जमशेदपुर: टाटा स्टील सिक्योरिटी ने चोरी रोकने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी की गैर-लौह धातु सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार 13 मई की देर रात करीब 2:14 बजे विशेष सूचना के आधार पर टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी और अभियान चलाया. इसी दौरान पीछा कर बिष्टुपुर पार्वती घाट निवासी 20 वर्षीय किशन सरदार को पकड़ा गया.

सुरक्षा टीम ने उसके पास से कुल 89 किलो गैर-लौह सामग्री बरामद की, जिसमें करीब 27 किलो तांबा पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत 16,200 रुपये बताई गई है. 62 किलो पीतल, जिसकी अनुमानित कीमत 27,900 रुपये आंकी गई है. बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 44,100 रुपये बताई गई है.
गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना को सौंप दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. टाटा स्टील सिक्योरिटी की इस कार्रवाई को कंपनी संपत्ति की सुरक्षा और चोरी रोकने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है. सुरक्षा टीम की सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है.
Report: Afroz Mallik



