Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) सरायकेला- खरसवां पुलिस नए साल के दौरान सैलानियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है. सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार चांडिल डैम नौका विहार समेत पर्यटन स्थलों का औचक निरिक्षण करने पहुंचे. उन्होंने चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, नौका विहार संचालन समिति के सचिव श्यामल मार्डी एवं सदस्यों से पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक ने चांडिल डैम क्षेत्र में शराब बेचने व सेवन तथा डीजे साउंड पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया.  बाइट डॉ विमल कुमार (एसपी) वहीं सूर्यास्त से पहले नौका विहार परिसर…

Read More

आदित्यपुर: (Kunal kumar) सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 1 स्थित इफको मेटल्स एंड पाउडर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक ने झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के बैनर तले कुछ मजदूरों द्वारा कंपनी को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से काम करने के खिलाफ आरआईटी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया है कि विगत कई दिनों से झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन बनाकर मजदूरों द्वारा कंपनी प्रबंधन के साथ दुर्व्यवहार, कंपनी बंद करवाने एवं कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. बताया कि आए दिन कंपनी में नई- नई…

Read More

कुचाई (Ajay Mahato) प्रखंड के रुगुडीह पंचायत के बीजार फुटबॉल मैदान में एमएससी टाईगर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष वर्ग में 48 व महिला वर्ग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा, पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, बारूहातु पंचायत के मुखिया रेखामुनी उरांव शामिल हुए.  प्रतियोगिता का फाइनल मैच आर्यन एफसी व आरंगा एफसी के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूट आउट से1 2-1 से आर्यन एफसी की…

Read More

चांडिल: थाना क्षेत्र के चिलगु के भुईयांडीह में क्रिसमस के मौके पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में केवल जुआ खेल का दृश्य देखा जा रहा है. टाटा – रांची एनएच से महज 100 मीटर की दूरी पर आयोजित इस मेले धड़ल्ले से जुआ खेल चल रहा है. यूं कहें तो इस मेले का मूल उद्देश्य ही जुआ खेल है. पुलिस- प्रशासन को चुनौती देते हुए मेला कमिटी द्वारा मुर्गा पाड़ा तथा हब्बा- डब्बा में जुआ खेल करवाया जा रहा है. क्या बड़े, क्या युवा नाबालिग बच्चे सभी जुआ खेल में मग्न है. इधर, पिकनिक…

Read More

खारसावां/ Ajay Mahato वीर शहीद निर्मल महतो समिति कृष्णापुर/ खरसावां द्वारा झारखंड के लाल वीर शहीद निर्मल महतो की 73 वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान सभी लोगों ने निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वही उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया.  कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामरतन महतो, प्राण मेलगण्डी, इंद्रजीत महतो, केशव लाल महतो, राजकुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, सत्यनारायण महतो, केशव लाल महतो, प्रधान माटीसोय, नवकीशोर प्रधान, कुश प्रधान, रामलाल महतो, रूपतन महतो आदि उपस्थित थे.

Read More

रांची: सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडिचर (एसआरआई) फंड के तहत झारखंड पुलिस को 107 करोड़ रूपया आवंटित किया गया है. इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 को लेकर केंद्र द्वारा एसआरई फंड के लिए 124.92 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई थी. जिसके विरुद्ध गृह विभाग की ओर से झारखंड को 107 करोड़ रूपया आवंटित किया गया है. गौरतलब है कि एसआरई फंड उग्रवाद से गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों को दी जाती है. केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करके अपने पुलिस बलों को पूरी…

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato : सोमवार को कुडमी समाज खरसावां इकाई की ओर से तसर सेंटर के समीप वीर शहीद निर्मल महतो का 73वीं जयंती मनाई गई. मौके पर मौजूद लोगों ने वीर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही आगामी 7 जनवरी को होने वाले डहरे टुसू पोरोब की चर्चा भी की गई. इस दौरान निर्णय लिया गया कि खरसावां और कुचाई प्रखंड के कुल 70 कुडमी गांव के लोग इस डहरे टुसू पोरोब में अपने पारम्परिक गाजे बाजे के साथ शामिल होंगे.…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अंतर्गत पुराना टीओपी चौक से पुलिस ने बीती रात एक पल्सर मोटरसाइकिल जिसका नंबर JHO5DG- 0993 सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उनके पास से चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल फोन व एक तेज धार चाकू बरामद किया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेज गति से भाग रहे थे. पुलिस द्वारा जब रोकने का कोशिश की गई तो और तेज भागने लगे. बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बाइक सवार को पुलिस ने रोका. नाम पता पूछने पर एक…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) रविवार देर रात टाटा- कांड्रा मार्ग पर ईएसआईसी डिस्पेंसरी के समीप मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे दो स्कूटी सवारों के बीच आमने- सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के राहगीरों के सहयोग से रोड एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी है, न ही पुलिस मौके पर पहुंची है.  घटना देर रात करीब 10:00 बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सर्विस रोड में गड्ढों की खुदाई की वजह…

Read More

सोनुआ Jayant Pramanik सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क मार्ग के निश्चिंतपुर- राजगांव चौक के समीप तालाब के पास शनिवार की देर शाम एक मालवाहक टेम्पो और एक यात्री टेम्पो के बीच हुई सीधी टक्कर में छह युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना पर सोनुआ पुलिस ने सभी घायलों को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.  जहां सभी घायलों का प्राथमिक ईलाज कर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक सोनुआ थानाक्षेत्र के धोबाडीहा गांव के कुछ युवक चक्रधरपुर के बुड़ीगोड़ा मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता देख कर…

Read More