- Chandil Police Action सरायकेला: चांडिल के दो फरार आरोपियों पर कसा कानूनी शिकंजा, पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
- Jamtara Cyber Criminal Arrested जामताड़ा: कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Saraikela Rajnagar Thunderstorm Incident सरायकेला: राजनगर में आकाशीय बिजली का कहर, 35 वर्षीय युवक की मौत, बेटी और पिता घायल
- Gamharia Police Arresting गम्हरिया: आर्मी जवान पर जानलेवा हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे
- Chaibasa BJP BLA Workshop चाईबासा: सोनुआ में भाजपा की बीएलए- 2 कार्यशाला, मतदाता सूची सत्यापन और बूथ मजबूती पर दिया गया जोर
- Rajnagar Drowing Case राजनगर: भीमखंदा में खेल- खेल में बुझ गई मासूम की जिंदगी, बोंगबोंगा नदी में डूबने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत
- Saraikela Tithi Bhojan Program सरायकेला: तिथि भोजन से महका विद्यालय परिसर, स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बच्चों को मिला शिक्षा और संस्कार का संदेश
- Saraikela Rajkiya Kanya Middle School Vandalism Rumor सरायकेला: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में तोड़फोड़ की खबर निकली अफवाह, पुलिस जांच में नहीं मिला कोई सबूत
Author: Tech Ashish
औरंगाबाद (Dinanath Mouar) अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति को मदनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी मदनपुर थाना क्षेत्र के आजन टोले भुइयां बिगहा निवासी सीताराम भुइयां की गिरफ्तारी उसके घर से की गयी है. बताते चलें कि, आरोपी सीताराम भुइयां बीते 13 नवंबर 2023 की रात्रि अपनी पत्नी ललिता देवी की हत्या धारदार हथियार से कर दी थी. इस मामले में मदनपुर थाना कांड संख्या – 502/23 के तहत सीताराम भुइयां के ऊपर अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले मे प्राथमिकी दर्ज की गयी…
हाजारीबाग/ Md Rehan Fazal जिले के बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत भवन में मंगलवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” शिविर का आयोजन मुखिया अनिकेत नायक की अध्यक्षता में की गई. शिविर का संचालन पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम द्वारा किया गया. शिविर उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, मुखिया अनिकेत नायक एवं पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं गांव तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की शिविर आयोजित हो रही है. शिविर में…
पाकुड़ (Rahul Das) अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाक कर्मियो ने मंगलवार को हिरणपुर स्थित डाक घर में धरना देते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की घोषणा की है. अध्यक्ष बबलू दे के नेतृत्व में डाक कर्मियो ने अपने 10 सूत्री मांगो को लेकर अपना पक्ष रखा. ग्रामीण डाक कर्मी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जीडीएस के ऊपर लगाए गए रूल तीन को अविलंब हटाया जाए , डाक कर्मियो को आठ घंटे का काम, पेंशन सहित अन्य लाभ प्रदान करना होगा. नियमित कर्मचारियों के समान 12, 24 व 36 वर्ष का लाभ अविलंब दिया…
जमशेदपुर (Afroz Mallik) मंगलवार की देर शाम जमशेदपुर और सरायकेला की सीमा को जोड़ने वाले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की ओर से छोटा खरकई पुल से कूदकर युवक के आत्महत्या की सूचना पर छोटा पुल पर काफी भीड़ देखी गई. प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि 45 वर्ष का एक युवक पीछे से आया और प्रणाम कर सीधे नदी में छलांग लगा दी, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मौके पर ना तो पुलिस पहुंची है, ना ही युवक का कोई आता- पता चल सका है. महिला ने बताया कि एक युवक को नदी की धार में बहते हुए भी देखा है.
खरसावां: विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) का आयोजन मंगवार को खरसावां के दो पंचायतों में किया गया. यह कार्यक्रम खरसावां के बड़ा आमदा और जोजोडीह पंचायतों में आयोजित किया गया. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बड़ा आमदा पहुचे सीआईपी रांची के डायरेक्टर डॉ दयाराम और प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी का ग्रामीणों ने स्वागत किया. इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और असंख्य सरकारी योजनाओं व पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना और वंचित क्षेत्रों की सेवा करना है. यात्रा की गतिविधियों के बीच प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के एक रिकार्ड किए गए वीडियो संदेश ने…
खरसावां: कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के सौजन्य से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता- 2023 संपन्न हो गई. बालक वर्ग में गम्हरिया ने ईचागढ़ को टाई ब्रेकर से जबकि बालिका वर्ग में सरायकेला ने खरसावां को पेनाल्टी किक में पराजित कर जिले की चौंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया. इसके पूर्व बालक वर्ग की प्रतियोगिता में गम्हरिया ने कुचाई प्रखंड की टीम को जबकि ईचागढ़ ने राजनगर टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था. इधर बालिका वर्ग…
आदित्यपुर (Kunal Kumar) बीते कुछ महीनों के भीतर सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों में हुए चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सागर लाल महथा के नेतृत्व में गठित टीम ने सोनार सहित तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पत्रो उर्फ सरफराज, नवीन कुमार झा, विवेक सिंह उर्फ कैफ और वीरेंद्र नाथ वर्मा बताया जाता है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सोने- चांदी…
हजारीबाग (Md Rehan Fazal) मंगलवार को जिले के बड़कागांव प्रखंड गोंदलपुरा दुर्गा मंडप के सामने कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठक की गई. उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने की. इंटक सचिव विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के नेतृत्व में कांग्रेस पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें पंचायत के कई गणमान्य व सामाजिक ग्रामवासी शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से असित चक्रवर्ती को पंचायत अध्यक्ष, बालेश्वर महतो को उपाध्यक्ष, रवि कुमार को सचिव, उपेंद्र महतो को कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंकित राज ने…
आदित्यपुर (Kunal Kumar) मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने सरायकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित इनोवा कंपनी में दबिश दी. जहां टीम ने अवैध रूप से बिजली जलाते पकड़ा. जिसपर कार्रवाई चल रही है. इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि उक्त कंपनी का बिजली कनेक्शन मार्च महीने में ही काट दिया गया है, बावजूद इसके बगल के कंपनी से हुकिंग कर यहां बिजली जलाई जा रही थी. इधर कंपनी के मालिक कुमार प्रभाकर ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. कहीं से भी हुकिंग…
सरायकेला: (Ajay Mahato) झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बीते दिनों बयान दिया है कि धीरज साहू बड़े व्यापारी है. उनके यहां से अरबों रुपए मिलना कोई बड़ी बात नहीं. इस पर सरायकेला- खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है, कि क्या कानून आम आदमी और शराब कारोबारी धीरज साहू के लिये अलग- अलग है. अगर पैसा एक नंबर का होता तो बैंक में रहता. आरबीआई द्वारा कैश रखने की सीमा निर्धारित किया गया है. श्री महतो ने कहा झारखंड जैसे गरीब राज्य को लूटने वालों के समर्थन में संवैधानिक पद…