Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ Jayant Pramanik थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर डैम के नहर के पाईप में शव छुपाये जाने का मामला सामने आया है. हत्यारों ने करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध की दूसरे जगह गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को छुपाने के नीयत से पनसुआँ डैम के ओवरफ्लो के पास नहर के कुआँ में डाल दिया था. यह शव नहर के पाईप में आकर फँस गया था. ग्रामीणों ने आज शव को देखकर पुलिस को सूचना दिया. पुलिस ने काफी मशक्कत कर पाईप से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंन्द्र सिन्हा के जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं अन्य आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए की गई निविदा में तथाकथित चहेतों को प्राथमिकता की अनियमितता बरते जाने की प्रमंडलीय आयुक्त के जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मैनेज की स्थिति बनने की चर्चा आम होने की बात बताई जाने लगी है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेन्द्र सिन्हा के और भी शिक्षा टेंडर घोटाले के किस्से झारखंड प्रदेश की फिजां में तैरते हुए बताये जा रहे हैं. जिनमें एक किस्सा प्रदेश के चतरा जिले से जुड़ा हुआ है.  इस संबंध में चतरा जिला…

Read More

सिनी/ Ajay Mahato : झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर 147 यूनिट रक्त रेल्वे संस्थान सिनी में जेबीकेएसएस के टीम दौरा संग्रह किया गया था. जिसमें 20 महिलाओं का भी योगदान रहा.वही धलभुमगढ़ में कुड़मी विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने सिनी के सभी सदस्यों को गुलदस्ता एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया. आगामी रक्तदान शिविर 4 मार्च को शहिद झारखंड आन्दोलनकरी सांसद स्व सुनील महतो के शहादत दिवस पर सिनी रेलवे संस्थान में किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सिनी से सहानंद महतो,महेश महतो, समीर महतो, ललित महतो, लालिन महतो, हरेन महतो,…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik : जिला खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक सुनील कुमार ने चाईबासा से मनोहरपुर जानेवाले मुख्य सड़क पर छापेमारी कर सोनुआ क्षेत्र से तीन और मनोहरपुर क्षेत्र से एक ट्रैक्टर पकड़ा है.  चारों ट्रैक्टरों में क्षेत्र के बालू घाटों से अवैध तरीके से उठाव किया गया बालू लदा हुआ था.चारों ट्रैक्टरों के मालिक के खिलाफ खनन विभाग कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Read More

मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले में आए दिन नक्सली छोटी बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहते है. अब नक्सलियों ने मनोहरपुर में पोस्टर बाजी कर अपनी उपस्थिति का प्रमाण देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से 22 दिसंबर को बंद का भी आह्वान किया है. माओवादियों की इस पोस्टर बाजी से पूरे मनोहरपुर में दहशत कायम हो गया है. माओवादी पोस्टर में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बातें लिखी गयी हैं.  वहीं झारखण्ड को शोषण मुक्त राज्य बनाने के लिए लोगों से अपील की गयी है. इधर मनोहरपुर को माओवादी…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में माझी टोला निवासी सुकुमार दास पर जानलेवा हमला किया गया. अपराधियों ने सुकुमार दास की हत्या करने के उद्देश्य से पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके सिर को पत्थर से कूचकर नाले में फेंक दिया. देर शाम सुकुमार को घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.  मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम सुकुमार को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरा और मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच उसके सिर को…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) राज्यभर में ब्राउन शुगर के आदित्यपुर का मुस्लिम बस्ती मशहूर हो गया है. यहां दूर- दूर से नशे के शिकार युवक- युवतियां ब्राउन शुगर की खेप लेने आते हैं. सोमवार की शाम एक कार से रांची से ब्राउन शुगर खरीदने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती आये 3 युवकों को आदित्यपुर पुलिस ने सूचना पाकर गिरफ्तार किया है. तीनों युवकों के पास से कार समेत 80 पुड़िया ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद किया है.  आरोपी युवकों में रांची सिसई के अमनदीप बाड़ा, करमटोली के प्रीतम उरांव और हेहल के प्रवीण तिग्गा शामिल हैं. इनके पास से ब्लू रंग की…

Read More

सरायकेला: जिले की सड़कों पर सुरक्षित यात्रा को लेकर गठित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की भूमिका कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है. समिति की बैठकों में पारित प्रस्ताव बैठक के बाद फाइलों में कैद होकर रह जाते हैं, दुबारा अगली बैठक में ही खुलते हैं. इस बीच न तो बैठक में लिए गए निर्णय पर काम होता है ना ही इसमें कोई गंभीरता नजर आती है. नतीजतन हर दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. यहां हम बात कर रहे हैं टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड के किनारे स्थित अलग- अलग कंपनियों…

Read More

चांडिल: दिसंबर माह के दूसरे रविवार को चांडिल डैम पर्यटकों से गुलजार रहा. यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी थी. झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ- साथ पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के लोग रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे थे. पर्यटकों की भीड़ के साथ डैम के चारों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली. वहीं, नौका विहार में बोटिंग करने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहा. इस रविवार की भीड़ को रिकॉर्डतोड़ भीड़ माना जा रहा है. नौका विहार संचालन समिति का कहना है कि दिसंबर माह के दूसरे रविवार को इतनी बड़ी संख्या…

Read More

चांडिल: चांडिल डैम रिसोर्ट में गोराई तेली परिवार समिति का मिलन समारोह का आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष संजय गोराई की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोराई समाज के लोग शामिल हुए और वनभोज का आनंद लिया. इस अवसर पर बच्चों के बीच बिस्किट प्रतियोगिता तथा महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई. इसमें विजेता तथा उपविजेता को गोराई समाज की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी भुट्टो गोराई ने कहा कि समाज के लोगों में अंधविश्वास व्याप्त है, जिसे दूर किए…

Read More