Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: गोलमुरी के नए थानेदार राजीव रंजन का सोमवार को नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी ने बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र सिंह की अगुवाई में थाना प्रभारी को इलाके के सिख समाज की ओर से विधी- व्यवस्था संधारण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया. साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के क्रियाक्लापों की जानकारी दी गई. इस अवसर पर महासचिव ज्ञानी दलजीत सिंह, कांग्रेस नेता रंजीत सिंह अटवाल, सूरज सिंह, रंजीत सिंह, परमजीत सिंह और सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे.

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव में दबंगो ने डायन बताकर देकर एक गूंगी महिला को लाठी- डंडे और लोहे के रॉड से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. महिला लगातार कराह रही है. पीड़िता नगीना कुंवर धेवही गांव निवासी स्व. दशरथ मिस्त्री की पत्नी है. परिजनों ने बताया कि गांव के ही सुभाष मिस्त्री और जवाहर मिस्त्री के परिवार में कुछ दिन पहले एक बच्चे की मौत हो गई…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) पदमपुर स्थित टोल प्लाजा से पिछले तीन महीने से अवैध वसूली का खेल चल रहा है. इसकी भनक किसी को नहीं है. यदि है तो सब मिलकर सरकार को लाखों का चूना लगा रहे हैं. इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार/ झारखंड की टीम को जैसे ही इसकी भनक लगी, टीम के सदस्यों ने टोल ब्रिज पहुंच मामले की छानबीन शुरू की.  जहां टोल ब्रिज कर्मियों ने फोटो लेने से मना कर दिया. जब हमारी टीम ने सख्ती दिखाई और टॉल वसूली से संबंधित कागजात मांगे तो उनके द्वारा बताया गया कि आरसीडी विभाग से आप संपर्क करें. हमारी…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 19 क्वार्टर नम्बर 90/1/3 निवासी लाला शशिभूषण के मकान में बीती रात चोरों ने करीब तीन लाख के गहने, लैपटॉप व अन्य सामानों की चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि मकान मालिक अपनी बेटी के घर गए थे. उनकी बेटी का ससुराल रोड नम्बर- 10 में है. आज सुबह लौटने पर देखा घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और खिड़की भी टूटी हुई है. बताया जा रहा है कि चोर खिड़की के सहारे ही अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया है.…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड की ओर से सोमवार को सीएसआर के तहत डुमरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र गिद्दीवेड़ा में बच्चों के बीच पठन- पाठन सामग्रियों का वितरण किया गया. इस दौरान केंद्र के 30 नन्हें- मुन्ने बच्चों के बीच बैग, रबर, पेंसिल, कॉपी, किताब आदि वितरित किया. इससे पूर्व कम्पनी प्रबंधक द्वारा डुमरा पंचायत की मुखिया और उपमुखिया को बुके देकर सम्मानित किया गया. कंपनी द्वारा बीते दिनों डुमरा में भी बच्चों के बीच पठन- पाठन सामग्रियों का वितरण किया गया था. कार्यक्रम में डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, उपमुखिया कुमारी रेनुका सिंह…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के दुबहल गांव के समीप स्थित सिंह मेंशन के प्रांगण में भारतीय राजपूताना सेवा संगठन की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. जिन्हें संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान कई सदस्यों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान समाज के विभिन्न प्रखंडों से आए लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए. video इस मौके पर भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार ने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के गया- बोधगया रिवर साइड रोड के केंदुई गांव के समीप स्थित मानव भारती नेशनल स्कूल के प्रांगण में साइंस एंड आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सीआरपीएफ 159 बटालियन के सेकेंड कमांडेंट उत्तम कुमार एवं सम्मानित अतिथि गया व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुकून मांझी, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज एमयू के डॉ. दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निर्देशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने साइंस एंड आर्ट एग्जिबिशन को राष्ट्रीय प्रतीक गुब्बारा छोड़कर तथा फीता काटकर किया.  स्कूल के निर्देशक संजय कुमार सिंह एवं प्राचार्य…

Read More

चाईबासा: कुड़मी/‌ महतो अपने को आदिवासी सूची में शामिल कराने के लिए नियमों एवं तथ्यों को तोड़- मरोड़कर लोगों के सामने प्रस्तुत कर रही है. राज्य एवं देश के आदिवासियों को वास्ताविकता मालूम है. सही जगह और सही समय पर सही जवाब जनता देगी. अब आदिवासी अपने अस्तित्व और अस्मिता को बचाने के लिए एकजुट हो चुके हैं और आंदोलन शुरू कर दिए है. उक्त बातें राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री गाीताश्री उरांव ने कोल्हान आदिवासी एकता मंच के बैनर तले रविवार को आदिवासी हो समाज कला एवं संस्कृति भवन, हरिगूटू चाईबासा में कुड़मियों को आदिवासी सूची में शामिल कराने…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला जिले के कपाली ओपी पुलिस ने तमोलिया स्थित प्लास्टिक गोदाम से शनिवार की रात चोरी गए वेल्डिंग मशीन मामले का महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए जूलकार नैन उर्फ टार्जन को वेल्डिंग मशीन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  इस संबंध में प्लास्टिक गोदाम के मालिक इफ्तकार हुसैन अंसारी ने कपाली ओपी में मामला दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि रविवार की सुबह जब वे अपने गोदाम पहुंचे तो गोदाम में सारा सामान बिखरा पाया और वेल्डिंग मशीन भी गायब पाया. मामला दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) रविवार को कांड्रा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेयाड़दा गांव में तालाब किनारे संचालित हो रहे एक अवैध महुआ शराब चुलाई अड्डे को ध्वस्त करते हुए 15 लीटर महुआ शराब के साथ अन्य सामग्रियां बरामद की.  साथ ही करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ शराब मौके पर ही विनिष्ट कर दिया. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही सरगना चरण टुडू भागने में सफल रहा.  इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्हें रेयाड़दा गांव में तालाब के किनारे अवैध शराब चुलाई की सूचना मिल रही…

Read More