Author: Tech Ashish

Exploring world

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संकट कायम है. तीसरी लहर के जल्द दस्तक देने का खतरा मंड रहा है. आज रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 42,618 मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 308 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 38,091 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4367 एक्टिव केस बढ़ गए. देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रोजाना केरल में दर्ज हो रहे हैं. केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के…

Read More

झारखंड के सिमडेगा में भीड़ का तालीबानी चेहरा सामने आया है. जहां छतीसगढ से आई दो महिलाओ पर चोरी का आरोप लगाकर सरेआम बाल काटा गया. घटना सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बानाबीरा गांव का है. जहां बानाबीरा बाजार में छतीसगढ से दो महिला पंहुची थी. जिसे बाजार की ही तीन ग्रामीण महिलाओं ने चोरी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की और दोनो महिलाओ का बाल काट दिया. उधर घटना की जानकारी होने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पीडित महिलाओ को अपने साथ थाना ले गए. जहां…

Read More

सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ कांड्रा में हादसों को आमंत्रण दे रहा है. यह पेड़ कांड्रा चौका मार्ग के किनारे भारत पेट्रोल पंप के आगे सपन साहू के दूकान के पास है, जो कभी भी गिर कर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है. बताते चले कि कांड्रा- चौका मुख्यमार्ग के सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे एवं बड़े वाहनों का आवागमन होता है. सपन साहू की दुकान के समीप खडा पेड़ इनके लिए खतरा बना हुआ है. सूखे पेड़ का आधा हिस्सा सड़क पर है, जो कभी भी गिरकर लोगों की जान ले सकती है.

Read More

सरायकेला: स्थानीय धर्मशाला में सामाजिक संस्था लक्ष्य फाइट फॉर हम्यूनिटि व श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पुर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से विशाल मेगा नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के संयोजक आशुतोष चौधरी ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में कुल 280 मरीजो का नेत्र जांच किया गया जिसमें 70 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए जिनका पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया में सोमवार को निशुल्क ऑपरेशन होगा. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत के सफाई कर्मी नोरोडीह निवासी शिमला मुखी से द्वीप प्रज्वलित कर करवाया गया. जिले के उपायुक्त अरवा…

Read More

दुमका जिला दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले 21 वर्षीय युवक नरेश टूडू द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. बताते चलें, कि शुक्रवार शाम युवक कुदाल देने के बहाने नाबालिग के घर गया था. जहां युवक नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसे डराने- धमकाने लगा एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोप यह भी है, कि युवक ने नाबालिक को गला दबाकर धमकाने लगा, कि अगर तुमने किसी को भी बताई तो तुम्हें जान से मार देंगे. युवक के जाने के बाद नाबालिक ने सारी घटना…

Read More

शनिवार को आनन्द मार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ. इसमें 40 लोगों ने अपनी आंखों का नि:शुल्क जांच कराया. इनमे 15 मोतियाबिंद के रोगी पाए गए एवं अन्य को चिकित्सीय सलाह दी गई. मोतियाबिंद के सभी चिन्हित मरीजों का 6 सितम्बर को ऑपरेशन के लिए पूर्णिमा नेत्रालय भेजा जाएगा. शिविर का उद्घाटन गम्हरिया ब्लॉक प्रमुख अनिता टुडू ने आनन्द मार्ग के संस्थापक आनन्दमूर्त्ति जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर 50 पौधे भी वितरित किए गए.…

Read More

मुंबई की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है. सात मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में आग लगी. यह इमारत मुंबई के बोरिवली इलाके में स्थित है. बोरिवली में स्थित इस इमारत को गांजावाला इमारत के नाम से जाना जाता है. आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. 4 से 6 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. लेकिन घरेलु गैस सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से आग लगने की बात सामने आ…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने बड़े पर्दे पर आने से पहले फेयर एंड लवली के विज्ञापन से सुर्ख‍ियां बटोरी थीं. यामी कई सालों तक फेयर एंड लवली विज्ञापन का चेहरा भी रही हैं. हालांकि इस ऐड पर बवाल भी हो चुका है, और अब लगता है यामी भी खुद को इस कंट्रोवर्सी से दूर ही रखना चाहती हैं. दरअसल, यामी गौतम जुहू में अपने अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं. इस दौरान फोटोग्राफर्स ने यामी की तस्वीरें भी ली. जब फोटोग्राफर्स एक्ट्रेस की फोटोज ले रहे थे, उस वक्त उनमें से किसी एक ने पीछे से…

Read More

कहते हैं कभी कभी हम जो बात अनजाने में या मजाक में कहते हैं वो सच हो जाती है. ऐसा ही कुछ Sidharth Shukla के केस में देखने को मिला रहा है. एक्टर ने 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अंतिम सांस ली. इस बीच सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जब उन्होंने शो में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को लेकर मजाक किया था. सीजन 13 की बात है. सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत काफी खराब थी. उन्हें टाइफाइड हुआ था. उन्हें घर से निकालकर अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था. कुछ दिनों तक…

Read More

मनोरंजन जगत के चमकते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने सभी को सन्न कर दिया है. 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ के निधन पर किसी का भी यकीन कर पाना मुश्क‍िल है. टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों तक ने उन्हें श्रद्धांजल‍ि दी है. किसी ने दो शब्द जाह‍िर किए तो किसी ने मौन रहकर अपने दुख को जाह‍िर किया. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से आहत हुई हैं, पर सिद्धार्थ की मौत के बाद उनपर चली खबरों पर उन्होंने अपना गुस्सा भी दिखाया है. अनुष्का ने स्टैंड अप…

Read More