ने अनुमंडल क्षेत्र में विधि- व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने एवं कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में जिले के उपायुक्त के साथ मिलकर इस अभियान में हर संभव सहयोग करने की बात कही. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने एवं कोरोनावायरस के रोकथाम को लेकर हर जरूरी कदम उठाने की बात उन्होंने कही. वहीं शहर की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण के सवाल…
सरायकेला- खरसावां पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ एक और कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए शमा परवीन नामक ब्राउन शुगर तस्कर को 39 पुड़िया ब्राउन शुगर और 86 हजार 950 रुपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आपको बता दें, कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर के कारोबार को लेकर कुख्यात हो चुका है. एक ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी होती नहीं, कि दूसरा फिर गिरोह को संचालित करने में जुट जाता है. सबसे अहम हाल के दिनों में यह देखने को…
जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सब्जी मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में सुरंजन मिश्रा नामक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की छानबीन में जुट गए हैं. उन्होंने बताया, कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. हालांकि उन्होंने अन्य कारणों से भी इंकार नहीं किया है. फिलहाल एक्सपर्ट की टीम को बुलाई गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.