Author: Team India News Viral

भारत में सितंबर तक बच्चों के लिए स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन आ सकती है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (पुणे) के निदेशक प्रिया अब्राहम ने 2-18 आयु वर्ग के लिए कोवैक्सिन के चल रहे दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को लेकर यह बात कही है। प्रिया अब्राहम ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक ओटीटी चैनल इंडिया साइंस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उम्मीद है कि ट्रायल के परिणाम बहुत जल्द उपलब्ध होंगे. जिसको नियामकों के समक्ष पेश किया जाएगा. प्रिया ने कहा कि इसलिए सितंबर तक या उसके ठीक बाद, हमारे…

Read More

सरायकेला: कोरोना संक्रमण को देखते हुए मोहर्रम का त्यौहार भी कोविड-19 गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा. सरायकेला थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में उक्त निर्देश दिए गए. बैठक की संयुक्त रुप से अध्यक्षता करते हुए सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा एवं सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने मौके पर शांति समिति के सदस्यों को कोविड-19 गाइडलाइन की जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान सिर्फ धार्मिक परंपराओं का निर्वाहन शारिरीक दूरी और मास्क पहनकर किया जाएगा. इस दौरान ना ही कोई  जुलूस निकलेगा और ना ही डीजे…

Read More

सरायकेला जिला मुख्यालय सभागार कक्ष में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन का समीक्षा किया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले में सभी बालू घाट एवं संचालित घाटों की जानकारी ली. साथ ही अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध जांच अभियान चलाकर अवैध खनन पर रोक लगाने के निदेश दिए. उन्होने अधिकारियों को अवैध खनन सहित ईंट भट्ठों के आसपास प्रदूषण इत्यादि की जांच के सख्त निदेश दिये. उन्होंने कहा, कि अवैध खनन के खिलाफ पूरी…

Read More

सरायकेला: केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा 20 से 23 अगस्त तक कोल्हान के दौरे पर रहेंगे. मुंडा 20 अगस्त को ही सरायकेला के रेंगुडीह में जेएसएलपीएस के पलाश ब्रांड के दुकान का उदघाटन भी करेंगे. साथ ही खरसावां के बंदिराम स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 20 अगस्त को खरसावां विस क्षेत्र के कोलाबीरा, दुगनी, सरमाली, खरसावां, भोया व बामनगुटू गांव जा कर पीडीएस दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभुकों में राशन का वितरण करेंगे. साथ ही लाभुकों के साथ संवाद भी करेंगे. इस संबंध में…

Read More

सरायकेला: व्यवहार न्यायालय में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अध्यक्षता में सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई. बैठक में झालसा के निर्देश पर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने को लेकर विचार किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाया जा सके. जिसमें बैंक से संबंधित लोन तथा अन्य मामलों के निष्पादन पर विचार किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सभी बैंक अधिकारियों को बैंक लोन एवं बैंक संबंधित अधिक से अधिक मामलों का…

Read More

जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित बड़ाबांकी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. कार इतनी रफ्तार में थी कि कार तीन- चार बार पलटते हुए सड़क के बीच डिवाइडर पर जाकर रुकी. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगो ने जब कार की जांच की तो पाया कि कार में गौवंश लदे हुए है. वो बुरी तरह से कार में फंस गए है. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से चार गौवंश को…

Read More

टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह टोल ब्रिज मोड़ पर बड़ी सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें आरएसबी कंपनी प्लांट 1 के सीनियर मैनेजर आरबी सिंह बाल बाल बच गए हैं. वे रोज की तरह मानगो स्थित अपने आवास से अपने कार रिनॉल्ट कैप्चर जेएच 05 सीजी 8297 से मैरीन ड्राइव होकर कंपनी जाने निकले थे. करीब 10:30 बजे जब वे टोल ब्रिज मोड़ पहुंचे. जहां उनकी कार को आदित्यपुर से गम्हरिया की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक जेएच 05 क्यू 4227 ने साइड से धक्का मारते हुए करीब 50 फ़ीट तक घसीटते ले गया. ऊपरवाले की कृपा रही कि कार…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देश भर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया गया है. इधर सरायकेला जिले में भी जोर- शोर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. जहां प्रखंडवार सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है. बुधवार को गम्हरिया प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को आदर्श मतदाता सूची तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर एसडीएम रामकृष्ण कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जो गाइडलाइंस प्राप्त हुए हैं, उसकी जानकारी बीएलओ, सुपरवाइजर, सीओ एवं ईआरओ को…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस समझौता हो गया है. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट, ट्यूब, टिस्को ग्रोथ शॉप समेत सारे लोकेशन के लिए मंगलवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर कर लिया गया. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के बीच यह समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इस समझौता के तहत इस बार कर्मचारियों के बोनस के मद में राशि 270.28 करोड़ रुपये दिये गये है. आर रवि प्रसाद की अध्यक्षता वाली यूनियन की ओर से किये गये बोनस समझौता के फार्मूला के आधार पर ही इस बार भी बोनस समझौता…

Read More

भारत में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक के पद को महिलाएं सुशोभित कर चुकी हैं. अब भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया मिलने की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जिन नौ जजों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है, उसमें तीन महिलाओं के नाम भी शामिल हैं. हालांकि, भारत को पहली महिला जीफ जस्टिस के लिए 2027 तक का इंतजार करना होगा. मिली जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण (CJI NV Ramana) ने मंगलवार को सरकार के पास यह नाम भेजे हैं. 9…

Read More