Author: Tech Ashish

Exploring world

कुचाई: प्रखण्ड के जुगीडीह में ग्राम सभा एवं सामुदायिक वन पालन समिति द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पंरम्परागत वन निवासी अधिनियम 2006, नियम 2008, संसोधित नियम 2012 के तहत पत्थरगाडी का तृतीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.  इस दौरान विभिन्न गावों से पहुंचे वनाश्रित गांव के पश्चिमी छोर से पारपंरिक रीति- रिवाज व नृत्य के साथ जुलूस निकालकर पत्थरगड़ी स्थल तक पहुचे. और विधि विधान से पूजा अर्चना कर वार्षिक स्थापना दिवस मनाया.  साथ ही पैड़- पौधे, पशु- पक्षी, वन, पहाड़, फल- फूल, जीविकोपार्जन व वन संरक्षण की रक्षा करने, जंगल पर हमार अधिकार- जीने का है वह आधार,…

Read More

कुकड़ू (बिधुत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में शुक्रवार को रितेश कुमार ने अपना योगदान दिया. तिरूलडीह थाना प्रभारी राकेश मुंडा के विभागीय प्रशिक्षण में जाने के बाद एसपी ने रितेश कुमार को थाने की कमान सौंपी है. रितेश 2018 बैच के दरोगा हैं. योगदान देने के बाद रितेश कुमार ने बताया कि आम जनों की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्ती किया जाएगा. किसी भी घटना या संदिग्ध मामले की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी.…

Read More

रांची: झारखंड के तपते सियासी पारे पर सीएम हेमंत सोरेन ने यह कहते हुए विराम लगा दिया है कि जब भी सियासत पर संकट आए आप लोग सत्ता की रक्षा के लिए तैयार रहें, एकजुट रहें और राज्य को लूटने वाले ताकतों से सावधान रहें.  बता दें कि गुरुवार को ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद राज्य का सियासी पारा अचानक गर्म हो गया था. गुरुवार को राजधानी रांची झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया. राज्य के सभी जिलों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी तैयारी में पहुंचे थे. कार्यकर्ता…

Read More

चांडिल (अफरोज मल्लिक ) निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो चुकी है. शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली नगर परिषद के 21 बूथों का चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा ने जायजा लिया. इस दौरान एसडीपीओ थाना प्रभारी निकाय चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे इस दौरान कपाली उच्च विद्यालय पहुंचकर वहां उपस्थित सभी बीएलओ और अन्य पदाधिकारयों को दिशा- निर्देश दिया. ज्ञात हो कि बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव से सम्बंधित दिशा- निर्देश जारी करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कपाली थाना…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो पारडीह स्थित होटल सिटी इन के बिल्डिंग का एक हिस्सा कौशल विकास केंद्र की बिल्डिंग गुरुवार देर रात को भरभरा कर गिर गया. आपको बता दें कि दो दिनों पूर्व ही इस बिल्डिंग में दरार आ गई थी. यह बिल्डिंग एक तरफ झुक गया था. किसी तरह प्रशासन और होटल संचालक ने पूरे बिल्डिंग को खाली कराया था. इसके बाद जमशेदपुर प्रशासन ने यहां धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. अभी तकनीकी समीक्षा की जा रही थी, कि किस तरह इस बिल्डिंग को हटाया जाए या इसका कोई रास्ता निकाला जाए. लेकिन गुरुवार…

Read More

आदित्यपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के के चक्रधरपुर में बजरंग दल के नेता भाई कमलदेव गिरी की निर्मम हत्या को लेकर के गुरुवार को भाटिया बस्ती युवा शक्ति दल द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई. यह रैली गांधी कॉलेज से शुरू होकर आरआईटी मोड़ पर समाप्त हुई. समाजसेवी नीतीश सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग की, उन्होंने बताया कि राज्य में आए दिन हत्या अब आम हो गई है. जिसे रोक पाने में सरकार और पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही है उन्होंने…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) व्यवहार न्यायालय के एडीजे सह स्पेशल पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ब्रजेश कुमार पाठक की अदालत ने गुरुवार को महिला थाना कांड संख्या 25/21 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एकमात्र काराधीन बंदी अभियुक्त देवकुंड थाना के बनतारा निवासी फरीद खान को पोक्सो एक्ट और भादंसं की धारा 376 में दोषी करार दिया. स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने बताया कि अभियुक्त को पटना हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली थी. अभियुक्त को 21 नवंबर को सज़ा सुनाई जाएगी. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिक नाबालिग पीड़िता की मां ने दर्ज कराते हुए 22 जुलाई 2021 को…

Read More

औरंगाबाद:(दीनानाथ मौआर) गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभियान सदर एसडीओ विजयंत कुमार, डीटीओ बाल मुकुंद प्रसाद व एसडीपीओ स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में चलाया गया. जिसमें नगर परिषद के अधिकारी के साथ नगर थाना के पुलिस जवान भी शामिल रहे. सिविल कोर्ट से लेकर जामा मस्जिद तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान कई बाइक को जब्त किया गया. वहीं फुटपाथ पर लगे अवैध दुकानों को तोड़ा गया. भारी संख्या में पुलिस जवान भी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल रहे. वरीय अधिकारियों को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. अतिक्रमणकारी अपने सामानों को लेकर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त अरवा राजकमल ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की.  उपायुक्त ने चुनाव को लेकर बनाए गए विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों को अपने- अपने अधीन पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें दिये गये दायित्वों का निर्वाहन करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर शीघ्र सेंसेटिव एवं हाइपर सेंसेटिव बूथों को चिन्हित कर कार्यालय को उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका प्रियंका सिंह ने चुनाव को लेकर…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले के ओबरा थाना क्षेत्र का बेल गांव उस समय रणक्षेत्र मे तब्दील हो गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. जिसमे एक ही परिवार की तीन महिला समेत कुल छ: लोग घायल हो गए. जिसमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. घायलों में कलक्टर ठाकुर, उनकी पत्नी मेनका देवी,…

Read More