Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला भाजपा के नगर महामंत्री सुमित चौधरी को नोरोडीह निवासी बजरंग मुखी के बीमार होने की जानकारी मिली. बजरंग मुखी दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य है. सुमित चौधरी को जैसे ही पता चला कि बजरंग मुखी पिछले चार- पांच महीने से काफी बीमार है. मौके पर सुमित चौधरी ने अपने सहयोगी ललन सिंह, बद्रीनारायण दारोगा और शिवा मुखी के साथ बजरंग मुखी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. जांच के दौरान बजरंग मुखी को रक्त भी चढ़ाने आवश्यकता पड़ी. जिसके लिए रक्त उपलब्ध कराते हुए…

Read More

आदित्यपुर (Balram Panda) बकरीद को लेकर आदित्यपुर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में आगामी बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई. बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद कुमार श्रीवास्तव, उपमहापौर अमित सिंह, गम्हरिया अंचल के अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावा शांति समिति के सभी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. सभी ने बारी- बारी से बकरीद को लेकर अपने अपने सुझाव दिए. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी बैठक मुद्दों से भटकी रही. बकरीद को लेकर आयोजित बैठक साफ- सफाई गली-…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गुरूवार को कुचाई में 20 लाभुकों के बीच लगभग पचास सुकर व पांच हजार बॉयलर चूजों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुचाई जिला परिषद सदस्य जींगी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोडा ने संयुक्त रूप से वितरण किया. एक लाभुक को चार मदा सुकर एवं एक नार सुकर दिया गया. मौके पर श्रीमति हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन है. सरकार ने किसानों की…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के समीप से तीन युवकों को नकली पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर ग्रामीण एवं सिटी एसपी ने तीनों युवकों को हथियार के साथ देखा था. दोनों टाटा- कांड्रा रोड से कहीं जा रहे थे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आदित्यपुर थाना प्रभारी को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ दुर्गा पूजा मैदान पहुंचे और तीनों युवकों को पिस्तौल के साथ धर दबोचा. हालांकि जांच के क्रम में पिस्तौल नकली निकला. थाना प्रभारी तीनों युवकों को पिस्तौल सहित…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डांगरडीह सामुदायिक भवन में बकरीद के त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. इस दौरान चांडिल इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, कपाली नगर परिषद उपाध्यक्ष सरवर आलम मौजूद रहे. इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो ने कहा सभी लोग शांति और भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लें. किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत सूचित करें. ऐसे मामले पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी चांडिल अनुमंडल…

Read More

खरसावां (Ramzan Ansari) खरसावां के काली मंदिर प्रागण में भाजपाईयों ने भारत की अखंडता के प्रतीक सह भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती सादगी के साथ अपने- अपने तरीके से मनाया. भाजपाईयों ने बारी- बारी से डॉ मुखर्जी के चित्र पर श्रद्वा सुमन अर्पित कर श्रद्वाजंलि दी. मौके पर भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा के नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुशील षांड़गी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे प्रेरणा के स्त्रोत है. उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को एक कुलीन…

Read More

खरसावां (Ramzan Ansari) प्रखंड के जोजोकुड़मा मंदिर मरिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ एक संयुक्त बैठक की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में बंसत मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए लगभग 20 युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली. जिन्हे केन्द्रीय मंत्री के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. वही स्थानीय ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर केन्द्रीय मंत्री ने उनकी समस्याए सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया. ग्रामीणों को केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए…

Read More

खरसावां (Ramzan Ansari) प्रखंड संसाधन केन्द्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षकों की मासिक गुरूगोष्टी का आयोजन किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वचन लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित गुरूगोष्टी में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कई दिशा- निर्देश दिया गया. मौके पर श्री यादव ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सकारात्मक दिशा में बढ़ाने के लिए सशक्त पहल है, लेकिन वर्तमान की शिक्षा में गुणात्मक सुधार की अति आवश्यकता है. उन्होंने कहा बिना इसके शिक्षक बच्चों का सर्वागीण विकास करने में सफल नहीं होंगे. शिक्षित व्यक्ति समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ होता है. इस दौरान बीईईओ ने ई-विद्या…

Read More

खरसावां (Ramzan Ansari)  प्रखंड के बडाबाम्बो सामुदायिक भवन में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उपप्रमुख ज्योत्सना मंडल, पंचायत समिति सदस्य आरती केशरी, सुखमति गागराई, मीरा हांसदा, तुलसी नायक, आबिद खान, रामलाल महतो, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुखिया इन्द्रजीत उरावं सहित सभी पंसस, मुखिया व वार्ड सदस्यों आदि को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड…

Read More

खरसावां (Ramzan Ansari) कुचाई प्रखंड के सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर की अध्यक्षता में झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ एक परिचयाात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि अपने अधिकार और कर्तव्यों को जानें, समझें और उसके अनुरूप कार्य करें पर बल दिया. मौके पर श्रीमति कुजूर ने कहा कि सरकार पंचायतों के विकास के लिए संकल्पित है. जल जीवन हरियाली, पोखर, आहर, नल- जल एवं अन्य विकास योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया है. पंचायतों को जो अधिकार मिले हैं,…

Read More