Author: Tech Ashish

Exploring world

हाजरीबाग/ Md Rehan Fazal जिले के बड़कागांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रांची में बड़कागांव झामुमो कार्यकर्ताओ के साथ गुरुवार को होने वाले संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई. संजय सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ हजारीबाग जिला अध्यक्ष, बड़कागांव प्रखंड के सभी 23 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) जिले के गोह थाना क्षेत्र के एनएच 120 गया- दाउदनगर मुख्य मार्ग पर स्थित दधपी गांव के समीप अज्ञात वाहन जी चपेट में आकर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है.  मृतक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के न्यू एरिया निवासी बिजेन्द्र यादव के पुत्र सोनू यादव (30) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनू अपनी बाइक से आवश्यक कार्य को लेकर देवहरा गया था. जहां से लौटने के क्रम में जैसे ही वह दधपी गांव के समीप पहुंचा कि एक अज्ञात वाहन ने…

Read More

हाजारीबाग/ Md Rehan Fazal बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो द्वारा वर्तमान भाजयुमो अध्यक्ष विजय यादव को बदलकर नये भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बादम निवासी नितेश कुमार को नियुक्त किया है, एवं विजय यादव को मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है.  यह जानकारी अपने लेटर पैड के माध्यम से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि पार्टी हित एवं संगठन के मजबूती हेतु कुछ लोगों को उनके कार्य क्षमता के अनुसार कुछ पदों पर नियुक्ति कर रहा हूं जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा. एवं आशा करते हैं कि वे…

Read More

आदित्यपुर :दिन्दली मौजा के खानबाड़ी में खाता संख्या 261 प्लॉट नंबर 1171 और 1169 को लेकर उपजे विवाद में कब्जाधारी बाबू लोहार द्वारा कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो पर लगाए गए आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि, जिस जमीन को लेकर उनकी छवि बिगाड़ने का काम किया जा रहा है दरअसल उस जमीन का कहीं कोई विवाद है ही नहीं है, उसे विवादित बनाया जा रहा है. यह जमीन अनाबाद बिहार सरकार की है जिसपर अवैध कब्जा दोनों पक्षों का है, मगर एक पक्ष यानी बाबू लोहार जबरन दूसरे पक्ष यानी सरस्वती सिंह उर्फ…

Read More

गम्हरिया (Kunal Kumar) क्षेत्र के जाने माने पेंटिंग कलाकार बादल प्रमाणिक (66) का मंगलवार को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. स्व. प्रमाणिक का पार्थिव शरीर हैदराबाद से बड़ा गम्हरिया लाया जा रहा है. संभवतः गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार में उनकी पत्नी के अलावे एक पुत्र है. पुत्री की शादी हो चुकी है. बताया जाता है कि स्व. प्रमाणिक लीवर रोग से ग्रसित थे. विदित हो कि स्वर्गीय बादल प्रमाणिक कला क्षेत्र के जाने- माने हस्ती थे. उनकी प्रसिद्धि देश…

Read More

धनबाद (Amit Kumar Singh) जिला के लोयाबाद में एसीबी की टीम ने 10 हजार घूस लेते लोयाबाद थाना के एएसआई मनोज मिश्रा को लोयाबाद के एकड़ा पूल के समीप से गिरफ्तार किया है. एएसआई मनोज मिश्रा से लोयाबाद थाने में पूछताछ के बाद एसीबी कार्यालय ले जाया गया. बताया जा रहा है कि फौजी और उसके परिजनो पर झूठा केस मामले में डायरी मैनेज करने के नाम पर एएसआई मोटी रकम की मांग कर रहा था. जिसकी शिकायत एसीबी से की गई थी. बताते चले कि एक माह पूर्व लोयाबाद थाना क्षेत्र के पांच नंबर मे दो परिवार के…

Read More

जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हंसाडूंगरी के रहने वाले मदरसा के मुअज्जीन जावेद ने अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत मोहम्मद जावेद ने एसएसपी जमशेदपुर से की है, जिसमें उन्होंने कहा है, कि घातकीडीह की रहने वाली जेबा कादरी नामक महिला ने ईदगाह मैदान आजाद नगर के मदरसा में काम करने के सिलसिले में उनकी पत्नी रूहूल खातून को रखवाया था, लेकिन विगत 6 महीने से मेरी पत्नी का कोई अता- पता नहीं चल पा रहा है, ना ही उसके मोबाइल पर बात हो पा रही है, और ना ही जेबा…

Read More

गम्हरिया (Kunal Kumar) विकसित भारत संकल्प का संदेश लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ बुधवार को गम्हरिया के जगन्नाथपुर और कालिकापुर पंचायत पहुंची. जहां पंचायत वासियों ने प्रचार रथ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और प्रचार रथ के जरिये प्रधानमंत्री का डिजिटल संदेश सुना. इस संकल्प यात्रा रथ के जरिये केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री के डिजिटल संदेश के जरिये लोगों ने योजनाओं का लाभ कैसे लें इसे जाना और विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया. संकल्प रथ लिए पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली का भी लोगों…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) नगर निगम के वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने एक बार फिर से खरकई पुल पर जाली नुमा बाड़ लगाए जाने की मांग उठाई है. श्रीमती शर्मा ने बताया कि तत्कालीन बोर्ड बैठक में बाड़ लगाने की योजना पास हो चुकी है, बावजूद इसके बाड़ नहीं लगना कहीं न कहीं लापरवाही दर्शाता है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में खरकई नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. बाड़ लगने से इसमें कमी आएगी. विदित हो कि मंगलवार की शाम भी पुल से 45 वर्षीय युवक के पुल…

Read More

चांडिल/Jagannath Chatterjee सोमवार की शाम को पिक अप वैन की धक्के से कांदरबेड़ा निवासी मृतक 25 वर्षीय युवक गणेश सोरेन के परिजनों ने एनएच 33 आसनबनी स्थित यशिका फैसिलिटी एंड मैन पावर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के गेट को मुआवजा की मांग को लेकर घंटों जाम कर दिया.  मालूम हो कि मृतक सोमवार की शाम को कंपनी से काम कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से JH 05CD- 2542 पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी थी. जहां एमजीएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. चांडिल के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता…

Read More