Author: Tech Ashish

Exploring world

Tech world: The total number of existing programming languages is estimated from 250 to about 700. But of these hundreds of programming languages, Indian IT giants TCS, Infosys, Cognizant, Wipro hire techies with expertise in these programming languages. 1. Python If you want to start your programming career, Python is now the simplest and most popular option. Despite being more than 30 years old, Python continues to remain the most in-demand language because it is quite friendly and easy to learn, read and write. 2. Java Java is a programming language that beats most of its competitors in ratings all over the world.…

Read More

चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपकर खरसावां शैली छऊ नृत्य के विकास एवं उसकी पहचान दिलाने का की मांग की। इस दौरान बाल एवं महिला विकास मंत्री जोबा मांझी ने भी मुख्यमंत्री को बताया कि न केवल खरसावां में बल्कि पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ, गोइलकेरा, मनोहरपुर, बंदगांव, चक्रधरपुर सहित कई अन्य प्रखंडों के सैकड़ों कलाकार खरसावाँ शैली छऊ का प्रदर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री को सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड, पश्चिम-बंगाल एवं ओडिशा के…

Read More

झारखंड के विभिन्न हिस्सों से वृहद झारखंड जनाधिकार मंच के कार्यकर्ता खरसांवा गोली कांड 1948 में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय किया। मंच की ओर से तैयार सभा स्थल से कतारबद्ध होकर खरसांवा गोली कांड में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व सभा स्थल से 1928 में वृहद झारखंड के प्रस्तावित नक्शा को जारी किया। इस दौरान वृहद झारखंड, मजबूत झारखंड के नारे को बुलंद किया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री सोय ने कहा कि खरसांवा गोली कांड हुए करीब 73 वर्ष हो गए। लेकिन न तो…

Read More

कांड्रा: सरायकेला जिले के कांड्रा थाने में पदस्थापित एएसआई अशोक कुमार यादव और रमेश कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो गए. इस मौके पर थाना परिसर में दोनों अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई. जिसमें  कांड्रा थाना प्रभारी सहित आरआईटी, राजनगर, चांडिल, नीमडीह थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और दोनों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्वल जीवन की कामना की. आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त रमेश कुमार सिंह एवं एएसआई अशोक कुमार सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की…

Read More

सरायकेला: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सरायकेला- खरसावां जिला कमेटी की वर्तमान कमेटी भंग कर दी गई है. जिलाध्यक्ष मनोज पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसकी अनुशंसा करते हुए लिखा है, कि नए साल में नई कमेटी का गठन किया जाएगा. देखें चिट्ठी हालांकि अचानक लिए गए निर्णय के सवाल पर उन्होंने बताया कि नए साल में नई और ऊर्जावान कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि जिला में पार्टी सांगठनिक रूप से मजबूत हो सके. कुछ ऐसे लोग पार्टी में जुटे हैं, जिन्हें पार्टी से ज्यादा पद की चिंता है. पद लेकर लोग अपनी राजनीति चमकाने में जुटे…

Read More

बांका: उपयुक्त फ़ोटो बांका जिला के बहेरा पंचायत अंतर्गत Karikado गांव की है, जहां बस नाम के लिए नल जल योजना का लाभ दिया जा रहा है। बंद पड़ा पानी का टंकी पिछले 9 – 10 महीने से इसका परिचालन ठप है। इसके ऊपर न तो वहां के जनप्रतिनिधियों का ध्यान है ना हीं उन कर्मचारियों का जो इन कार्यों से जुड़े हैं। इस मामले में वहां के maintance worker विक्रम झा से बात हुई उन्होंने बताया कि इसके लिए गांव वाले न जाने कब से परेशान हैं, पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। अब देखना ये है…

Read More

तिरुलडीह: सरायकेला- खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना अंतर्गत तिरुलडीह रेलवे स्टेशन से महिला को लेकर लौटने के क्रम में डेरे गांव निवासी 30 वर्षीय युवक सुशील महतो को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को एमजीएस अस्पताल लाया गया है जहां उसका ईलाज चल रहा है. बताया जा रहा है, कि युवक को कुल तीन गोलियां लगी है. दो गोलियां जांघ में जबकि एक गोली पंजड़ा में लगी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि सुशील महतो तिरूलडीह रेलवे स्टेशन से किसी परिचित महिला को लेकर अपने गांव डेरे…

Read More

गम्हरिया: वैश्विक त्रासदी कोरोना महामारी के दूसरे लहर की त्रासदी को लोग अभी भूले नहीं हैं. जबकि ओमिक्रोन नाम के वायरस का खतरा अभी बना हुआ है. दूसरे लहर के दौर में देश और राज्यों की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत की बधिया उधेड़कर रख दी थी. लाखों लोगों की मौत के बाद किसी तरह दूसरे लहर का प्रकोप कम जरूर हुआ है, मगर खतरा पूरी तरह से टला नहीं है केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सरकारी महकमा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के बजाए चुनावी दांव- पेच और जुमलेबाजी में जुट गए हैं. चलिए अब हम आपको झारखंड…

Read More

चांडिल: सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने चांडिल डैम विस्थापितों के मामले पर सदन का ध्यान आकर्षित कराते हुए विस्थापितों के लिए दीर्घकालिक योजना बनाते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की मांग की. अपने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान सांसद संजय सेठ ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चांडिल डैम का निर्माण हुआ था. जिसमें 116 गांव के लोग विस्थापित हुए थे, जिन्हें आज तक पूरी तरह से ना तो मुआवजा ही मिला है, ना ही उनका पुनर्वास हो सका है. ना तो बिजली मिली ना ही विस्थापितों…

Read More

सरायकेला: पिछले 9 वर्षों से राजनीति और विभागीय उदासीनता का दंश झेल रहा सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन ईटागढ़- आसंगी पुल अबतक अधूरा है. पिछली रघुवर सरकार से लेकर वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार तक उपेक्षा का शिकार इस अधूरे पुल से हजारों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क नहीं होने से लोगों को 15 से 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करना पड़ रहा है. अब भाजपा नेता रमेश हांसदा ने इस अधूरे पुल के निर्माण को लेकर वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जहां शुक्रवार से भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में भाजपाइयों…

Read More