Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला: आचार्य छऊ नृत्य चित्रा विचित्रा के निर्देशक रंजीत कुमार आचार्य को पश्चिम बंगाल में आरिध्य नृत्य पीठ सम्मान से सम्मानित किया गया. आरिध्य नाट्य पीठ सम्मान 2021 शांति निकेतन कोलकाता की ओर से दिया गया है. सरायकेला शैली छऊ नृत्य के कलाकार रंजीत आचार्य को कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु यह सम्मान दिया गया है. पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात रंजीत आचार्य ने बताया, कि शांति निकेतन कोलकाता द्वारा दिया गया यह सम्मान प्राप्त कर काफी गर्व महसूस हो रहा है. सम्मान मिलना एक कलाकार के लिए सबसे बडी उपलब्धि होती है. गौरतलब है कि…

Read More

लेखक जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत पर किए गए मानहानि के मामले को लेकर सोमवार को मुंबई की एक अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान दोनों ही अदालत में पेश हुए. कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद में जावेद अख्तर पर काउंटर याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर पर कई आरोप लगाए हैं. मुंबई की अंधेरी कोर्ट में सोमवार को कंगना रनौत भारी-भरकम सुरक्षा के बीच पेशी के लिए पहुंचीं. मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों को इस मामले में पेश होने के लिए कहा गया था. जावेद अख्तर पहले ही अदालत में मौजूद रहे. मजिस्ट्रेट द्वारा अब इस…

Read More

जमशेदपुर बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित बाबा बड़ौदा आश्रम में इस बार श्री श्री बाबा बड़ौदा सेवा समिति द्वारा भंडारा कार्यक्रम स्थगित किया दिया गया है. श्री श्री बाबा बड़ौदा सेवा समिति द्वारा इस बार 26 सितंबर को निर्धारित भंडारा स्थगित कर दिया गया है. संस्था के अध्यक्ष भोला चौधरी के निधन को लेकर भंडारा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. विदित रहे कि हर साल बड़ौदा आश्रम में सालाना उत्सव मनाया जाता है, जिसमें झारखंड, उड़ीसा, बंगाल छत्तीसगढ़ और विभिन्न प्रदेशों से साधु संत बागबेड़ा बड़ौदा आश्रम में पहुंचते हैं. समिति के उपाध्यक्ष सुब्रतो कुमार महतो उर्फ बाबू महतो…

Read More

जाह्नवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ से सभी वाक‍िफ हैं, पर उनकी अफेयर को लेकर भी बातें होती रहती है. एक्ट्रेस ने शन‍िवार को इंस्टाग्राम पर एक पार्टी की मोंटाज फोटोज शेयर की हैं. इनमें वे अपने कथ‍ित बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन के साथ खूब एंजॉय करती दिखीं. यूं तो जाह्नवी ने कभी अपने रिलेशनश‍िप पर कोई बात नहीं की है. लेक‍िन आए दिन अक्षत के साथ उनकी फोटोज दोनों के अफेयर की ओर इशारा करती है. अक्षत ने कई दफा जाह्नवी के साथ शानदार तस्वीरें साझा की हैं. जाह्नवी और अक्षत दोनों इनमें एक दूसरे को गले लगाए, गाल पर…

Read More

आईपीएल का आगाज हो गया है, मैच में डेढ़ सौ करोड़ के सट्टेबाजी का अनुमान सटोरियों ने लगाया है. रविवार को पहला मैच चेन्नई किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गया जिसमें चेन्नई ने जीत दर्ज की. जिसमें लाखों करोड़ों का सट्टा लगाया गया. राजधानी के कई इलाकों में बुकीज़ और खाईवाल होटलों में अपने कमरों में बैठकर मैच के हर ओवर और हर गेंद में सट्टा खिलाते नजर आए. रायपुर में आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजों की दिवाली शुरू हो जाती है, लेकिन आईपीएल शुरू होने के बाद से पुलिस को भी होटलों में समय-समय पर रेड कार्रवाई…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर  प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत जामबनी गांव निवासी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र नाथ महतो का सोमवार की सुबह आदित्यपुर मेडिट्रीना अस्पताल में निधन हो गया. जैसे इसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन के लिए हेंसल बाजार पहुंचे. उनका पार्थिव शरीर हेंसल बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. वहीं “नरेन्द्र नाथ महतो अमर रहे” के नारों के साथ पूरा हेंसल गूंजने लगा. हेंसल से बाइक रैली निकालकर पैतृक गांव जामबनी उनके आवास तक पार्थिव शरीर को पहुंचाया. इस…

Read More

नई दिल्ली: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शपथ लेने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक आम आदमी को पंजाब की कमान सौंपी है. जिसके घर में छत नहीं थी, उसे आज कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया. चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिए जाएं. अगर ये कानून वापस नहीं लिए गए तो किसानी खत्म हो जाएगी और पंजाब के…

Read More

टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वो अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में है और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. (सभी तस्वीरें – सोशल मीडिया) यह विज्ञापन वित्तीय सेवा से जुड़ी कंपनी क्रेड का है जिसमें नीरज चोपड़ा को अलग-अलग रंगों में दिखाया गया है. विज्ञापन में नीरज चोपड़ा अलग-अलग रूपों में सोने की कीमत बता रहे हैं. नीरीज चोपड़ा ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से शेयर करते…

Read More

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री का चेहरा मिल गया है. कांग्रेस आलाकमान ने कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है. अगले साल फरवरी-मार्च में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलित सिख चेहरे को कमान दी जा रही है. चन्नी सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चन्नी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी और कहा कि हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना है. उनका…

Read More

आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य में मंडल और जिला परिषदों के चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। वाईएसआर कांग्रेस ने विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) को तकरीबन सभी 13 जिलों में परास्त कर दिया है। वाईएसआर कांग्रेस ने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों (जेडपीटीसी) की 553 सीटों में से 547 पर जीत हासिल की है। वहीं, मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (एमपीटीसी) की 8063 सीटों में से 7284 पर जीत हासिल की है। रिपोर्ट लिखे जाने तक राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की 88 और मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की 1504…

Read More