Author: Tech Ashish

Exploring world

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के दांति बेगुना निवासी कालीचरण प्रधान के पुत्र दीपक प्रधान समेत छह पर विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में  विद्युत आपूर्ति शाखा, चक्रधरपुर के कनीय अभियंता कुणाल प्रजापति  द्वारा चक्रधरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चक्रधरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मटियाली साईं निवासी स्व.कालीचरण सामड के पुत्र रातू सामड ने अपने व्यवसायिक परिसर (एनडीएस-1/01 केडब्ल्यू) में बिना विभागीय विद्युत सम्बन्ध लिए अवैध रूप से विद्युत उपभोग करते पाए गए. जिस कारण उनपर 3000 रु. आर्थिक दण्ड भी लगाया गया है.  इतना नही, दांति बेगुना निवासी कालीचरण प्रधान का…

Read More

खरसावां के श्रद्वालुओं के आस्था व विश्वास के प्रतिक खरसावां कें प्रसिंद्व तेलीसाई पदमपुर का सात दिवसीय मां काली 124 वर्षो में दुसरी बार कोरोना महामारी के कारण नही लगेगी. यह निर्णय बुधवार को खरसावां थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में लिया गया. प्रखंड बिकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रंजक के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि खरसावां कें पदमपुर तेलीसाई काली पूजा समिति के अध्यक्ष पद या मेला संचालन का का विवाद ग्रामीणा आपसी सहमती से सुलझाए, अन्यथा मजबूर प्रशासन को हस्तेक्षप करना पडेगा.…

Read More

खरसावां वन क्षेत्र के अंतर्गत हुड़ागंदा जंगल में साल प्रजाति के वृक्षों की अवैध कटाई कर जमा करते हुए वन समिति खेजुरदा के टीम ने पकडकर वन विभाग खरसावां को सौप दिया। वन विभाग ने आरोपी व्यक्तियों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर 3 बजे खरसावां के वन समिति खेजुरदा के टीम गश्ती कर रही थी। इसी क्रम में खरसावां वन क्षेत्र के हुड़ागंदा जंगल में दो व्यक्तियों को वृक्षों की अवैध कटाई करते हुए पकडकर वन विभाग को इसकी…

Read More

SARAIKELA सरायकेला के गौरांगडीह में स्कूटी के धक्के से एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद आनन- फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलू नायक 35 वर्षीय पैदल अपने घर गोराडीह गांव जा रहा था, इसी दौरान सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे एक स्कूटी सवार ने उसे जोरदार टक्कर…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर डीएस टॉवर के समीप स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH05 BQ- 1146 और टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के कर्मचारियों को ड्यूटी से लेकर जा रहे गाड़ी के बीच टक्कर हो गई. जिससे थोड़ी देर के लिए सड़क रणभूमि में तब्दील हो गया. हालांकि स्विफ्ट डिजायर चालक इस दौरान काफी आक्रोशित नजर आए, मगर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया. बताया जा रहा है कि टाटा स्टील की गाड़ी से डिजायर में हल्की ठोकर लग गई, जिससे डिजायर में स्क्रैच आ गया इससे नाराज डिजायर…

Read More

राज्य में अब पुलिस की वर्दी से मिलते जुलते वर्दी (Combat) पहनने वालों की खैर नहीं. राज्य पुलिस महानिरीक्षक ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए सभी जिलों के एसपी को निर्देशित किया है, कि ऐसे वर्दी पहनने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. देखें पत्र सभी जिलों के एसपी को दिए गए निर्देश में कहा गया है, कि राज्य में कई जिले नक्सल प्रभावित जिले हैं. नक्सली भी पुलिस को चकमा देने के लिए कॉम्बैट ड्रेस का प्रयोग करते हैं. जिससे उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती…

Read More

“झारखंड के गिने-चुने स्थानों में शिकारीपाड़ा एक ऐसा स्थान है जिसका नाम सामने आते ही अवैध पत्थर उत्खनन एवं अवैध कोयला और अवैध कारोबार का नक्शा आंखों के सामने आ जाता है” वर्तमान समय में शिकारीपाड़ा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र भले ही मंदी एवं बंदी के कारण अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है लेकिन अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से जारी है. प्रशासन के नाक के नीचे दिन के उजाले में पहाड़ों को खोखला करते हुए और मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर कोयला माफिया अवैध कोयले का खनन करवा रहे हैं. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादल पाड़ा…

Read More

PATNA राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना आते ही तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच का विवाद जोर पकड़ने लगा है. रविवार को पटना आने के बाद लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी के आवास पर चले गए. जहां दरवाजे से तेजप्रताप यादव वापस हो गए. उन्होंने कहा की उन्हें गेट तक ही आने की इजाजत मिली थी. इसके बाद आज तेजप्रताप यादव राबड़ी देवी के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए है. धरना पर बैठे उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. वहीं तेजप्रताप यादव ने सीधे तेजस्वी यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा…

Read More

खरसावां प्रखण्ड के कृष्णापुर मैदान में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिनेत्र पाईका स्पोर्टिंग क्लब कृष्णापुर के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता संर्पन्न्ा हो गई। फुटबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभआरंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबाॅल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 48 टीमों ने भाग लिया। फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के शिव एण्ड दिपक ब्रदर्श को 1-0 से पराजित कर जय मां मनसा काशीडीह की टीम चैम्पियन बनी। खरसावां विधायक ने प्रतियोगिता के विजेता टीम जय मां मनसा काशीडीह…

Read More

सरायकेला के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के नेतृत्व में ओड़िया भाषा विकास परिषद के सदस्यों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोल्हान में उड़िया भाषा, कला संस्कृति एवं शिक्षा के विकास एवं उसके मार्ग में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के सहयोग से मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कोल्हान के सभी ओड़िया भाषा भाषी विद्यालयों में उड़िया शिक्षकों की नियुक्ति, सभी विद्यालयों में वर्ग 1 से 10 तक के छात्रों के लिए ओड़िया विषय के पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने, झारखंड अधिविध परिषद द्वारा संचालित शिक्षक…

Read More