Author: Team India News Viral

जमशेदपुर: युवाओं के लिए अच्छी खबर है. शुक्रवार से झारखंड में 18 साल से ऊपर के युवाओं को भी कोरोना का टीका मिल सकेगा. इसके लिए रांची से पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन की 10 हजार डोज पहुंच चुकी हैं. जहां 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए अलग से सेंटर चयनित तक उसे बनाया गया है, ताकि वैक्सीन लेने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 13 सेंटर चयनित किया गया है. इसमें शहरी क्षेत्र के लिए दो सेंटर बनाए गए है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हर…

Read More

रांची: कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के रोकथाम को लेकर रांची डीसी छवि रंजन ने एक अहम बैठक बुलाई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस बैठक में जिले के सभी बीडीओ के साथ मुखिया और पंचायती राज संस्था के प्रतिनिधि शामिल हुए. दरअसल संक्रमण का अब धीरे- धीरे दायरा गांवों में भी लगातार बढ़ रहा उसकी रोकथाम, समुचित इलाज और उपचार के लिए सभी प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया गया. वही जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से कैसे पालन हो इन तमाम मुद्दों पर भी उपायुक्त ने सभी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की. डीसी ने आने वाले त्यौहार…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला में भी कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है. एक तरफ जिला पुलिस- प्रशासन कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों को जरूरी दवाइयां, ऑक्सीजन और खाना भिजवाने में जुटी हुई है. वही आदित्यपुर स्थित द ओनेक्स होटल और द राउंडटेबल संस्था द्वारा पिछले 10 दिनों से जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों पर पौष्टिक आहार भिजवा रही है. द ओनेक्स होटल के संचालक ने बताया, कि जहां से भी उन्हें सूचना मिल रही है, वे द राउंड टेबल के सहयोग से अपने स्टाफ के माध्यम से कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए उनके…

Read More

जमशेदपुर में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों का बुरा हाल है. शहर के बड़े और नामचीन डॉक्टरों ने खतरनाक रूप ले चुके वायरस के संक्रमण को देखते हुए निजी प्रैक्टिस लगभग बंद कर दी है. इसको लेकर आईएमए के अध्यक्ष डॉ उमेश खां ने आईएमए से जुड़े शहर के चिकित्सकों से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निजी प्रैक्टिस जारी रखने की अपील की है. साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से डॉक्टरों के लिए बड़े अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की है. उन्होंने बताया, कि डॉक्टरों को इलाज करने में जो परेशानियां…

Read More

सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कानन पात्र पर एक और रिटायर्ड शिक्षक चैंद्र मोहन चौधरी ने अपने आदेशपाल गणेश गोप के माध्यम से 50 हजार रुपए घूस मांगे जाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति से पहले 10 सितंबर 2020 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय गए थे. जहां उनके आदेशपाल गणेश गोप द्वारा आवास भत्ता के मद में 4 लाख 82 हजार 832 की अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए उसे मैनेज करने के एवज में 50 हजार घूस की मांग की गई थी. नहीं देने पर जिले…

Read More

जमशेदपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक रूप अख्तियार कर चुका है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार इस खतरनाक हो चुके वायरस से लड़ने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है. वैसे इसके संक्रमण को कम करने और लोगों की जान बचाने में प्लाजमा थेरेपी काफी कारगर साबित हो रहा है. इसको लेकर जमशेदपुर के स्वयंसेवी एवं रक्तदानी संस्थाओं द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए स्वस्थ हो चुके संक्रमित मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की जा रही है. और लोग सामने भी आ रहे हैं. वैसे इसकी तादाद कम ही देखने को मिल रही है. फिर…

Read More

ईद कल मानयी जाएगी. वैश्विक महामारी के इस दौर में लोगों के सारे पर्व त्यौहार सीमित हो गए हैं. सरकारी गाइडलाइन के तहत इस साल ईद पर सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं दी गई है. उधर जमशेदपुर में सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है. वही बाजारों में ईद की रौनक नहीं के बराबर नजर आई. वैसे पर्व को देखते हुए ईद में बनाए जाने वाले लच्छों की बिक्री गुरुवार को शहर के बाजारों में हुई. वैसे तो आम दिनों में नामी-गिरामी कंपनियों के लच्छों से ईद का बाजार गुलजार रहता था, लेकिन…

Read More

गर्मियों में डॉक्टर कई तरह के जूस पीने की सलाह देते हैं. लौकी का जूस यानि Bottle Gourd भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. माना जाता है कि इसे पीने से वेट काफी तेजी से लॉस होता है. इसके अलावा इसके सेवन से एसिडीटी कम होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. इसके अलावा दिल की बीमारी के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होता है. हेल्थ विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह-सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है. हालांकि, किसी भी चीज को यदि लिमिट से ज्यादा पिया…

Read More

1830- इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने. 1846- अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सस को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया. 1905- भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म. 1952- स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र बुलाया गया. 1960- मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा. 1962- सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने. 1978- देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ. 1981- पोप जॉन…

Read More

जमशेदपुर में अगलगी की घटनाएं नहीं थम रही है. एक तरफ जमशेदपुर कोरोनावायरस के संक्रमण के चपेट में है वहीं दूसरी तरफ शहर में हो रहे अगलगी की घटनाओं ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है. बीते एक पखवाड़े के भीतर शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुए अगलगी से लाखों का नुकसान हुआ है. ताजा मामला मानगो थाना क्षेत्र का है. जहां गुरुवार तड़के शांति कुंज मार्केट के दो दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान तो हुआ ही साथ ही एक बड़ा हादसा भी टल गया. जहां स्थानीय लोगों की सूझबूझ और दमकल कर्मियों के घंटों…

Read More