Author: Tech Ashish

Exploring world

नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान आया है. बिपिन रावत ने तालिबान को शख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि के भारत की तरफ आने पर सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने कहा कि तालिबान बीते 20 साल में भी नहीं बदला है. जनरल रावत ने कहा कि भारत क्षेत्र में आतंकवाद मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां से…

Read More

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,164 नए मामले आए, 34,159 रिकवरी हुईं और 607 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कुल मामले: 3,25,58,530 सक्रिय मामले: 3,33,725 कुल रिकवरी: 3,17,88,440 कुल मौतें: 4,36,365 कुल वैक्सीनेशन: 60,38,46,४७५ देश में अभी भी बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 164 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 607 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश…

Read More

भोपाल. पूर्व सीएम कमलनाथ के लिए भोपाल में बुधवार को विशेष पूजा की गई. पूजा उन्हीं मिर्ची बाबा ने की जो चुनाव के समय काफी चर्चा में रहे थे. इसमें भोलेनाथ का अभिषेक किया गया. लेकिन इत्तेफाक देखिए कि कमलनाथ ने जैसे ही अभिषेक के लिए दूध से भरा गिलास पकड़ा वो उनके हाथ से छूट गया. बीजेपी ने इसे अंधविश्वास से जोड़ दिया है. वो अब तंज कस रही है कि मिर्ची बाबा के चक्कर में कमलनाथ का भी वही अंजाम होगा जो दिग्विजय सिंह का हुआ था. इन बातों के बीच कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश में कांग्रेस…

Read More

एमपी के सागर की एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर गेम शो “कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 13 की हॉट सीट पर पहुंची हैं. निमिशा अहिरवार नाम की इस पुलिस सब-इंस्पेक्टर के दो एपिसोड शूट हुए हैं. पहले एपिसोड में वे एक लाख साठ हजार की इनामी राशि वाले नौवें सवाल तक खेलीं. इसी बीच समय पूरा होने का हूटर बज गया. अब वे अगले एपिसोड में अपने आगे का सफर जारी रखेंगी. 30 वर्षीय निमिशा सागर के कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में सेवारत हैं. निमिशा के पति हेली पांडे कंप्यूटर और आईटी से जुड़ी चीजों का शोरूम चलाते हैं. निमिशा फिलहाल अपने परिवार…

Read More

पहली बार सेशेल्स (Seychelles) के विशालकाय कछुए (Tortoises) को शिकार करते हुए कैमरे में किया गया है. ये कछुआ एक छोटी चिड़िया पर हमला करता है और फिर उसे खा जाता है. यह अपने आप में काफी दिलचस्प है, क्योंकि अब तक कछुआ प्रजाति को आजीवन शाकाहारी जाना जाता था. सेशेल्स के शोधकर्ताओं ने एक विशाल कछुए को शिकार करते हुए और एक ही बार में एक चिड़िया को खा जाते हुए फिल्माया है. खोज में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार कैमरे में कैद हुई है. जुलाई 2020 में फ्रीगेट द्वीप पर रिकॉर्ड गए…

Read More

केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme court collegium) की सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई है. इसमें सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 9 नाम भेजे गए थे. केंद्र सरकार ने नामों को मंजूरी देते हुए उन फाइलों को अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेज दिया है. अब शुक्रवार तक औपचारिक ऐलान होने की उम्मीद है. इसके साथ ही भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है. इन 9 जजों के नामों में जस्टिस बी वी नागरत्ना का भी नाम भेजा गया है. जो आगे चलकर चीफ…

Read More

पहली बार सामने आया ऐसा मामला, सेक्स के दौरान युवक ने प्राइवेट पार्ट पर लगाया फेविक्विक, हुई मौत गुजरात के अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र 25 साल थी और वो अपनी पूर्व मंगेतर के साथ होटल गया था. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड ड्रग्स के आदी थे और दोनों ने ड्रग्स के सेवन के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्लान बनाया था. लेकिन उस दौरान उनके पास कंडोम नहीं था जिसकी वजह से शख्स ने फेविक्विक अपने प्राइवेट पार्ट में लगा दिया. सीसीटीवी की जांच से पुलिस को पता चला है…

Read More

राजस्थान के धौलपुर जिला न्यायालय से बुधवार को एक मुजरिम सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. मुल्जिम के फरार हो जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. न्यायालय परिसर में पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन मुजरिम का कोई सुराग नहीं लग सका. दरअसल, जिले के पॉक्सो न्यायालय ने बुधवार को दो सगे भाइयों को एक 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने के मामले में सजा सुनाई. इसी दौरान एक भाई पुलिस को चकमा देकर न्यायालय से फरार हो गया. मुजरिम…

Read More

मुंबई युवा कांग्रेस (Mumbai Youth Congress) में इन दिनों नेताओं में नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है. इसके चलते इसी साल 15 अगस्‍त को मुंबई युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए गए सूरज ठाकुर (Suraj Thakur) ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अध्‍यक्ष पद पर गैर राजनीतिक और अनुभवी व्‍यक्ति की नियुक्ति किए जाने से निराश थे. 15 अगस्‍त को सूरज ठाकुर को मुंबई युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्‍यक्ष और जीशान सिद्दीकी को अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया था. अपने इस्‍तीफा पत्र में सूरज ठाकुर ने कहा है, ‘पार्टी की ओर से हाल ही में लिए…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग द्वारा दर्ज 4 साल पुराने मादक पदार्थों की तस्करी और खपत के मामले में बारह टॉलीवुड हस्तियों को तलब किया है. अभिनेता रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ सहित अन्य को तलब किया गया है. रकुल को 6 सितंबर और राणा को 8 सितंबर और रवि को 9 सितंबर को पेश होने को कहा गया है. पुरी को 31 अगस्त को पेश होना है. जिन अन्य लोगों को तलब किया गया है उनमें चार्मी कौर, नवदीप, मुमैथ खान, नंदू, तरुण और तनिश शामिल हैं. रवि के…

Read More