Author: Team India News Viral

सरायकेला: वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण के दूसरे लहर में पूरा झारखंड त्राहिमाम कर रहा है. इधर कोरोना की रोकथाम को लेकर सरायकेला- खरसावां उपायुक्त का प्रयास रंग लाने लगा है. आपको बता दें पिछले दिनों जिले के उपायुक्त ने जिले के उद्यमियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक महामारी के इस घड़ी में सामने आकर मदद किए जाने की अपील की थी. जिसके बाद कई उद्यमी संस्थान आगे आ रहे हैं. कोई ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा रहे हैं, तो कोई एंबुलेंस मुहैया करा रहे हैं. शुक्रवार को चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से अत्याधुनिक सुविधाओं से…

Read More

8 साल की मासूम सीता टुडू को नहीं पता, कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है. सीता टूडू भी गंभीर रूप से घायल है. और उसका ईलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. मामला जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के काशीडीह का है. जहां शुक्रवार तड़के तालाब के समीप मुसाबनी की एक 33 वर्षीय महिला जुली टुडू का शव और शव के बगल में 8 साल की मासूम सीता टुडू खून से लथपथ घायल अवस्था में पाई गई. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं हत्या की सूचना…

Read More

झारखंड सरकार की घोषणा के अनुसार शुक्रवार से राज्यभर में 18+ आयु के लोगों के लिए कोरोनरोधी टीकाकरण की शुरुआत हो गई है. जमशेदपुर में भी निर्धारित 13 केंद्रों पर वैक्सिनेशन की शुरुआत हुई. इसपर जमशेदपुर जिला प्रशासन पर अधूरी तैयारियां और बगैर ग्राउंडवर्क के काम करने का आरोप मढ़ते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आपत्ति जताते हुए कहा, कि 18+ टीकाकरण में शहरी जमशेदपुर और विशेषकर पूर्वी विधानसभा की उपेक्षा की गई है. स्थानीय विधायक सरयू राय पर भी इस संवेदनशील विषय पर उचित पक्ष ना रखने का आरोप पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाया…

Read More

जमशेदपुर: वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर से जमशेदपुर बुरी तरह प्रभावित हुआ है. आर्थिक, राजनीतिक और समाजिक गतिविधियों में शिथिलता आ गई है. वहीं इसका असर पर्व- त्योहारों पर भी पड़ रहा है. प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद आज बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई. ईदगाहों और इबादतगाहों पर लोगों की भीड़ नहीं जुटी. ज्यादातर लोगों ने घरों से ही ईद की नमाज़ अदा की. वैसे शहर के जमा मस्जिद में प्रशासन की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नमाज अदा करने की अनुमति दिए जाने के बाद भी हर साल की तुलना…

Read More

जमशेदपुर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के कार्यालय प्रभारी द्वारा जबरन 18 साल से अधिक उम्र के अपने लोगों का वैक्सीनेशन कराए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. जहां जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष ने इसे गंभीर मामला बताते हुए उनके कार्यालय प्रभारी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. आपको बता, दें कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय प्रभारी द्वारा बीते दिनों जबरन 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं का वैक्सीनेशन कराया गया था. इतना ही नहीं…

Read More

जमशेदपुर के निजी एम्बुलेंस चालकों ने टाटा मुख्य अस्पताल पार्किंग में धरना दिया. जहां दो दिनों तक इन्होंने एम्बुलेंस नही चलाने का एलान किया है. इनके अनुसार लोगों द्वारा इनके ऊपर अधिक चार्ज लेने का आरोप लगाया जा रहा है. इन्होंने कहा, कि इस कोरोना काल मे संक्रमित व्यक्तियों के आस- पास जहां कोई जाने को तैयार नही होता, वहीं इनके द्वारा उन मरीजों को लेकर अस्पताल पहुंचाया जाता है, और सावधानी के तमाम जरूरत के समान भी मुहैया करवाया जाता है, लेकिन फिर भी इनके के ऊपर ज्यादा चार्ज लेने का आरोप लगाया जाता है, जो गलत है इसी…

Read More

जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से शुक्रवार को शुरू हुए 18+ युवाओं के लिए वैक्सीनेशन अभियान में वैक्सीन लेने पहुंच रहे युवाओं के बीच सैनिटाइजर मास्क और पानी की बोतल मुहैया कराई गई. जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने वैक्सीनेशन में पहुंच रहे युवाओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा वैश्विक महामारी के इस दौर में वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है. उन्होंने कहा, कि युवाओं में वैक्सीन को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने देसी वैक्सीन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया और युवाओं से अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लेने की अपील की.…

Read More

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत काशीडीह तालाब के किनारे शुक्रवार सुबह एक 33 वर्षीय विवाहित महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. बताया जाता है, कि महिला की हत्या चाकू घोंप की गई है. और महिला के साथ उसकी 8 वर्षीय बेटी भी तालाब के किनारे से घायल अवस्था मे बरामद की गई है, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. महिला की पहचान पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी की 33 वर्षीय जूली टुडू के रूप में की गई है. जो काशीडीह के पास किराए के मकान में अपनी…

Read More

एक ओर जहां शोषल मीडिया लोगों को एक दुसरे से जोड़ने का काम कर रहा है. वहीं अब इसके माध्यम से लोग एक दूसरे की मदद भी करने को आगे आ रहे है. वैश्विक महामारी कोरोना काल में जहां लोग ऑक्सीजन, प्लाज्मा एवं अन्य सहायता के लिए शोषल मीडिया का सहारा ले रहे हैं और उसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर एक खबर जमशेदपुर से आ रही है जहां एक महिला द्वारा अपनी बेटी की शादी में होने वाले खर्च में असमर्थता जताते हुए एक पोस्ट करते हुए लोगों से मदद की अपील की…

Read More

जमशेदपुर: राज्य सरकार के निर्देश पर आज से पूरे राज्य में 18+ युवाओं के लिए कोरोना वैक्सिनेशन अभियान की शुरुआत हुई. इधर जमशेदपुर में भी एक हजार 18+ युवाओं को वैक्सीन दिया जा रहा है. जमशेदपुर के सभी वैक्सीन सेंटरों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं. हालांकि सभी केंद्रों पर 18+ युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके लिए प्रशासन ने पहले से ही चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखे थे. वैक्सीन लेने पहुंच रहे युवाओं का पहले एंटीजन टेस्ट किया गया, उसके बाद उन्हें वैक्सीनेट किया गया. जमशेदपुर पुलिस प्रशासन इस दौरान पूरी तरह से मुश्तैद रही. शहर…

Read More