Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: सोमवार से कोल्हान क्षेत्र में घुमंतु पुस्तकालय यात्रा का शुभारंभ होगा जो 26 नवंबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य विशेष रूप से नई पीढ़ी को पुस्तकों के अध्ययन की ओर उन्मुख करना है.  संवैधानिक मूल्यों के प्रचार- प्रसार के लिए देश भर में चल रहे अभियान के तहत 21 से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक कोल्हान क्षेत्र में घुमंतू पुस्तकालय यात्रा निकली जाएगी. इसके तहत प्रतिदिन एक शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के बीच संविधान और उससे जुड़े अन्य विषयों को लेकर विभिन्न क्रिया- कलाप किए जाएंगे.  युवा मंच, जमशेदपुर की अगुआई में निकाली जा रही इस यात्रा के तहत…

Read More

सरायकेला: उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला के सौजन्य से रविवार को निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर के साथ हाइड्रोसिल, हर्निया, बावासीर की जांच की गई. शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्थायी लोक अदालत सरायकेला के चैयरमेन राकेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, पूर्णिमा नेत्रा के डॉ मनीष कुमार, डॉ शेख शब्बीर, टेक्नीशियन अमित कु दुर्गामणि आरोग्यम नर्सिंग होम के डॉ बीके सिंह व डॉ पंव प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.  शिविर में सैकड़ो लोगो का जांच किया गया जिसमें 80 लोग मोतियाबिंद व हाइड्रोसील से ग्रसित पाए गए जिनका निःशुल्क ऑपेरशन…

Read More

सरायकेला: आगामी निकाय चुनाव में कई वार्ड पार्षदों का पेंच फंस सकता है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य में निकाय चुनाव से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी गई है. प्रशासनिक तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है. अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन होना बाकी है.  रविवार को पूरे जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें भारी अनियमितता सामने आया. किसी मतदाता का नाम गलत पाया गया, तो किसी का बूथ बदल दिया गया. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में लगे शिविर में लोगों ने मतदाता सूची देख अपना सर पकड़ लिया. ज्यादातर लोग परेशान नजर आए.…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 29 के चुनावी समर में अंततः दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के बड़े पुत्र मनमोहन सिंह ने अपनी दावेदारी के संकेत दे दिए हैं. बता दें कि मनमोहन सिंह पत्रकार है. और पत्रकारिता का उनके पास 21 वर्षों का लंबा अनुभव है. कई बड़े मीडिया संस्थानों में उन्होंने पत्रकारिता का जलवा दिखाया है. अपनी मां के निधन के बाद उन्होंने शहर का रुख किया, ताकि आदित्यपुर नगर परिषद से लेकर नगर निगम तक तीन बार पार्षद रही स्वर्गवासी मां के पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ सके.  इस बीच वे प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष चुने…

Read More

गम्हरिया: शनिदेव भक्त मंडली ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार बागे बस्ती कदमा निवासी लक्खी लोहार की बेटी संक्रांति कुमारी की शादी में आर्थिक सहयोग किया. उसकी शादी रविवार को आदित्यपुर मीरुडीह काली मंदिर में आयोजित होगी. संक्रांति की मां लक्खी लोहार झाड़ू- पोछा व चौका- बर्तन कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करती है. उन्होंने शनिदेव भक्त मंडली से दान सामग्री के लिए गुहार लगाई थी. मंडली ने उसके घर जाकर एक स्टील पलंग, एक स्टील अलमारी, एक लकड़ी का ड्रेसिंग टेबल आदि प्रदान किया. इस पुनीत कार्य में मंडली संरक्षक देवब्रत घोष, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, मंटू…

Read More

दुमका: जिले में पुलिस प्रशासन के लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो जनता किसके भरोसे सुरक्षित रहेगी जरा सोचिए. बता दें कि शनिवार को दुमका पुलिस लाइन के पास अपने परिवार के साथ रह रहे पुलिस जवान को कुछ असमाजिक तत्व के लड़कों ने अचानक घर में घुसकर लाठी- डंडे से बुरी तरह पीट दिया. जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. जवान का ईलाज फूलो- झानो अस्पताल में चल रहा है. जवान ने बताया कि कल हमारे घर के बाहर कुछ लड़के एक टोटो वाले से लड़ाई कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) शनिवार को जिले के अंबा थाना परिसर में एएसपी स्वीटी सहरावत ने जनता दरबार लगाया. जिसमें दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया. स्वीटी सहरावत ने बताया कि जनता दरबार लगाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा सहुलियत पहुंचाया जा सके क्योंकि जिला मुख्यालय में जाना और अधिकारी से मुलाकात होना सम्भव नही है, इसलिए मैं कोशिश करूंगी कि हर थाने में जाकर जनता दरबार का आयोजन करूं और जनता की समस्याओं का हर संभव निदान कर सकूं. उन्होंने बताया कि जनता के बीच आने का यह भी उद्देश्य है कि हमारे…

Read More

आदित्यपुर: ब्यूरो रिपोर्ट बचपन में एक किस्सा सभी ने पढ़ा है “शिकारी आएगा, दाना डालेगा, हमें फंसना नहीं है”… लोगों ने उस किस्सा को किस्सा समझकर भुला दिया. यही कारण है कि बार- बार ठगे जाने के बाद भी जनता अक्सर चुनावों में गलती कर बैठते हैं और पांच साल तक पछताते रह जाते हैं. चुनाव चाहे कोई हो प्रत्याशियों के लोक लुभावन वायदों से सचेत रहना होगा तभी आपके स्वस्थ्य लोकतंत्र की परिकल्पना कर सकते हैं. झारखंड में अगले कुछ दिनों में शहरी निकाय चुनाव की रणभेरी बज सकती है. प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 5, 12 व 15 में करीब 28.95 लाख रुपए की लागत से तीन सामुदायिक शौचालय का मरम्मतिकरण कराया जाएगा. शुक्रवार को वार्ड 5 स्थित गम्हरिया बाजार में इसका शिलान्यास पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि गम्हरिया बाजार में बने शौचालय की स्थिति जर्जर हो गई थी जिस कारण मरम्मतीकरण किया जा रहा है. इसके अलावे वार्ड संख्या 12 व 15 में भी सामुदायिक शौचालय का मरम्मतीकरण किया जायेगा. इसमें पार्षद नथुनी सिंह, विक्रम किस्कू, डीएन सिंह, संतोष तिवारी, सुनील सिंह, राकेश यादव, रवि शर्मा, लोहा सिंह, अंकित राय, पूर्व पार्षद…

Read More

दुमका: शुक्रवार को दुमका नगर थाना के नए प्रभारी के रूप में नवल किशोर सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि टाउन थाना प्रभारी नीतीश कुमार के ट्रेनिंग पर जाने के बाद नवल किशोर सिंह को टाउन थाने की कमान सौंपी गई है. इधर शुक्रवार को योगदान देते थाना प्रभारी ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक की. बैठक में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए. बैठक के दौरान सचिव मनोज घोष ने कहा, कि नए थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह का हमलोग स्वागत करने आए हैं. शहर में जो…

Read More