Author: Team India News Viral

सरायकेला: कोरोना संक्रमण काल में मेडिकेडेट ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में डीसी के आदेश पर सभी गैसेस इंडस्ट्री इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन बनाना छोड़ मेडिकेटेड ऑक्सीजन बनाने लग गए थे, जिसके वजह से तकरीबन 400 के करीब इंडस्ट्रीज में उत्पादन बिल्कुल ठप हो गया था जो अब तक जारी है. हालांकि उद्यमियों ने भी संकट की घड़ी में उत्पादन छोड़ लोगों की जान माल के लिए अपना उद्योग धंधा बंद कर दिया था, लेकिन अब उद्यमियों के साथ- साथ उनके यहां काम करनेवाले करीब 50 हजार से ज्यादा मजदूरों व कर्मचारियों के समक्ष रोजी रोटी चलाने की…

Read More

जमशेदपुर: योग गुरु बाबा रामदेव फिर सुर्खियों में हैं. इस बार बाबा मॉडर्न चिकित्सा और दवाइयों पर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं. वैसे बाबा रामदेव के बयान को लेकर दिल्ली से लेकर झारखंड तक विरोध शुरू हो चुका है. जहां आईएमए ने बाबा रामदेव के खिलाफ मानहानि का दावा ठोका है. वही देशभर के डॉक्टर स्वामी रामदेव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. इधर जमशेदपुर आइएमए ने भी स्वामी रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जमशेदपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ उमेश खां ने बताया कि आयुर्वेद की तुलना मॉडर्न मेडिसिन और आधुनिक चिकित्सा…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छोटे- छोटे दुकानों में सप्लाई के लिए तस्करों द्वारा 10 पेटी में भरकर लाए गए 120 बोतल किंग्स गोल्ड नामक प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब जप्त किया है. जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महुलडीह के पुटुडीह के टिकर साहू द्वारा बबलू मुर्मू के घर पर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब उतारा गया है, जिसे आसपास के इलाकों के छोटे-छोटे दुकानों में सप्लाई करने की योजना है, जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए एक टीम गठित…

Read More

सरायकेला- खरसावां पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. जहां आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती के समीप गश्ती दल को देख कर भाग रहे एक युवक को हिरासत में लेने पर उसके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम मुस्तफा अंसारी बताया जाता है. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया, कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का वजन लगभग 6.11 ग्राम है…

Read More

सरायकेला: कोरोना संक्रमण की वजह से 19 अप्रैल से सरायकेला कोर्ट पूरी तरह बंद है. वैसे कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद 31 मई से वर्चुअल मोड में शुरू करने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी अधिवक्ता ओम प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया, कि सभी अधिवक्ताओं को निर्देश दिया गया है, कि बहुत जरूरी कार्य होने पर ही कोर्ट परिसर में प्रवेश करें और खुद कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन जरूर करें. उन्होंने बताया, कि कोर्ट में वर्चुअल काम होने की जानकारी बार काउंसिल के महासचिव देवाशीष ज्योतिषी ने स्टेट बार काउंसिल और प्रधान जिला…

Read More

एक ओर जहां  वैश्विक महामारी के कारण झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह के तहत कई प्रतिबंध लगाया गया है. ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके. वहीं दूसरी ओर इस प्रतिबंध से सबसे ज्यादा प्रभावित  शिक्षण संस्थान हो रहे हैं. ऐसे में बच्चों के भविष्य को लेकर एक बड़ा स्वाल उठता है, कि आख़िर कब तक चलेगा इस महामारी का दौर, कब समाप्त होगा लॉक डाउन. हालांकि सरकार द्वारा डीजी साथ कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढाई जारी है. डीजी साथ कार्यक्रम के तहत जो भी काॅन्टेन्ट शिक्षकों को वर्गवार…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले में बालू भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. जहां  गम्हरिया अंचलाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 34 स्थित ट्रांसपोर्ट कॉलोनी शिव मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन एवं प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए लगभग 5 हजार सीएफटी बालू जप्त किया है. वैसे बालू किसके द्वारा भंडारण कर रखा गया इसका पता नहीं चल सका है. मौके पर मौजूद बालू कारोबारियों के समान इस छापेमारी के दौरान आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. जानकारी…

Read More

दुमकाः बच्चों  को वैश्विक महामारी के तनाव से दूर रखने को लेकर  एम ट्यून क्रिएशन संस्था दुमका द्वारा स्कूली बच्चों के लिए ऑनलाइन नृत्य संगीत कार्यक्रम आयोजित करने  की रणनीति बनाई गई. इसको लेकर शुक्रवार को  इंडोर स्टेडियम दुमका में उमा शंकर चौबे की अध्यक्षता में एक बैठक आोजित की गई.  इस दौरान सोषल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बैठक में उपस्थित सदस्यों से विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया, कि प्रतियोगिता दो विधा गायन एवं नृत्य के रूप में आयोजित की जाएगी जिसमें के स्कूली छात्र- छात्राएं हिस्सा ले सकेंगी. यह प्रतियोगिता पूर्णताः ऑनलाइन होगी.…

Read More

झारखंड के सरायकेला-खरसवां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में  मनरेगा योजनाओं का हाल बेहाल है. जहां से काम  के भौतिक सत्यापन से पहले ही  योजना कागजों में पूर्ण बताकर पैसों की निकासी का मामला प्रकाश में आ रहा है. गौरतलब है कि  मजदूरों को सौ दिन की मजदूरी देने के लिए सरकार मनरेगा योजना चलाती है, वहीं सरायकेला जिले के ईचागढ़ प्रखंड में  मनरेगा योजना में  मिलीभगत से योजनाओं को पूर्ण दिखाकर पैसों की निकासी का मामला चिमटिया पंचायत के चिमटिया गांव से प्रकाश में आया है. जहां. गांव के गुरूजन महतो का एक तालाब निर्माण मनरेगा योजना के तहत…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत बनता नगर में लगातार दूसरे दिन भी आत्महत्या का दौर जारी रहा. आपको बता दें, कि गुरुवार को जहां एसएन हाई स्कूल के पीछे एक नाबालिग युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली थी. वही शुक्रवार को पानी टंकी के समीप संजय शर्मा नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कहीं काम करता था. परिवार वालों को सूचना मिलने पर जब घर पहुंचे तो देखा संजय शर्मा पंखे के सहारे झूल रहा है. आनन-फानन में उसे टीएमएच लेकर गए. जहां चिकित्सकों ने उसे…

Read More