Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर: जिला प्रशासन ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. बुधवार को एसडीओ पियुष सिन्हा के निर्देश पर टेल्को थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित हो रहे बूचड़खाने को ध्वस्त कर दिया है.  इससे पूर्व भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. बता दें किस शहर में ऐसे कई अवैध बूचड़खाने संचालित हो रहे हैं. इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने जिला प्रशासन से अवैध रूप से संचालित हो रहे बूचड़खाना को हटाने की मांग की थी. आए दिन क्षेत्र में तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यवाई शुरू…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोलने लगा है. आए दिन किसी न किसी इलाके में चोरी की घटना से लोग दहशत में जी रहे हैं. बीती रात चोरों ने नगर निगम के वार्ड 17 स्थित इंदिरा बस्ती में शीला नाग नामक महिला के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए नशीला नाग ने बताया कि बेटी की शादी के लिए गहने और नगदी रखे थे. घर में शादी की तैयारी चल…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला रजिस्ट्रार सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अन्तरविभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने जन्म- मृत्यु पंजीयन योजना के क्रियान्वयन पर जानकारी लेते हुए शत- प्रतिशत बच्चों का ससमय जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया.  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत सचिव एवं सम्बन्धित पदाधिकारी के साथ बैठक कर कार्ययोजना निर्धारित करने और समीक्षा बैठक कर सुधार लाने के निर्देश दिये. उन्होंने सिविल सर्जन को सभी ओमओआईसी एवं निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर निजी अस्पताल में जन्म एवं मृत्यु सम्बन्धित डेटा प्रतिमाह पांच…

Read More

जमशेदपुर: भारत के संविधान में समाहित मूल्यों के प्रचार- प्रसार हेतु कोल्हान क्षेत्र में 21 नवंबर से 26 नवंबर तक “घुमंतू पुस्तकालय यात्रा” का संचालन आरंभ युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा किया जा रहा है. मंगलवार को इसी क्रम में जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी +2 विद्यालय परिसर में घुमंतू पुस्तकालय यात्रा पहुंची. इस यात्रा में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने काफ़ी दिलचस्पी दिखाई. जहां छात्र- छात्राओं ने विभिन्न तरह की पुस्तकों का अध्ययन किया और विषय वस्तु के बारे में संवाद किया. इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य चंद्रदीप पांडेय एवं सहायक शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा पुस्तकालय की विधिवत् शुरूआत…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुवंरदा में जिला बाल कल्याण समिति की ओर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं को जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित महतो ने बाल अधिकारों से संबंधित जानकारी प्रदान की.  उन्होंने स्पोंसरशिप योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 पर विस्तृत जानकारी दी. रोहित ने कहा कि स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत 18 साल से कम आयु के अनाथ बच्चों को प्रतिमा ₹2000 सरकार की ओर से देने का प्रावधान है. यह योजना कोरोना काल के दौरान मृत्यु हुए दंपतियों…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) समाहरणालय परिसर पर मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर समाजिक अंकेक्षण स्रोत व्यक्ति संघ सरायकेला जिला इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुए उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही.  धरना के बाद एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त को 5 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. इनकी पांच सूत्री मांगें है सामाजिक अंकेक्षण कार्य कर चुके बीआरपी, बीआरपी एसडी, वीआरपी, वीआर पीडब्ल्यूडी एवं सहयोगी दल की पिछले 2 वर्षों का बकाया भुगतान एवं यात्रा भत्ता का भुगतान जल्द किया जाय. …

Read More

जमशेदपुर (Afroz Mallik) के मानगो पुराने पुल से गुजरनेवाले केबल में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लगने से थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गया. बता दें कि पुल से कई विभागों का अंडरग्राउंड केबल पाइप के जरिए पार किया गया है. उन्हीं केबलों में अचानक मंगलवार दोपहर आग लग गई.  केबल से धुआं निकलता देख पुल पर भीड़ इकट्ठी हो गई. किसी ने इसकी सूचना मानगो नगर निगम के कार्यपालक सुरेश यादव और पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव पहुंचे. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग…

Read More

आदित्यपुर: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधकर्मी 31 वर्षीय शाबिर हुसैन की हत्या मामले के नामजद आरोपी कादिम खान को गिरफ्तार करने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. कादिम की गिरफ्तारी कपाली- आदित्यपुर बॉर्डर एरिया से करने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि घटना में कादिम के अलावे कलीम खान, सलीम खान और सद्दाम समेत तीन अन्य के खिलाफ साबिर की पत्नी बेबी ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आपको याद दिला दें कि बीते 6 नवंबर को आई रोड स्थित नेपाल चाय दुकान के समीप शाबिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई…

Read More

जमशेदपुर: एनएच- 33 स्थित गलुडीह के पुतरू टोल प्लाजा के शुरू होते ही विरोध शुरू हो गया है. मंगलवार को झामुमो ने टॉल प्लाजा के समक्ष धरना देते हुए इसका विरोध किया. बता दें कि इससे पूर्व इस टॉल प्लाजा के खिलाफ स्थानीय विधायक रामदास सोरेन ने भी धरना दिया था और केंद्र सरकार तथा एनएचएआई के समक्ष इसे हटाए जाने की मांग भी रखी थी, बावजूद इसके मंगलवार को यह टॉल प्लाजा शुरू कर दिया गया. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं झामुमो ने धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इनके अनुसार इसी रूट पर मात्र 35 किलोमीटर के भीतर…

Read More

कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) सोमवार देर रात कांड्रा थाना अंतर्गत धातकीडीह के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुंडई आईटी- 10 कार संख्या JH05CZ- 1669 अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वैसे गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ कार में चालक सहित पांच व्यक्ति सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सरायकेला से आदित्यपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार बीच सड़क पर पलट गया. जिसे राहगीरों एवं…

Read More