Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावा (प्रतिनिधि) प्रखंड के जोजोडीह फुटबॉल मैदान मे सरना मार्शल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय 45 वां वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के फाईनल मैच में विलेंडर बाबा तिलोपदा टीम को 1-0 से पराजित कर जीएसबी लेदराडीह की टीम चैम्पियन बानी. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम जीएसबी लेदराडीह को खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा 80 हजार नगद व कप, उप विजेता टीम विलेंडर बाबा तिलोपदा को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा द्वारा 55 हजार, तृतीय पुरस्कार बीएफए बेराडीपा टीम को खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा के हाथो से एवं चौथे स्थान प्राप्त कर चुके…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) सोमवार को ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर फ़ेसर रेलवे स्टेशन के समक्ष ग्रामीणों ने धरना- प्रदर्शन कर विरोध जताया गौरतलब है कि औरंगाबाद सदर प्रखंड के फ़ेसर रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को स्टेशन परिसर के समीप धरना प्रदर्शन किया है.  आपको बता दें कि धरना- प्रदर्शन से पूर्व ग्रामीणों ने बसडीहा हाई स्कूल मैदान से पैदल आक्रोश मार्च निकला और यह आक्रोश मार्च फ़ेसर रेलवे स्टेशन पर पहुंची. जहां सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया अंचल कार्यालय और भू- माफियाओं के बीच अघोषित शीत युद्ध शुरू हो गया है, जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है जिन्होंने भू माफियाओं के झांसे में आकर जीवन भर की गाढ़ी कमाई अवैध जमीन पर मकान बनाने में लगा दी.  सोमवार को अंचल प्रशासन पूरे लाव- लश्कर के साथ आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दो धीराजगंज जमालपुर के सरकारी जमीन खाता नंबर 297 प्लॉट नंबर 181 पर हुए अवैध निर्माण को ढाहने पहुंची. बुल्डोजर ने अपना काम भी शुरू किया, मगर देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो उठे. जहां मजबूरन अंचल प्रशासन को…

Read More

जमशेदपुर प्रखंड के पूर्वी कालीमाटी पंचायत अंतर्गत प्राथमिक मध्य विद्यालय सोपोडेरा स्कूल के प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चों से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर सोमवार को स्कूल में बच्चों के अभिभावको द्वारा स्कूल परिसर में हंगामा किया गया. अभिभावको द्वारा स्कूल के प्रधानाध्यापिका पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा गया कि उनके द्वारा करीब 5 बच्चों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया था.  यह मामला शनिवार का है. बताया जाता है, कि उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों को शिक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण कर जो कमियां है उसके सुधार…

Read More

चौका: रविवार देर शाम करीब 6 बजे के आसपास कांड्रा- चौका मार्ग पर चौका थाना अंतर्गत पालगम पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने कोहिनूर स्टील से ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार खूंटी निवासी तारापदो महतो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई.  वहीं बाईक सवार 30 वर्षीय सोमलाल मांझी और 6 वर्षीय मनोज मांझी को घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता आकाश महतो ने चौका थाना एवं ग्रामीणों की मदद से चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोमलाल मांझी को एमजीएम…

Read More

सरायकेला: डैफोडिल किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज राजकमल मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रस्टी रंजीत सेनगुप्ता, नीलांबर सिंहदेव, समाजसेवी जलेस कवि, आशीष पात्रो, रजत पटनायक, शंभू कुमार एवं रिंकू कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.  इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला त्रिपाठी ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धि की जानकारी दी. मौके पर स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही विजेता स्कूली बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) रिम्स रांची के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह और पीएसएम, डॉ जोशेब मेलगंडी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ पंकज कुमार, लैब टेक्निशियन बलराम महतो द्वारा रविवार को सोनुआ बाजार हाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 500 से ज्यादा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया और दवा भी दिया गया.  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्र के लोग अपने स्वास्थ्य जांच का लाभ मिला. स्वास्थ्य शिविर के आयोजन मे जिला मंत्री भाजपा के आमरेश प्रधान, राजेश प्रधान, बसंत प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, रूद्र प्रताप नायक, गोपाल कर, हरेंद्र राम,अरुण कपूर आदि एवं उपस्थित सोनुआ के…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) रविवार को सोनुआ प्रखंड अंतर्गत माहुलडीह मैदान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की और से पंचायत स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगित का आयोजन किया गया. जिसमे 11 पंचायत के खिलाड़ी शामिल हुए. फाइनल मैच बालजोडी एवं गोलमुंडा पंचायत के खिलाड़ियों के बीच खेला गया. इसमें गोलमुंडा पंचायत पेनल्टी शूटआउट में 3 गोल से विजेता बना. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले इस उद्देश्य से सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता…

Read More

दुमका (मोहित कुमार) आम तौर पर वर्किंग डे यानी कार्य दिवस पर सरकारी बाबुओं को दफ्तर में देखनामुश्किल होता है, मगर यदि रविवार को यदि सरकारी दफ्तर में सरकारी बाबू किसी खास अनजान सख्स के साथ नजर आए तो सवाल उठना लाजिमी है.  यहां हम बात कर रहे हैं उप राजधानी दुमका की. यहां के भू- संरक्षण कार्यालय को रविवार को खुला देख हमारे संवाददाता ने जानना चाहा कि आखिर रविवार को किसके आदेश से कार्यालय खोला गया है, और यहां हो क्या रहा है. और इस कार्यालय के अधिकारी के साथ अनजान व्यक्ति कौन है. मगर इसपर कार्यालय के…

Read More

ईचागढ़ (विद्युत महतो) बीते 9 दिसंबर को हाथी के हमले में मारे गए ईचागढ़ के तिरुलडीह पंचायत के बोड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय गोविंद महतो के परिजनों से रविवार को भाजपा युवा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय मिलने पहुंचे. इस दौरान विश्वनाथ उरांव, राजेंद्र सिंह, फ़टीक गोराई, छोटू घोष आदि उपस्थित रहे. श्री राय ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बांधा एवं आर्थिक सहयोग भी दिया. साथ ही ग्रामीणों के बीच हाथी से बचाव के लिए पटाखे व टॉर्च का वितरण भी किया. इस मौके पर श्री विनोद राय ने बताया कि लगातार इस क्षेत्र में हाथियों के…

Read More