Author: Team India News Viral

झारखंड: राज्यसभा चुनाव 2016 हॉर्स ट्रेडिंग प्रकरण में पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट (पीसी एक्ट) के तहत मुकदमा चलाएं जाने का प्रस्ताव रांची पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा था. इस प्रस्ताव पर सीएमओ से अनुमति मिल गई है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. गौरतलब है कि पूर्व एडीजी अनुराग गुप्ता पर  2016 में भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए कांग्रेस के तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को प्रलोभन देने और उनके पति योगेंद्र साव को धमकाने का आरोप है. निर्वाचन आयोग के निर्देश…

Read More

जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी से उठे या तूफान यास का असर जमशेदपुर में देखा जा रहा है. हालांकि सुबह से ही रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ हो रहे बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है. उधर साकची थाना अंतर्गत करीम टॉकीज के समीप एक विशालकाय पेड़ गिर जाने के कारण तीन चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई. वैसे संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्व से ही अलर्ट मोड पर है. पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही जुस्को के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुट…

Read More

यास चकवात झारखंड में प्रवेश कर चुका है. वैसे मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात झारखंड में कोल्हान के रास्ते प्रवेश करेगा जिसका केंद्र सरायकेला जिले के राजनगर में बन रहा है. इधर कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला- खरसावां जिले में सुबह से ही रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. उधर तीनों जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है. एनडीआरएफ की टीम लगातार कैंप कर रही है. तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. सरायकेला- खरसावां जिले के उपायुक्त और एसपी एनडीआरएफ टीम के साथ राजनगर…

Read More

झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बगदाहा गांव में दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई. जिसमें दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में पीड़ित विकास रजक ने बताया कि अपने बच्चे के लिए दवाई लेने के लिए कंपाउंडर के पास जा रहे थे, तभी बिनोद रजक सहित पूरे परिजनों ने इनके साथ मारपीट की. विकास रजक ने बताया, कि विनोद रजक सहित अन्य लोगों का आपसी जमीन का विवाद था और इसी के लिए सब जमा हुए थे. इसी क्रम में यह एक जमीन से होकर गुजर रहे थे, तभी…

Read More

यास चक्रवाती तूफान का केंद्र सरायकेला में, तूफान का दिख रहा असर, समय गुजरने के साथ तेज हो रही आंधी- पानी, खरकाई नदी में भी उफान. जमशेदपुर और सरायकेला में अलर्ट सरायकेला खरकई नदी का दृश्य दीघा पश्चिम बंगाल का नजारा ओडिसा और पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड के  सरायकेला जिले में यास तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है. बीती रात से ही जारी रिमझिम बारिश आज सुबह होने के साथ ही तेज हो गई. साथ ही साथ हवाओं की गति भी तेज हो रही है. वक्त गुजरने के साथ बारिश और हवा की रफ्तार बढ़ती जा रही…

Read More

सरायकेला: यास चक्रवर्ती तूफान के संभावित खतरे को लेकर एक ओर जहां सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं सामाजिक समस्त नरेंद्र मोदी फैंस क्लब ने भी कमर कस लिया है. आपको बता दें, कि नरेंद्र मोदी फैंस क्लब वैश्विक महामारी काल में अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के लिए खून और प्लाज्मा के अलावा अस्पताल में बेड मुहैया कराने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक मुहैया कराने में अहम भूमिका निभा रही है. वहीं झारखंड सरकार की ओर से लगाए गए मिनी लॉकडाउन के कारण आम लोगों को ई- पास बनाने में…

Read More

यास तूफान: सरायकेला बना केंद्र, उपायुक्त ने जारी किया अलर्ट. अब एनडीआरएफ की टीम जमशेदपुर के बदले सरायकेला में करेगी कैंप. 26 और 27 मई को यास साइक्लोन कर रहेगा जबरदस्त असर, परिस्थिति से निपटने के लिए बुलायी गई एनडीआरएफ की 2 टीम यास साइक्लोन को लेकर सरायकेला- खरसावां जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, डीसी अरवा राजकमल ने बताया, कि ताजा हालात के अनुसार झारखंड में सरायकेला के मध्य भाग से होकर चक्रवाती तूफान गुजरेगा लिहाजा 26 और 27 मई को इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है, कि…

Read More

चक्रवाती तूफान यास से निपटने को लेकर आदित्यपुर नगर निगम अलर्ट मोड पर है. निगम क्षेत्र के तटीय इलाकों के लिए विशेष रूप से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत नगर निगम प्रशासन के आपदा प्रबंधन शाखा की ओर से क्षेत्र के लोगों के लिए 25 मई से लेकर 28 मई तक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. विभाग की ओर से आम लोगों की जान माल की रक्षा हेतु वैसे मकान मालिक जो कच्चे मकानों झुग्गी झोपड़ियों पुराने एवं जर्जर हो चुके मकानों में निवास करते हैं, उन्हें अपने पड़ोसी, रिश्तेदार, सरकारी सुरक्षित भावनों में आश्रय…

Read More

उपायुक्त की पहल पर ब्रिक्स इंडिया लिमिटेड ने कोरोना मरीजों के इलाज हेतु जिला प्रशासन को आठ बेड का अस्पताल एवं चार ऑक्सीजन सिलेंडर तथा टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट ने 400 कोविड सुरक्षा किट उपलब्ध कराया. कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज हेतु उपायुक्त अरवा राजकमल की पहल पर मंगलवार को ब्रिक्स इंडिया लिमिटेड ने सदर अस्पताल सरायकेला को आठ अस्पताल बेड एवं चार ऑक्सीजन सिलेंडर (4.5 लीटर ) तथा टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट आदित्यपुर ने 400 कोविड सुरक्षा किट उपलब्ध कराया. दोनों कंपनियां प्रतिनिधियों ने सारे सामान उपायुक्त को सौंपा. उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोरोना मरीजों के इलाज हेतु…

Read More