- Bihar Sheikhpura Development Crisis बिहार: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीण, विकास कार्यों की मांग तेज
- Jamshedpur Police Action जमशेदपुर: गांजा सप्लाई करने वाला कथित साधु गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा, कैश और सिगरेट बरामद
- Kaimur Liquor Smuggling कैमूर: यूपी से पटना ले जाई जा रही 604 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- Garhwa Land Dispute गढ़वा: वन अधिकार पट्टा भूमि विवाद में दो गांवों के ग्रामीण भिड़े, मारपीट में दो घायल
- Simdega Police Action सिमडेगा: पांच गृहभेदन कांडों का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, 30 लाख के जेवरात बरामद
- Rohtas Jewellery Shop Robbery रोहतास: बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में धावा, हथियार के बल पर 30-35 लाख के आभूषण लूटने का दावा
- Bokaro Coal Raid Controversy बोकारो: कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप; CISF की गाड़ियों पर हमला, जांच शुरू
- Jamshedpur Agarwal Mahasammelan 2026 जमशेदपुर: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न, अगले 5 वर्षों का मिशन और रोडमैप तैयार
Author: Tech Ashish
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर के बगुनहातु, बिरसानगर और लालटांड़ में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे. हालांकि निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए नगर विकास विभाग के सचिव और विभागीय मंत्री से काम में तेजी लाए जाने की मांग की. उन्होंने बताया, कि प्रधानमंत्री का सपना 2022 तक सभी बेघर को घर मुहैया कराना है. अगर धीमी रफ्तार से निर्माण कार्य हुए तो प्रधानमंत्री का सपना साकार नहीं हो सकेगा. उन्होंने बताया, कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तो योजना काफी जोर-…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक सरयू राय के नेतृत्व में अलग- अलग इलाकों में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया रहा है. बुधवार को बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी में भी विधायक के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया. वैसे यह पूरा कार्यक्रम वन महोत्सव के रूप में संचालित किया जा रहा है. विधायक सरयू राय ने कहा, कि पौधारोपण के माध्यम से धरती के बुखार को शांत किया जा सकता है. वृक्ष ऑक्सीजन की कमी को दूर करते हैं. ऑक्सीजन किसी प्लांट में नहीं, बल्कि प्रकृति से प्राप्त होता है. प्रकृति संरक्षित होगी तो धरती पर ऑक्सीजन की कमी…
सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज- ड्रेनेज परियोजना का काम डीपीआर में खामियों के कारण कई वार्डों में खटाई पड़ता नजर आने लगा है. गौरतलब है कि राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पई सोरेन के संज्ञान में मामला जाते ही वे सक्रिय हुए और जिला प्रशासन को पूरे परियोजना के मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंप दिया है. उधर परियोजना के नियंत्रण की कमान मिलते ही जिले के उपायुक्त ने परियोना से जुड़े संवेदकों को निर्धारित मानकों के तहत परियोना के काम में तेजी लाने का निर्देश जारी कर दिया है. साथ ही पूरे निगम क्षेत्र में चल…
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल कंपनी के बाउंड्री से सटे फुटपाथ पर एक युवक घायल अवस्था में पाया गया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना मौके पर पहुंची और युवक को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. जहां युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. युवक कौन है यह पता अभी नहीं चल सका है. युवक अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है. आशंका जताई जा रही है, कि युवक एक मजदूर है और आसपास ही किसी कंपनी में काम करता है. फिलहाल आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
तिरुलडीह मंगलवार को झामुमो कुकडु प्रखंड कमिटी ने जिला उपाध्यक्ष शक्ति पदो महतो के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन पीसी में शक्ति पदों महतो ने कहा, कि बीते दिन आजसू द्वारा ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो एवम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जो बिल्कुल गलत है. विधायक सबिता महतो कीलोकप्रियता को देखते हुए आजसू द्वारा ऐसी ओछी हरकत शोभा नही देती. उन्होंने बताया कि हरेलाल महतो की गिरफ्तारी में बेवजह सबिता महतो के नाम को बदनाम किया जा रहा है. झमुमो प्रखंड कमिटी ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर ऐसी ओछी हरकत आजसू करेगी…
सरायकेला- खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत लुपुंगडीह में एक विक्षिप्त को बैग में भरकर एक महिला का कटा हुआ सर लेकर घूमते देखा गया. गिड़डू गोप बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उधर पुलिस के पहुंचते ही विक्षिप्त बैग छोड़कर मौके से भाग गया. पुलिस विक्षिप्त की तलाश में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आशंका जताई जा रही है कि विक्षिप्त ने ही महिला की हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वैसे इस जिले में यह दूसरी घटना है. इससे…
सरायकेला- खरसावां पुलिस ने बीते 26 जून को कपाली थाना अंतर्गत हांसाडुंगरी स्थित चांद होटल के मालिक शमीम अहमद हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त सहित 5 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वैसे इस मामले का एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है, एसपी ने दावा किया है, कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी ने बताया, कि जमीन विवाद के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम मोहम्मद अफाक, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और मोहम्मद सैफुल्लाह उर्फ कल्लू…
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण के दूसरे लहर से धीरे-धीरे अब जनजीवन सामान्य हो रहा है. इधर झारखंड सरकार द्वारा कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत मिनी लॉकडाउन में भी धीरे-धीरे अब ढील दी जा रही है. इसी ढील के तहत राज्य सरकार द्वारा पार्क और मल्टीपरपज शॉपिंग कंपलेक्स को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. इधर झारखंड के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक जुबिली पार्क को जिला प्रशासन द्वारा खोलने का निर्देश नहीं दिया गया है. इसको लेकर शहरवासियों में नाराजगी देखी जा रही…
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने अपनी कंपनी भालोटिया निशान में जिला प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को वेक्सीनेशन शिविर लगाया. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कंपनी के 130 कर्मचारियों को कोविशिल्ड का टीका लगाया गया. शिविर के प्रभारी गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नोडल अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया, कि अभी जिले में वैक्सीन की कमी नहीं है. अगले सप्ताह कोवेक्सीन का डोज मिलेगा जो केवल दूसरे डोज के लाभार्थियों को दिया जाएगा. चैंबर अध्यक्ष ने कर्मचारियों से अपील किया, कि कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय वेक्सीन ही…
सरायकेला जिले में रफ्तार का कहर सोमवार को भी जारी रहा. जहां देर रात सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग पर किता गांव के समीप खरसावां की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के किनारे जा टकरायी. जिसमें चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. चालक का नाम रिंकू षाड़ंगी बताया जा रहा है. चालक से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह खरसावां से आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती जा रहा था. इस दौरान कार की गति अधिक होने के कारण उसका…