Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में इज़ाफ़ा हो गया है. जहां बीती रात चोरों ने सतबहनी स्थित एक राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर घर का ताला तोड़कर घर के अलमारी में रखे नकदी, गहने और कीमती धातुओं के सामान अपने साथ ले गए. इतना ही नहीं चोरों ने घर के बच्चों द्वारा जमा किए गए गुल्लक के पैसों को भी नहीं बख्शा. उसे तोड़कर उसमें रखे पूरे पैसे अपने साथ ले गए. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर…

Read More

कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों के समक्ष भुखमरी और बेरोजगारी की समस्या उतपन्न हुई है. वैसे सरकारी स्तर पर हर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाया जा रहा है. साथ ही स्वयंसेवी संगठनों एवं कारपोरेट घरानों द्वारा भी अपने स्तर से जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्रियों की आपूर्ति करायी जा रही है. इधर जमशेदपुर के रुगड़ी गांव में शनिवार को वेसुविस इंडिया लिमिटेड की ओर से दो सौ ग्रामीणों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया. साथ ही रोजमर्रा के समान, सेनेटाइजर एवं मास्क भी उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर कम्पनी के जमशेदपुर टेरेटरी बिजनेस प्रमुख प्रणव दास के…

Read More

शनिवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने की. उक्त समीक्षा बैठक में जिले के अपर आयुक्त सुबोध कुमार एवं सरायकेला एसडीओ रामकृष्ण कुमार के अलावा सभी एजेंसियों के इंचार्ज एवं प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे. इस दौरान सापूरजी द्वारा किए जा रहे सीवरेज प्रॉजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया गया. एसपीसीएल द्वारा बताया गया कि 134 किमी पाइप लाइन में 82 किमी का कार्य पूरा हो चुका है. 82 किमी में से 16 किमी में रिस्टोरेशन का कार्य बचा हुआ था. बचे…

Read More

आदित्यपुर विकास समिति का प्रयास रंग लाया है. आपको बता दें कि टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर खराब पड़े 90 फीसदी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराए जाने को लेकर शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा था. जहां 24 घंटे के भीतर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल को पत्र लिखकर उक्त मार्ग पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. गौरतब है, कि टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के खराब पड़े स्ट्रीट…

Read More

सरायकेला जिले के सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक निवेदिता राय ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा, कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP ) के तहत संचालित सभी पेंशन योजनाओं के वैसे लाभुक जिनका बैंक किसी अन्य बैंक में विलय हो गया है, वे अपने पुराने एवं नए खातो का आईएफएससी कोड सहित की छाया प्रति प्रखंड /अंचल कार्यालय में जमा करें, ताकि पेंशन पोर्टल में सुधार कर पेंशन भुगतान प्रक्रिया को सुचारू किया जा सके. उन्होंने कहा, कि ऐसा प्रायः देखा जा रहा है, कि कुछ लाभुकों के बैंक दूसरे बैंक में विलय होने के कारण उनका…

Read More

झारखंड के होमगार्ड जवान फिर से गोलबंद होते नजर आ रहे हैं. वैसे इनकी गोलबंदी स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर हो रही है. आपको याद दिला दें कि पिछले साल झारखंड के होमगार्ड जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिहार व अन्य राज्यों के तर्ज पर नियमित नौकरी और ग्रेज्युटी के रूप में एकमुश्त राशि व अन्य मांगों को लेकर 35 दिनों तक राजधानी रांची में धरना- प्रदर्शन किया था. जिसके बाद सरकार ने इन्हें सरकारी कार्यालयों में पदस्थापन एवं समायोजन का भरोसा दिलाया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी ना तो इनका पदस्थापन किया…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गस्ती के क्रम में इमली चौक के समीप से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने युवक के पास से 101 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर का नाम मोहम्मद शमीम बताया जा रहा है. गौरतब है कि बीते एक पखवाड़े के भीतर सरायकेला पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर आधा दर्जन तस्करों को सलाखों…

Read More

जमशेदपुर में चोरों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. खासकर कदमा थाना क्षेत्र में चोरों के आतंक से लोग बेहाल हैं. बीते एक पखवाड़े के भीतर यहां चोरी की घटनाओं ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. बीती रात एक बार फिर से चोरों ने शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक रंकिणी मंदिर में हाथ साफ किया और यहां के दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे दान के पैसे ले उड़े. पिछले दिनों रामनगर स्थित भुवनेश्वरी काली मंदिर के गुंबद चोरी का मामला अभी सुलझा नहीं है, कि चोरों ने एक और मंदिर में अपना हाथ साफ कर…

Read More

झारखंड कोरोना के सदमे से अभी उबरा नहीं है. लोग अभी भी जिंदगी को पटरी पर लाने की कवायद में जुटे हुए हैं. सरकारी मरहम किसी से छिपी नहीं है. लोग दर्द सहकर भी जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं. चलिए अब आपको झारखंड पुलिस का क्रूर चेहरा दिखाते हैं. इस तस्वीर को देखकर अच्छे- अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल इस युवक का नाम देवेंद्र साहू है गरीबी के कारण यह अपना और अपने बूढ़े मां बाप कारपेट चलाने के लिए जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. इसकी गलती सिर्फ इतनी थी, कि शुक्रवार देर…

Read More

सरायकेला जिला के कांड्रा पंचायत अंतर्गत हरिजन बस्ती में शुक्रवार को पानी को लेकर विवाद पैदा हो गया. स्थानीय दलित महिलाएं एक दूसरे से पानी को लेकर उलझ पड़ी. हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि साहू मौके पर पहुंची और विवाद कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. आपको बता दें, कि बस्ती में करीब 40 परिवार रहते हैं और पूरे बस्ती के लिए विभाग के द्वारा सिर्फ दो ही सार्वजनिक नल की व्यवस्था की गई है, वह भी क्षतिग्रस्त हैं. हालांकि दो साल पहले इन लोगों से पैसे…

Read More