Author: Team India News Viral

सरायकेला जिले के गम्हरिया के रायबासा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका राधी पूर्ति द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कानन पात्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं द्वितीय सेवा पुस्तिका बनाए जाने के नाम पर अपने आदेशपाल गणेश गोप के माध्यम से क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के नाम पर 12 हजार रुपए घूस मांगे जाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भद्दी भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाने में एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. साथ ही जिले के एसपी को भी इस मामले से अवगत…

Read More

दुमका: जिले में उत्पाद उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का अवैध शराब बरामद किया है साथ ही मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है. वैसे इस कार्रवाई को दुमका के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है. बताया जाता है कि दुमका आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जामा थाना अंतर्गत जयपुरा गांव में अमर मंडल के घर पर छापेमारी की. जहां से विभाग ने 1500 सौ लीटर स्प्रीट के साथ चार पिकअप वैन, एक ट्रक और एक हाइवा से विदेशी शराब बरामद किया है. इनमें से…

Read More

खरकई नदी में बढ़ता जलस्तर सरायकेला जिले में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से जारी यास चक्रवात के प्रभाव से हो रहे रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुए है. इधर सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जहां- तहां पेड़ गिरने और सड़कों में जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खतरे के निशान से ऊपर खरकई वहीं कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प रही. विभागीय अधिकारियों ने बताया, कि कई जगह बिजली के तार पर पेड़ की डालियां टूट कर…

Read More

जय श्री राम का गगनभेदी उद्घोष कर हजारों की भीड़ का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करनेवाले भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित काशीनाथ झा अब इस दुनिया में नहीं रहे. पंडित काशीनाथ झा की मौत की खबर मिलते ही कोल्हान में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. आजीवन भाजपा के सिपाही रहे पंडित काशीनाथ झा अपने पीछे दो पुत्र, पुत्रवधु सहित पोते- पोतियों का भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहनेवाले पंडित काशीनाथ झा का जीवन बेहद ही सादगी भरा रहा. भाजपा के लिए समर्पित स्वर्गीय झा अपनी खास शैली में जय श्री राम…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के समीप स्थित गांधीनगर में गुरुवार सुबह आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के करीबी भाजपा नेता रंजन दास उर्फ टप्पू पर जानलेवा हमला हुआ है. जिसमे रंजन दास बुरी तरह घायल हो गए है. जिन्हें मौके पर पहुंची आरआईटी थाना पुलिस ने इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है, कि रंजन दास के सर में गंभीर चोट आई है. वहीं उनका एक हाथ भी टूट गया है. रंजन दास के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें अंदरूनी…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत एसएन हाई स्कूल के पीछे बनतानगर में अपने रिश्तेदार के घर आयी एक नाबालिग युवती ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती का नाम रानी माझी बताया जाता है. बताया जाता है, कि अपने बीमार रिश्तेदार की सेवा करने वह यहां आयी थी. कल रात वह अपने कमरे में सोने चली गई. सुबह घरवाले जब कमरे में गए तो देखा युवती पंखे से झूल रही है. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पड़ोसियों के साथ आरआईटी थाना पुलिस को दी. जहां आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को…

Read More

जमशेदपुर: यास चक्रवात के कारण पिछले दो दिनों से हो रहे रुक- रुककर बारिश के कारण शहर की दोनों प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा और खरकई के जलस्तर में बढोत्तरी होने से पहली बार मई महीने में शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. उधर तटीय इलाकों को युद्धस्तर पर जिला प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा है. दोमुहानी घाट सोनारी एनडीआरएफ और जिला प्रशासन अलर्ट वहीं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है. साथ ही तटीय इलाकों के लोगों को युद्ध स्तर पर खाली कराया जा रहा है. हालांकि…

Read More

सरायकेला जिले में बुधवार सुबह से ही चक्रवाती तूफान यास का असर जारी है. रुक रुककर वर्षा और तेज हवा के कारण आदित्यपुर, सरायकेला, राजखरसावां, चांडिल, राजनगर, कुचाई, ईचागढ़, कुकड़ू, नीमड़ीह एवं गम्हरिया के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है. वैसे सुबह से ही कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौली जारी है. विद्युत पदाधिकारियों ने कहा है, कि वर्षा एवं हवा की रफ्तार धीमी होने पर बिजली सेवा फिर बहाल कर दी जाएगी. भारी वर्षा एवं हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं बिजली के तार पोल एवं ट्रांसफार्मर पर गिर गई है, जिससे नुकसान…

Read More

अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर दुमका में अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के तत्वाधान में ग्राम गादी कोरैयया एवं ग्राम नकटी में और कई पंचायतों में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून को रद्द करने और एमएएसपी कानून बनाने एवं अन्य मांगों को लेकर काला दिवस मनाया गया. जहां लोगो द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  केंद्र सरकार का विरोध किया. इन्होंने केंद्र  सरकार से मांग किया, कि कोरोना महामारी की वजह से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है. केंद्र सरकार इनकम टैक्स के दायरे से बाहर व्यक्ति को प्रति व्यक्ति साढ़े सात…

Read More

चक्रवातीय तूफान यास का असर जमशेदपुर में दिखने लगा है. जहां बुधवार सुबह से ही हो रहे रूक रुककर बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो चला है. वैसे यास का व्यापक असर होना अभी बाकी है. जिला प्रशासन औए एनडीआरएफ लगातार तटीय इलाकों के हालात की समीक्षा में जुटी हुई है. उधर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर क्षेत्र के लोगों का हाल जाना. वैसे उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को प्रभावित क्षेत्र के निकटवर्ती सामुदायिक भवनों में बिजली- पानी और भोजन का प्रबंध करने का निर्देश देते हुए…

Read More