Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Rajan) श्री श्री शिव मंदिर कीताडीह में हर वर्ष की भांति होने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान का समापन यज्ञ एवं भागवत के नगर भ्रमण एवं भंडारे के साथ हुआ. बनारस के व्यास पंडित श्याम सुंदर शास्त्री जी ने सुबह पूजा पाठ के बाद यज्ञ करवाया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति दी एवं श्री भागवत को शिव मंदिर से दुर्गा पूजा मैदान, नायडू बिल्डिंग, गुरुद्वारा, अवधपुरी कॉलोनी, न्यू पोस्ट ऑफिस, गोवर्धन मंदिर, निफिकिर कॉलोनी होते हुए फिर सभी लोग मंदिर पहुंचे. उसके बाद हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया. भंडारा का आयोजन राजेश गुप्ता के द्वारा…

Read More

औरंगाबाद: जिला विधिक संघ सभागार में दिवंगत युवा अधिवक्ता संतोष कुमार स्नेही की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया और संचालन मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने किया. इस दौरान बारी- बारी से सभी ने उनकी तैलीय चित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. बता दें कि मधुभाषी, व्यवहार कुशल, तेज तर्रार युवा अधिवक्ता संतोष कुमार स्नेही का साल 2014 में डेंगू की चपेट में आकर अकास्मिक निधन हो गया था. वे औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में दीवानी वाद के एक उभरते अधिवक्ता थे. जिनकी कमी…

Read More

औरंगाबाद: जिले के किसान अपने खरीफ फसल की सिंचाई के लिए एक- एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. औरंगाबाद जिला के बहुतेरे क्षेत्रफल में खरीफ फसल की रोपाई नही हो सका है, जिसके कारण औरंगाबाद जिला के किसानों के सामने आज एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. इसको लेकर गोखुल सेना के जिला अध्यक्ष ने संजीव कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह बताया कि आज किसानों के ऊपर जो संकट आया है इसका जिमेवार औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में यह कहा कि बिहार के पूर्व सीएम सत्येंद्र…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) नव प्राथमिक विद्यालय देहरीडीह सरायकेला के सभागार में रविवार को ओडिशा सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित उत्कल सम्मेलनी द्वारा प्रथम वर्ग से लेकर अष्टम वर्ग तक के उड़िया भाषा के बच्चों के बीच उड़िया साहित्य मातृ भाषा पुस्तकों का वितरण किया गया.  इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिला उत्कल सम्मेलनी के अध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती, जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा प्रधान, जिला सचिव अजय प्रधान, सह सचिव बद्री दरोगा, सरायकेला प्रखण्ड कमेटी उपाध्यक्ष चिरंजीवी महापात्र, सचिव राजा ज्योतिषी, कोषाध्यक्ष परशुराम कवि द्वारा सम्मेलनी के सभी उड़ि‌या शिक्षकों को उड़िया साहित्य मातृभाषा पुस्तकों का वितरण किया गया. मौके पर सभापति सुमत चंद्र मोहंती ने कहा कि ओडिशा सरकार एवं उत्कल सम्मेलनी द्वारा उड़िया भाषा के संरक्षण की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा…

Read More

सरायकेला: सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर‌ सरायकेला- खरसावां जिला ओलंपिक संघ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिला ओलम्पिक संघ के सचिव सिकन्दर महतो ने बताया कि चांडिल एवं कुकडू में वे स्वयं मौजूद रहेंगे. सुबह 8:00 बजे तिरुलडीह स्कूल मैदान, कुकडू में “मेजर ध्यानचंद” जी की फोटो पर माल्यार्पण किया जाएगा. उसके बाद तिरुलडीह में क्रॉस कंट्री रेस 16 से 18 आयु वर्ग बालक एवं बालिका तथा चांडिल में कबड्डी, ईचागढ़ में साइकिल रेस, खरसावां में फुटबाल एवं सरायकेला में रग्बी व कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

Read More

जमशेदपुर (Rajan) सिखों के आदि ग्रंथ गुरु जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहिब के 418वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रविवार को जमशेदपुर की सिख संगत गुरु दरबार में नतमस्तक हुई. साथ ही गुरवाणी के उपदेशों से निहाल हुई. इस दौरान गुरुद्वारों में विशेष दरबार सजाया गया. जुगसलाई गौरीशंकर गुरुद्वारा में नवनिर्मित दरबार हॉल संगत को सुपुर्द किया गया. साकची, गोलपहाड़ी, टिनप्लेट, सोनारी समेत विभिन्न गुरुद्वारा में गुरु जस गायन किया गया और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया. साकची गुरुद्वारा में निकली शोभायात्रा साकची गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार और इससे पूर्व…

Read More

जमशेदपुर (Rajan) दुमका की बेटी अंकिता सिंह की दर्दनाक मौत के साथ ही झारखंड में एक बार फिर से महिला सुरक्षा को लेकर आंदोलन शुरू हो चुका है. हिंदूवादी संगठन अंकिता की हत्या को लव जिहाद से जोड़कर देख रहे हैं. सरकार विपक्ष के निशाने पर है, तो दूसरी तरफ उपराजधानी दुमका में धारा 144 लगा दी गई है. हिंदूवादी संगठन फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. इसी क्रम में जमशेदपुर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग करते हुए सरकार का…

Read More

DESK REPORT सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को ईनाम स्वरूप पांच हजार और प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान राज्य सरकार ने अंगीकृत कर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी 03/10/ 2021 के पत्रांक संख्या RT25035/27/2021-RS (19577) पर मुहर लगाते हुए झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की ओर से दिनांक 26/08/ 2022 को पत्रांक संख्या- परि. वि. (स. सु.) 57/ 2021/ 375 के माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों को पत्र जारी करते हुए उक्त आदेश के तत्काल प्रभाव से लागू होने…

Read More

जमशेदपुर (Rajan) जुगसलाई थाना अंतर्गत ईदगाह मैदान के पास स्थित कब्रिस्तान में चोरी करते एमडी वसीम अकरम नाम के शख्स को स्थानीय लोग लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कब्रिस्तान में चोरी की घटनाएं घट रही थी, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे. रविवार को जुगसलाई निवासी एमडी वसीम अकरम कब्रिस्तान के अंदर हो रहे बोरिंग का नॉब चोरी कर भाग रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने चोर को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर डाली और उसे कब्रिस्तान के अंदर खंबे में बांध दिया.…

Read More

औरंगाबाद: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक के फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना फेशर थाना क्षेत्र के करमुखाप गांव की है. मृतक युवक विकास कुमार के परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे और बात बात को लेकर मारपीट भी करते थे. जिसको लेकर मृतक युवक विकास कुमार काफी तनाव में चल रहा था. अंततः युवक ने घर में ही गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. video उधर मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, परिजनों में मातम छा…

Read More