Author: Team India News Viral

आरआईटी: भाजपा नेता रंजन दास पर हमला मामले में आरआईटी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. इधर आरोपी की पत्नी ने भाजपा नेता के भाई पर शुक्रवार को काउंटर केस दर्ज कराया है. वैसे भाजपा नेता रंजन दास उर्फ टप्पू पर हमला करने वाले आरोपी घटना के बाद से अबतक फरार हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. इधर शुक्रवार को आरोपी काजल धल की पत्नी तापसी धल ने आरआईटी थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है. जिसमें भाजपा नेता के भाई चंदन दास पर रेलवे कॉलोनी में अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाया है. आरोप में दोनों…

Read More

दुमका झारखंड में बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके. और इसके संक्रमण को कम किया जा सके. पिछले महीने की 22 तारीख से ही सरकार के आदेश पर पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चल रहा है. इसे मिनी लॉक डाउन के रूप में भी देखा जा रहा है. इधर मुख्यमंत्री के गृह जिला दुमका के लोगों का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है. जहां लोग लॉकडाउन की पाबंदियों से उबकर मछलियां पकड़ कर समय व्यतीत करते…

Read More

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने फिर साबित किया है, कि वो औरों से क्यों अलग हैं. सुपर साइक्लोन यास के कारण आए बाढ़ का असर कम होते ही जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एक बार फिर से तटीय इलाकों का दौरा करने पहुंचे. जहां उन्होंने क्षेत्र के हालात का जायजा लिया. वैसे विधायक के आदेश के बाद जिला प्रशासन की ओर से तटीय इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है. विधायक सरयू राय ने बताया, कि उनके ही आदेश पर ऐसा किया जा रहा है, ताकि बाढ़ का पानी उतरने से किसी तरह की…

Read More

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह में दो परिवारों के बीच कपड़ा सुखाने के विवाद को लेकर जोरदार झड़प हुई. पीड़ितों ने न्याय की मांग स्थानीय प्रसाशन के समक्ष उठाई है. घटना न्यू बारीडीह के K2 क्वार्टर की है. जहां रेखा देवी और उनके परिवार के लोगों पर पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मी राजेश कुमार यादव व उनके साथी ने मिलकर हमला किया और जोरदार मारपीट की.  पीड़ित रेखा देवी व उनके परिवार ने सिदगोड़ा थाने में इसकी शिकायत की , पीड़िता की बहन ने बताया, कि उन्होंने कपड़े सुखाने के लिए बाहर आंगन में डाली डाला था.…

Read More

सरायकेला : थाना  अंतर्गत लुपुंगडीह में पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा एक 17 वर्षीय युवक हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आकर झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  जानकारी के अनुसार रामचंद्ररपुर निवासी 17  वर्षीय घुमा ओमंग अपने ननिहाल लुपुंग डीह आया हुआ था. इसी बीच शुक्रवार सुबह वह पेड़ पर चढ़कर बकरी के लिए डाली काट रहा था, तभी पेड़ से सटकर गुजरे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और तार में सटने उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की…

Read More

जमशेदपुर में सुपर साइक्लोन यास का असर भले कम हुआ है, लेकिन साइक्लोन का साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है. साइक्लोन के कारण शहर में 2 दिनों तक रुक- रुक कर हुए बारिश से जहां शहर की दोनों प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से शहर के तटीय इलाकों की लगभग तीन हजार आबादी प्रभावित हुई, वहीं कई विशालकाय पेड़ों के भी जहां-तहां गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ. वैसे जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम लगातार मुस्तैद रही. जिससे इंसानी जान का कोई नुकसान नहीं हुआ. साइक्लोन के असर के कारण ऐतिहासिक जुबिली पार्क का एक विशालकाय…

Read More

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में सभी जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मोर्चा के प्रभारियों, एवं प्रदेश पदाधिकारियों की एक संयुक्त वर्चुअल बैठक संपन्न हुई. जहां बैठक में प्रदेश से दिये गए कार्यक्रम ‘सेवा ही संगठन’ की समीक्षा की गई, बैठक में 29 मई को भाजपा के सभी मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना तय किया गया. इसके निमित भाजपा सरायकेला-खरसावां के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव को संयोजक नियुक्त किया गया. साथ ही 30 मई को केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले…

Read More

“यास” चक्रवाती तूफ़ान के प्रभाव से निपटने के लिए आदित्यपुर नगर निगम टीम  द्वारा आपदा प्रबंधन यूनिट के रूप में काम किया गया है , “यास” चक्रवाती तूफ़ान के प्रभाव से निपटने के लिए आदित्यपुर नगर निगम द्वारा 40 कर्मियों की एक QRT टीम बनाई गई है , नगर प्रबंधक एवं जेई को इसका इंचार्ज बनाया गया साथ ही सफाई सुपरवाइजर को भी काम पर लगाया गया. अपर नगर आयुक्त  गिरिजा शंकर प्रसाद  पूरे टीम के साथ 24×7 नियंत्रण रखते हुए पूरी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश  जारी कर रहे है. नगर निगम टीम मंगलवार से काम करना शुरू किया…

Read More

सरायकेलाः कोल्हान में चक्रवातीय तूफान यास के प्रभाव के कारण मंगलवार शाम से ही हो रहे तेज हवाओं के साथ रूक- रूक कर बारिश से कोल्हान के तीनों जिले जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा में झारी तबाही हुई है. तीनों जिलों की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से उपर बह रहे हैं. इधर सरायकेला- खरसावां जिले की भी सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है. सरायकेला की प्रमुख  नदी खरकई में लगातार जलस्तर बढ़ते देख जिला प्रशासन के साथ समाजिक संस्था नरेंद्र मोदी क्लब भी बाढ़ प्रभावित खरकाई नदी के निचले हिस्सो में  राहत कार्य चलाया. खरकाई…

Read More

जमशेदपुर: भले सुपर साइक्लोन यास से संभावित खतरा जमशेदपुर में टल गया है, लेकिन पिछले 24 घंटो से शहर और आसपास के इलाकों में हो रहे बारिश और ओड़िसा के बैंगबिल से पानी छोड़े जाने के कारण जमशेदपुर की दोनों प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जमशेदपुर के तटीय इलाकों के लगभग ढाई से तीन सौ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे लगभग तीन हजार की आबादी प्रभावित हुई है. वैसे सुपर साइक्लोन यास के संभावित खतरे को देखते हुए पूर्व से ही तैनात एनडीआरएफ और सोशल डिफेंस की टीम ने मोर्चा संभाल…

Read More