Author: Tech Ashish

Exploring world

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके साथी छात्रों ने ही नशीला पदार्थ देकर एक के बाद एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात छात्रा की महिला मित्र सहित तीन छात्रों को आरोपी बनाया है. घटना के बाद से सभी फरार हैं. एसपी आशुतोष बागरी के मुताबिक, घटना 23 अगस्त की है. निजी कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा अपनी सहेली और तीन अन्य छात्रों के साथ घूमने मांडव गई थी, जिसके बाद रात को वापस आते समय उसे पेय पदार्थ…

Read More

इस वक्त की एक बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आ रही है. जहां बुधवार को लगभग 5 बजे धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर हाई स्कूल के मैदान में तकनीकी खराबी की वजह से भारतीय वायुसेना का चिनुक हेलिकॉप्टर को पायलट के सूझबुझ से इमरजेंसी लैंडिंग किया गया. इस हेलीकॉप्टर को अमेरिका ने 2015 में भारत को सुपुर्द किया था. जानकारी की पुष्टि एसडीओ केके उपाध्याय सदर ने करते हुए बताया, कि तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग किया गया है. इसको लेकर स्थानीय थाना को सूचना दी गई, उसके बाद वहां पुलिस बल भी मौजूद है. बताते चलें कि…

Read More

बिहार के सासाराम का बुरा हाल है. जहां मूसलाधार बारिश ने पूरे नगर की स्थिति बिगाड़ दी है. सासाराम के सबसे मुख्य बाजार धर्मशाला रोड में दो से तीन फीट तक पानी सड़क पर चल रहे हैं. आलम ये है कि सड़क किनारे सभी दुकानों में पानी प्रवेश कर गया है. साथ ही दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है. धर्मशाला मोड के गांधी चौक से लेकर चौखंडी बाजार तक सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी चल रहा है. जिससे नाराज दुकानदार बीच सड़क पर चौकी रखकर नगर परिषद तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.…

Read More

अरबों रुपये लेकर अफगानिस्‍तान से फरार हुए पूर्व राष्‍ट्रपति अशरफ गनी को बड़ा झटका लगा है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि अशरफ गनी के भाई हश्‍मत गनी अहमदजई तालिबान के साथ मिल गए हैं और आतंकियों की मदद करने का वादा किया है. इस दौरान तालिबान के नेता खलील उर रहमान और इस्‍लामिक विद्वान मुफ्ती महमूद जाकिर मौजूद थे. अशरफ गनी इन दिनों परिवार के साथ संयुक्‍त अरब अमीरात में जीवन बिता रहे हैं. हश्‍मत गनी के तालिबान के साथ मिलने से अशरफ गनी के लिए शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है. इससे पहले ही अशरफ गनी 12 अरब…

Read More

महिला पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत की खबर है. भारतीय कुश्ती महासंघ ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को खत्म करने का फैसला किया है. विनेश फोगाट अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम में जगह बना सकती हैं. इसके लिए उन्हें ट्रायल्स में शामिल होना होगा. टोक्यो ओलिंपिक खेलों में विनेश को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत लौटने पर कुश्ती फेडरेशन ने उन पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए थे. विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब उनका सस्पेंशन खत्म कर दिया गया है. विनेश…

Read More

लखनऊ. मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को बुधवार शाम 6 बजे रायबरेली पुलिस ने उसके लखनऊ आवास से गिरफ्तार कर लिया. जमीन हड़पने की नीयत से उसने अपने चाचा को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी, लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. लाल कुआं पुलिस ने ये कार्रवाई रायबरेली कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट की तामिल करवाते हुए की है. इसके बाद मुनव्वर राणा ने यूपी पुलिस और सरकार पर निशाना साधा है. वहीं, अपने बेटे तबरेज की…

Read More

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के घुसने के साथ ही पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से यहां पर अफरा-तफरी का माहौल है. तालिबान की इस हकीकत से तो सारी दुनिया वाकिफ है. लेकिन काबुल एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान के लोग जिस टॉर्चर से गुजर रहे हैं, उसके लिए इतिहास तालिबान को कभी माफ नहीं करेगा. काबुल एयरपोर्ट पर चारों तरफ हताशा और मायूसी है. हर आदमी बदहवास और नाउम्मीद है. लोग भूखे प्यासे गर्मी में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इन लोगों का हौसला अब टूटने लगा है. शरीर ने जवाब देना शुरू कर दिया है.…

Read More

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक की घर के पास ही गोली मारकर हत्या (Murder In Begusarai) कर दी‌. घटना शहर के लोहियानगर ओपी के बाघा मिलन चौक की है. बताया जाता है कि 35 वर्षीय नीरज कुमार साह अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) करने लगे. अपराधियों ने नीरज को तीन गोलियां मारी. गोली मारने के बाद बदमाशों का स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे. स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल नीरज को इलाज…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की लाइफ में पति राज कुंद्रा की वजह से भले ही उथल-पूथल मचा हुआ है, लेकिन वह अपनी लाइफ में पॉजिटिव बनी हुई हैं. इस बात का सबूत शिल्पा का शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट ही है. जिसके जरिेए वह खुद को और लोगों को ‘मुसीबत के वक्त’ कैसे धैर्य और साहस से काम लेना चाहिए ये बताते हुए दिख रही हैं. शिल्पा ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए लोगों को ये बताया है कि वह किसी भी हाल में अपने लाइफ में ‘पॉज बटन’ नहीं दबा सकती हैं, क्योंकि कठिन परिस्थियों में भी उन्हें जीना है.…

Read More

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ले से खराब फॉर्म जारी है. वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में महज 7 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर जोस बटलर के हाथों आउट हुए. हालांकि लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले कोहली ने कहा था कि इंग्लैंड की सरजमीं पर आपको अपना इगो अपनी जेब में रखना चाहिए. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने कोहली को उनकी इसी सलाह की याद दिलाई है. उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को अपनी जिद्द दरकिनार करके क्रीज…

Read More