Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित हरिओम नगर के रोड नंबर 3 में 13.74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 700 मीटर आरसीसी नाली के लिए शुक्रवार को आधारशिला रखी गई. यह नाला पासवान जी के घर से श्याम शंकर वाया किशोर कुमार के घर तक बनेगा. इस नाले की आधारशिला मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव और पार्षद नीतू शर्मा ने गणमान्यों की उपस्थिति में रखी. पार्षद ने बताया कि हरिओमनगर के जितने भी रोड व नाली हैं सभी जर्जर अवस्था में हैं. रोड नम्बर 3 की स्थिति ज्यादा खराब थी जिसका आज शिलान्यास…

Read More

खरसावां में मौसम में हुए बदलाव का असर दिखने लगा है. शुक्रवार को आधे घंटे की बारिश के साथ चले आंधी- तूफान से खरसावां- चाईबासा मुख्य मार्ग के आमदा मोटु चैक और कुचाई नाला के बीच कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं, जिसके कारण खरसावां- चाईबासा मुख्य मार्ग पर आधा घंटा तक जाम लगा रहा. मुख्य मार्ग पर जगह- जगह पेड गिरने की सूचना पाकर चैकिदार पंकज साहू, एवं देवीलाल तांती पहुचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड को काटकर हटाया.  मुख्य सडक पर पेड गिरने से खरसावां- चाईबासा मुख्य मार्ग के दोनो…

Read More

चाईबासा: 28 मई को केन्द्र की भाजपा सरकार आठ वर्षों का सफर पूरा करने के उपरांत नौवें वर्ष में कदम रखेगी. अपनी उपलब्धियों का बखान भी करेगी, पर एक सजग राजनैतिक विपक्ष होने के दायित्व के साथ कांग्रेस केन्द्र की भाजपा सरकार को आईना दिखाना जरूरी समझती है. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डे व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर केन्द्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल की विफलताओं के निमित्त गुरुवार को प. सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन चाईबासा में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया. संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से प. सिंहभूम…

Read More

जमशेदपुर: ब्लड बैंक जमशेदपुर में A+ (Ve,) रक्त की कमी को देखते हुए गुरुवार को नरेंद्र मोदी फैंस क्लब द्वारा रक्तदान के एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया. इसमें क्लब के दो वरिष्ठ सदस्य बिनोद कुमार सिंह एवं कमल कांत शर्मा ने ब्लड बैंक जाकर अपना A+ रक्तदान किया. क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से 50 unit ( A+) रक्तदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने क्लब से जुड़े सदस्यों एवं वैसे रक्तदाताओं जिनका ब्लड ग्रुप A+ है उनसे जमशेदपुर ब्लड बैंक…

Read More

सरायकेला: पड़ोसी जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या पर सरायकेला डीसी अरवा राजकमल ने चिंता जताई है. उन्होंने जिले के सभी 19 कोविड जांच केंद्रों पर फिर से कोविड टेस्ट शुरू करने का आदेश जारी किया है. साथ ही जिलेवासियों को कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सभी 19 केंद्रों पर प्रतिदिन 1500 लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें सदर अस्पताल सरायकेला में 150, सरायकेला ग्रामीण क्षेत्रों में 150, खरसावां में 150, राजनगर में 250, कुचाई 100, चांडिल 150, ईचागढ़ 100, नीमडीह…

Read More

कांड्रा: अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है, इसी कड़ी में गुरुवार को कांड्रा थाना क्षेत्र के सालमपाथर से पेट्रोलिंग के दौरान एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया. जिसे कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा चालक समेत हिरासत में लेते हुए थाना ले आया गया एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु इसकी सूचना गम्हरिया प्रखंड के अंचलाधिकारी को दी गई. फिलहाल कार्रवाई जारी है. बताते चलें कि इससे पहले भी तिरूल्डीह एवं ईचागढ़ थाना पुलिस द्वारा कई अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया है. इससे साफ हो गया है कि क्षेत्र…

Read More

खरसावां के विधायक दशरथ गागराई समेत 15 अन्य विधायकों को राज्य विकास परिषद झारखंड का सदस्य मनोनीत किया जाएगा. इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने सहमति दे दी है. विदित हो कि राज्य विकास परिषद का गठन वर्ष 2015 में किया गया है. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से कुल 102 सदस्य चुने जाते हैं. मुख्यमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया जाता है. परिषद में बीस फीसदी पदों को विधानसभा के सदस्यों से भरा जाता है. इधर विधायक दशरथ गागराई को राज्य विकास परिषद का सदस्य बनाए जाने पर खरसावां के…

Read More

खरसावां: भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने भी लोकतंत्र के पंचायत चुनाव में हिस्सा लिया.  उन्होंने खरसावां के हरिभंजा पंचायत के खेलारीसाही गांव में बनाये गये बूथ संख्या 108 पर अपना वोट डाला. इस दौरान केंद्रीय मंत्री वोट डालने के लिये अन्य लोगों के साथ कतार में खड़े रहे. वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्होंने अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग किया है. उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. Byte अर्जुन मुंडा (केंद्रीय मंत्री)

Read More

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 1 श्याम नगर निवासी संजय शर्मा के घर चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में रखे 1. 60 लाख नगद और इतने ही मूल्य के गहने ले उड़े. बता दे कि संजय शर्मा इसी महीने 8 तारीख को अपनी बेटी की शादी करने परिवार सहित गांव गए थे. आज सुबह लौटने पर पाया कि घर के मुख्य गेट का ताला कटा हुआ है, और अंदर सामान बिखरे पड़े हैं. घर से नगदी और जेवरात भी गायब हैं. इसकी जानकारी उन्होंने उलीडीह थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस…

Read More

कांड्रा: सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सोमवार देर रात बड़ी घटना होते- होते टल गई. जहां टेलर संख्या NL01AE- 3013 में लोड 2 फीट × 40 फीट के 9 पाइप में से 3 पाइप झटका लगने से सड़क पर गिर गया. ज्ञात हो कि ओवर ब्रिज घुमावदार होने के कारण अक्सर इसके ऊपर दुर्घटनाएं होती रहती है. घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. बता दें कि उक्त सड़क जिले के व्यस्ततम सड़कों में से एक है. घटना के वक्त कोई वाहन आसपास से नहीं गुजर रहा था, जिससे कोई जानमाल की…

Read More