Author: Tech Ashish

Exploring world

कोल्हान प्रमंडल के पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह को रांची जाने के क्रम में आदित्यपुर ऑटो कलस्टर मोड़ पर वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर द्वारा विदाई दी गई. डीआईजी ने कहा, कि अवकाश ग्रहण करने के बाद भी नशा और अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ रचनात्मक कार्य करने का उनका इरादा है. मौके पर संघ के रवींद्र नाथ चौबे, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, रामचंद्र पासवान, उमेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे.

Read More

राज्य के आदिवासी कल्याण और परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने विभागीय कार्यो की समीक्षा की. वहीं बैठक में मंत्री ने दोनों विभागों के पदाधिकारियों से रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस दौरान जिले के उपायुक्त के साथ दोनों विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री चम्पई सोरेन ने बताया कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है कोरोनावायरस के संक्रमण से न केवल झारखंड बल्कि पूरी दुनिया त्रस्त है उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वैश्विक महामारी से निपटने में पूरी तरह सक्षम बताया और कहा राज्य की जनता के…

Read More

राज्य के मंत्री और कांग्रेसी नेता बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, डीएसपी अजय केरकेट्टा और इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी सहित 22 लोगों पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और देह व्यापार के लिए मजबूर करने के मामले में जमशेदपुर पास्को कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर पुलिस को सभी पर धारा 319 के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रायल चलाने का निर्देश दिया है. आपको याद दिला दें, कि जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत सहारा सिटी की एक नाबालिग की मां की शिकायत पर 19 जनवरी 2018 को एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमे नाबालिग की मां ने इंदरपाल सैनी,…

Read More

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री के समीप मुख्य मार्ग का बुरा हाल है. जहां आए दिन लोग जलजमाव के कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. अब तक दर्जनों लोग यहां दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं, बावजूद इसके जिला प्रशासन इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार जिले के उपायुक्त को इस समस्या से अवगत कराया गया है, फिर भी अब तक इस सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया है. बताया जा रहा है, कि हल्की बारिश होने पर गड्ढे में तब्दील हो चुके…

Read More

जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी भी संक्रमितों के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. बावजूद इसके झारखंड सरकार पंचायत चुनाव और निकाय चुनावों की तैयारी में जुट गयी है. इधर चुनावी रणभेरी बजने से पूर्व ही राजनीतिक दलों के लोग भी चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. शुक्रवार को एनसीपी जमशेदपुर इकाई की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम चुनावों को लेकर जिला प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पवन कुमार…

Read More

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत रोड नंबर 3 स्थित एक मकान में बीती रात एक अनियंत्रित हाईवा एक मकान में घुस गया. जिससे मोहम्मद अजहर नामक व्यक्ति का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है, कि इससे किसी इंसानी जीवन का कोई नुकसान नहीं हुआ. हाईवा में गिट्टी लदा हुआ है. बताया जा रहा है, कि हाइवा बिरसानगर जा रहा था. घटना के बाद हाईवा का चालक मौके से फरार हो गया. हालांकि अब तक मालिक नहीं पहुंचे है, लेकिन उनके मुंशी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल सीतारामडेरा थाना पुलिस मामले की छानबीन…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के बुरुडीह, रापचा डुमरा और दुग्ध पंचायत के कई गांवों के खराब पड़े चापाकल सूख चुके थे. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि साहू से की. उधर रश्मि साहू ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ को पत्र के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर अवगत कराया. जिसके बाद गुरुवार को विभागीय स्तर पर बुरुडीह और रापचा पंचायत के खराब पड़े चार चापाकलों की मरम्मत कराई गई. वहीं भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने बताया, कि जल्द ही डुमरा और दुग्धा पंचायत में भी खराब पड़े…

Read More

हजारीबाग पुलिस के प्रयासों से गुरुवार को एक लाख की इनामी महिला नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. जिला पुलिस ने तीनों नक्सलियों को बुके देकर सम्मानित किया. सरेंडर करने वाले में एक लाख की ईनामी नक्सली उषा किस्कू उर्फ उषा संथाली, नागेश्वर गंझू , सरिता सोरेन शामिल है. जिले के पुलिस कप्तान कार्तिक एस ने बताया, कि पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है. झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा-एक नयी पहल के तहत प्रतिबंधित सीपीआई(माओवादी) के तीन सक्रिय सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्य धारा में लौट आए हैं. उन्होंने बताया…

Read More

झारखंड सरकार द्वारा बच्चों को रेडियो के माध्यम से शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को शिक्षित करने के पहल की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा छात्र- छात्राओं तक पहुंचाने के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर की महिलाओं ने एक सराहनीय पहल की है. देवघर के सत्संग नगर स्थित संत मैरी गर्ल्स स्कूल में गुरुवार को छात्राओं के बीच रेडियो का वितरण किया गया. इस दौरान देवघर एसडीओ दिनेश कुमार यादव और इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर की महिलाओं ने संयुक्त रूप से छात्राओं के बीच रेडियो का वितरण किया. मौके पर देवघर एसडीओ दिनेश कुमार…

Read More

कोरोना महामारी काल में जमशेदपुर के किन्नर खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. यहां तक, कि वैक्सिनेशन अभियान में भी जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए कोई सुविधा नहीं बहाल कराने से जिले के किन्नर नाराज हैं. गुरुवार को किन्नरों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा और जिले के उपायुक्त से शहर के किन्नरों के लिए वैक्सीनेशन का प्रबंध कराए जाने संबंधी एक मांग पत्र सौंपा. हालांकि किन्नरों ने बताया कि इससे पूर्व भी जमशेदपुर के किन्नरों ने जिले के उपायुक्त को कई बार पत्राचार कर किन्नर समुदाय के लिए वैक्सीनेशन का प्रबंध कराए जाने की मांग उठाई. बावजूद इसके…

Read More