Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल: थाना क्षेत्र के चिलगु के भुईयांडीह में क्रिसमस के मौके पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में केवल जुआ खेल का दृश्य देखा जा रहा है. टाटा – रांची एनएच से महज 100 मीटर की दूरी पर आयोजित इस मेले धड़ल्ले से जुआ खेल चल रहा है. यूं कहें तो इस मेले का मूल उद्देश्य ही जुआ खेल है. पुलिस- प्रशासन को चुनौती देते हुए मेला कमिटी द्वारा मुर्गा पाड़ा तथा हब्बा- डब्बा में जुआ खेल करवाया जा रहा है. क्या बड़े, क्या युवा नाबालिग बच्चे सभी जुआ खेल में मग्न है. इधर, पिकनिक…

Read More

खारसावां/ Ajay Mahato वीर शहीद निर्मल महतो समिति कृष्णापुर/ खरसावां द्वारा झारखंड के लाल वीर शहीद निर्मल महतो की 73 वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान सभी लोगों ने निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वही उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया.  कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामरतन महतो, प्राण मेलगण्डी, इंद्रजीत महतो, केशव लाल महतो, राजकुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, सत्यनारायण महतो, केशव लाल महतो, प्रधान माटीसोय, नवकीशोर प्रधान, कुश प्रधान, रामलाल महतो, रूपतन महतो आदि उपस्थित थे.

Read More

रांची: सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडिचर (एसआरआई) फंड के तहत झारखंड पुलिस को 107 करोड़ रूपया आवंटित किया गया है. इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 को लेकर केंद्र द्वारा एसआरई फंड के लिए 124.92 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई थी. जिसके विरुद्ध गृह विभाग की ओर से झारखंड को 107 करोड़ रूपया आवंटित किया गया है. गौरतलब है कि एसआरई फंड उग्रवाद से गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों को दी जाती है. केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करके अपने पुलिस बलों को पूरी…

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato : सोमवार को कुडमी समाज खरसावां इकाई की ओर से तसर सेंटर के समीप वीर शहीद निर्मल महतो का 73वीं जयंती मनाई गई. मौके पर मौजूद लोगों ने वीर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही आगामी 7 जनवरी को होने वाले डहरे टुसू पोरोब की चर्चा भी की गई. इस दौरान निर्णय लिया गया कि खरसावां और कुचाई प्रखंड के कुल 70 कुडमी गांव के लोग इस डहरे टुसू पोरोब में अपने पारम्परिक गाजे बाजे के साथ शामिल होंगे.…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अंतर्गत पुराना टीओपी चौक से पुलिस ने बीती रात एक पल्सर मोटरसाइकिल जिसका नंबर JHO5DG- 0993 सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उनके पास से चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल फोन व एक तेज धार चाकू बरामद किया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज गति से भाग रहे थे. पुलिस द्वारा जब रोकने का कोशिश की गई तो और तेज भागने लगे. बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बाइक सवार को पुलिस ने रोका. नाम पता पूछने पर एक…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) रविवार देर रात टाटा- कांड्रा मार्ग पर ईएसआईसी डिस्पेंसरी के समीप मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे दो स्कूटी सवारों के बीच आमने- सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के राहगीरों के सहयोग से रोड एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी है, न ही पुलिस मौके पर पहुंची है.  घटना देर रात करीब 10:00 बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सर्विस रोड में गड्ढों की खुदाई की वजह…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क मार्ग के निश्चिंतपुर- राजगांव चौक के समीप तालाब के पास शनिवार की देर शाम एक मालवाहक टेम्पो और एक यात्री टेम्पो के बीच हुई सीधी टक्कर में छह युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना पर सोनुआ पुलिस ने सभी घायलों को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.  जहां सभी घायलों का प्राथमिक ईलाज कर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक सोनुआ थानाक्षेत्र के धोबाडीहा गांव के कुछ युवक चक्रधरपुर के बुड़ीगोड़ा मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता देख कर…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) तीन दिन पहले सड़क पर उड़ रही जानलेवा धूल और प्रदूषण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में कांड्रा के लोगों ने मार्च निकालकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था, मगर जिला प्रशासन की चुप्पी ने लोगों के बर्दाश्त की सारी हदे पार कर दी. तंग आकर शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना के समीप स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने सड़क जाम कर दिया. जिससे चौका- कांड्रा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.  दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है लोग बिना किसी ठोस परिणाम के पीछे हटने को कतई…

Read More

जमशेदपुर: केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के 219 बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय अध्यक्ष केपीजी नायर उपस्थित थे. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, उनके साथ केसमएम स्कूल की प्राचार्य श्रीमती नंदनी शुक्ला, श्रीमती राजन कौर और श्रीमती रीना बनर्जी एवं केरला समाजम ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे. बच्चों ने कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर प्रार्थना से की. स्कूल के प्रधानाचार्य अनुरंजन ने स्कूल के उपलब्धियों के सम्बंध में बताया कि स्कूल लगातार प्रगति के पथ…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड के कुजू एवं पोटका पंचायत में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पोटका पंचायत में बीडीओ डांगूर कोड़ा एवं कुजू पंचायत में सीओ हरीश चंद्र मुंडा की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया. दोनों ही जगह शिविर में योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई.  पोटका पंचायत में 1383 आवेदन में 663 का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ. वहीं कुजू पंचायत में 1418 में 636 का निष्पादन हुआ. शिविर में मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपप्रमुख सुमना देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा,…

Read More