Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा (बिपिन वार्ष्णेय) रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कांड्रा थाने की पुलिस ने कांड्रा थाना अंतर्गत बुरूडीह गांव में नदी किनारे एक अवैध महुआ शराब चुलाई अड्डे में छापा मारा. जहां से पुलिस ने शराब चुलाई अड्डे से 15 लीटर महुआ शराब के साथ अन्य सामग्रियां बरामद की और उसे जप्त कर लिया. एवं जावा महुआ और शराब भट्टी को विनिष्ट कर दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बुरुडीह गांव में काली धीबर द्वारा शराब चुलाई किया जाता है. उक्त सूचना के…

Read More

कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा एसकेजी मैदान में स्वर्गीय हमेंद्र महतो मेमोरियल दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट इंटर कांड्रा प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया.  कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व स्वर्गीय हेमेन्द्र महतो को श्रद्धांजलि दिया गया. रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार एलबीसीसी कांड्रा, द्वितीय पुरस्कार खतियानी टीम धातकीडीह, तृतीय पुरस्कार एयर मार्शल, चतुर्थ पुरस्कार उत्तम स्पोटिंग डुमरा ने अपने नाम किया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज संजय महतो, मैन आफ द मैच फाइनल सुमित नंदी, हाइएस्ट रन स्कोरर राकेश महतो, बेस्ट फिल्डर बल्लू, बेस्ट बॉलर का खिताब विश्वनाथ…

Read More

आदित्यपुर: रविवार को आदित्यपुर 2 स्थित वार्ड 30 के बावरी बस्ती में नेत्र जांच शिविर का आयोजन पूर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टरों द्वारा समाज सेवी सुजाता सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें 275 लोगों ने अपना नेत्र जांच कराया. शिविर में 27 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिनका ऑपरेशन 20 दिसंबर को तमोलिया स्थित पूर्णिमा नेत्रालय अस्पताल में नि:शुल्क किया जाएगा. मरीजों का रहना खाना और आने- जाने की व्यवस्था बिल्कुल नि:शुल्क किया जाएगा. समासेवी सुजाता सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे वार्ड के सभी सदस्यों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा…

Read More

नीमडीह/चांडिल (Afroz Mallik) आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे “ईचागढ़ बचाओ- ईचागढ़ सजाओ” संकल्प यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. जिस गांव में संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हो रहा है, वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो रहे हैं. रविवार को नीमडीह प्रखंड के बातकमकोचा के ग्रामीणों के आग्रह पर आजसू नेता हरेलाल महतो पहुंचे थे. इस अवसर पर बातकमकोचा के सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. अनिल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने आजसू का सदस्यता ग्रहण किया. आजसू नेता…

Read More

शनिवर को मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हान ऑडिटोरियम में “हिंदुत्व के आधारस्तंभ पुरस्कार 2022” कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को सद्गुरु रितेश्वर महाराज द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हिंदुत्व के पुरोधाओं द्वारा देश, धर्म, समाज व मानवता के उत्थान हेतु किये गए कार्यों पर विमर्श हुआ.कार्यक्रम में अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी नृत्यगोपाल दास, सद्गुरु श्री रितेश्वर महाराज, छग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. महंत रामसुंदर दास, सुदर्शन न्यूज़ के संचालक सुरेश चव्हाणके, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आदि की उपस्थिति रही.

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया अंचल कार्यालय का खौफ भू- माफियाओं में बिल्कुल नहीं है. ऐसा हम नहीं बल्कि इन तस्वीरों को देखकर आप खुद अंदाजा लगा लीजिए.  देखें पहली तस्वीर ये आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दो धीराजगंज जमालपुर के सरकारी जमीन खाता नंबर 297 प्लॉट नंबर 181 की तस्वीर है. जिसे औने- पौने दाम में भू- माफियाओं ने बेच दिया. इसको हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया. देखें हमारी खबर खबर प्रकाशित होते ही अंचल प्रशासन हरकत में आया और शनिवार को सीओ मनोज कुमार के निर्देश पर सीआई मनोज कुमार सिंह ने आदित्यपुर थाना के सहयोग से…

Read More

Team Inv झारखंड के सरकारी स्‍कूलों का निरीक्षण 12 दिसंबर से होगा. इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है. सभी को जिले आवंटित कर दिए गए हैं. उन्‍हें समीक्षा के बिंदुओं से अवगत करा दिया गया है. इसका आदेश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की निदेशक किरण कुमारी पासी ने जारी कर दिया है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के निदेशक ने जारी आदेश में कहा है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों एवं मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जा रहा है. ये दोनों योजनाएं केंद्र प्रयोजित है, जिनकी सतत् निरीक्षण/ पर्यवेक्षण…

Read More

आदित्यपुर: कांग्रेसी 2014 का झटका अब तक भूल नहीं सके हैं. यही कारण है कि 2024 की तैयारी में जुटे कांग्रेसी 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. जी हां ऐसा हम नहीं, बल्कि झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अजय सिंह का कहना है. आप भी सुने… सुनें क्या कहा अजय सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बनाए जाने पर रविवार को अजय सिंह आदित्यपुर पहुंचे. जहां उत्साहित कांग्रेसियों ने अजय सिंह का राजसी अंदाज गाजे- बाजे के साथ में गर्मजोशी से स्वागत किया. इससे पूर्व अजय सिंह ने शेर- ए- पंजाब चौक…

Read More

कुकड़ू (बिद्युत महतो) सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह रेलवे स्टेशन व तिरूलडीह थाना परिसर में रविवार को इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पंहुचे झारखंड के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया.  गोल्ड मेडल जीतकर आए खिलाड़ियों को थाना प्रभारी रितेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुण्डा, प्राचार्य बरूण महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो आदि ने कोच लक्ष्मण महतो, खिलाड़ी पुष्पा सिंह मुण्डा, बिरसा मुंडा एवं हाशिम हुसैन को गुलदस्ता भेंट कर व लड्डू खिलाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. वहीं तिरंगा लहराकर खिलाड़ियों का स्वागत किया. बता दें कि नेपाल के पोखरा में 6…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा निवासी चंदेश्वर प्रसाद के घर बीती रात चोरों ने ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मकान मालिक घर में ताला बंद कर अपने गांव पटना गए हुए थे, उसी का फायदा उठाते हुए चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं रविवार सुबह पड़ोसियों ने परसुडीह थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस जब मकान के अंदर दाखिल हुई तो मकान के अंदर सारा सामान बिखरा पाया. चोरों द्वारा पूरे पलंग के सारे सामान को हटाकर फेंक दिया…

Read More