Author: Team India News Viral

सरायकेला: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड के उमवि हतिया मंडल टोला में आयोजित दो दिवसीय असंगठित श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ. बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने कहा असंगठित क्षेत्र के श्रमिको का डाटा बेस तैयार करने के लिए सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल प्रारंभ किया गया है. जिसका मूल उद्देश्य भारत के 38 करोड़ असंगठित कामगारों का निबन्धन कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा व कौशल विकास योजनाओं के साथ जोड़कर लाभ प्रदान करना है. उन्होंने सभी श्रमिको से योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई श्रम पोर्टल…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के किसानों के बीच गुरुवार को एनएसएफएम योजना आत्मा की ओर से  प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र राजनगर में 22 कृषकों के बीच कोनोवीडर यंत्र का वितरण किया गया. किसानों के बीच केंद्र के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमिताभ माझी, प्रभारी कृषि पदाधिकारी नेपाल महतो एवं एटीएम सुखलाल सोय के हाथों कृषकों को यंत्र वितरित किये गए. जिसमें कई महिला कृषक लाभार्थी भी शामिल हैं. मौके पर अमिताभ माझी ने कहा, कि प्रखंड में कई किसान श्रीविधि पद्धति से धान की खेती किये हैं, जिन्हें कोनोवीडर यंत्र दिया जा रहा है. यह यंत्र खेतों से खरपतवार…

Read More

राजस्थान के जालौर में गुरुवार को बाड़मेर हाइवे पर स्पेशल एयरस्ट्रिप की शुरुआत की गई. पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुखोई और जगुआर जैसे वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यहां पर अपना दम दिखाया और हाइवे पर लैंडिंग की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई. खास बात ये है कि दोनों मंत्री भी वायुसेना के स्पेशल विमान से इसी एयरस्ट्रिप पर आए थे. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बॉर्डर से ये एयरस्ट्रिप कुछ ही दूरी पर है, यह सिद्ध करता है कि भारत किसी…

Read More

भारत के महानतम कप्तानों में शुमार और मौजूदा समय में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)के करियर पर बायोपिक बनेगी. खुद गांगुली ने इस का ऐलान किया है. गांगुली ने ट्वीट करते हुए बताया है कि उनके करियर पर फिल्म बनेगी. गांगुली की बायोपिक को लव फिल्म प्रोड्यूस करेगी. गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा, “क्रिकेट मेरा जीवन रहा है. इसने मुझे आत्म विश्वास दिया है. और काबिलियत दी है जिसके कारण मैं अपने सिर ऊंचा करके आगे बढ़ सकता हूं. ऐसा सफर जिसे याद किया जा सके. इस बात से खुश हूं कि लव फिल्म मेरे सफर…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा समर्थित मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ भी अब देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया हैं. गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ की ओर से जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया जिसके माध्यम से संघ द्वारा देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई इधर झारखंड के जमशेदपुर और सरायकेला में भी बीएमएस द्वारा जिले के उपायुक्त के…

Read More

गया: बिहार में पंचायत चुनाव में कई रंग देखने को मिल रहे है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा युवा वर्ग की हो रही है, जो कि सरकार में अपनी हिस्सेदारी पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. पंचायत चुनाव के दौरान बिहार के गया जिला में एक युवक में मुखिया बनने की इतनी हड़बड़ी दिखी की युवक बिना मुहूर्त के ही भगवान सूर्य को साक्षी मानकर शादी कर ली और नई नवेली दुल्हन को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भी करा दिया. शादी के दौरान युवक ने यह वचन दिया, कि उसकी जिम्मेदारी है, कि वह उसे पंचायत…

Read More

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद बागबेड़ा अध्यक्ष बबलू सिंह पर दिनदहाड़े गोलियां दाग दी है. गम्भीर रूप से घायल बबलू सिंह को टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया है. जहां विहिप नेता का ईलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि विहिप नेता के पैर और पीठ में गोलियां लगीं है. घटना रेलवे ट्रैफिक रनिंग रूम के समीप की बतायी जा रही है. घायल विहिप नेता की पत्नी ने रंजीत साव, अजित साव, संजीत साव और संजू बाबा पर गोली मारने का आरोप लगाया है. हालांकि मामले की सूचना पर जांच करने पहुंचे…

Read More

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान का शासन आने के बाद से ही आम लोग काफी चिंता में हैं. बीते कुछ दिनों से काबुल समेत अलग-अलग शहरों में तालिबान (Taliban) की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. अहम बात ये है कि इन प्रदर्शनों की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं. लेकिन तालिबान को ये प्रदर्शन नागवार गुज़र रहे हैं. यही वजह है कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं, आम लोगों और उन प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों पर तालिबान बरस पड़ा है. तालिबान द्वारा अंतरिम सरकार के ऐलान करने के बाद काबुल में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया…

Read More

India Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ गए है. 70 फीसदी से ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए जा रहे हैं. आज गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,263 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 37,875 केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 338 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 40,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2358 एक्टिव केस बढ़ गए. केरल में बुधवार को कोविड के 30,196 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही केरल…

Read More

यूपी के मिर्जापुर नाव हादसे में सरायकेला- खरसावां आरआईटी मंडल भाजपा बूथ 193 के अध्यक्ष दीपक मिश्रा उर्फ भोला की पत्नी निशा मिश्रा, उनकी डेढ़ महीने की बेटी, बहन खुशबू तिवारी और बहन की ननद व ननद दो बच्चों के गंगा में डूबने की खबर मिलते ही बाबा कुटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. जानकारी मिलते ही भाजपा नेता के पिता अन्य परिजनों के साथ मिर्जापुर रवाना हो गए हैं. मुहल्ले वाले भाजपा नेता की मां को सांत्वना देने में लगे हैं. भाजपा नेता के घर के बाहर जुटे परिचित बताया जा रहा है कि भाजपा नेता दीपक…

Read More