Author: Team India News Viral

झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा के कुख्यात नक्सली सुप्रीम कमांडर 95 वर्षीय एक करोड़ के ईनामी प्रशांत बोस, उर्फ किशन दा उर्फ बूढ़ा अपनी पत्नी शीला मरांडी, चालक एवं एक महिला (संभवतः डॉली) व एक पांच साल की बच्ची के साथ शुक्रवार दिन के नौ से 9:30 के बीच सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टॉल प्लाजा से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक सफेद स्कोर्पियो पर सवार होकर चांडिल की ओर जा रहे थे. प्रशांत बोस  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5:00 बजे से ही लगभग 9 थानों की पुलिस एवं जिले…

Read More

लोक आस्था के महापर्व के मौके पर सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ बुधवार को आदित्यपुर स्थित खरकाई नदी घाट पहुंचे. जहां उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर  को अर्घ्य दिया. इस दौरान उन्होंने छठी मैया से क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. मोतीलाल ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है. प्रतिवर्ष छठ पूजा पर व्रत रखते हैं और छठी मैया की कृपा से परिवार में सुख शांति रहती है.

Read More

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में छठ व्रत करने वाले दंपति की कोई मन्नत या मनोकामना पूरी होती है तो इसकी खुशी में वह कोसी भरते हैं. षष्ठी की संध्या सूर्य को अर्घ्य देकर घर में या छत पर कोसी भरने की परंपरा निभाई जाती है. देखें video छठ पूजन के दौरान कोसी भरने की भी परंपरा निभाई जाती है. खासकर जोड़े में कोसी भरने को बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है, कि अगर कोई व्यक्ति मन्नत मांगता है जिसके पूरे होने पर उसे कोसी भरना पड़ता है. पहले अर्ध्य के बाद घर के आंगन पर…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला जिला के गम्हरिया बाजार स्थित सिटी स्टाइल मॉल में आए दिन चोरी की घटना घट रही है. खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला ऑटो क्लस्टर में ठेकेदारी में काम करने वाली महिला पार्वती महतो की है. जहां वे अपनी पुत्री जिसकी 21 नवंबर को शादी होने वाली है, के कपड़ों की खरीदारी करने पहुंची थी. जहां मॉल में पहले से मौजूद चोरनी ने बड़ी सफाई के साथ उसके पर्स में रखे 17 हजार की चोरी कर ली. मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी का सारा माजरा कैद…

Read More

गया: गया पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने बंद मकान से नगदी सहित लगभग साढ़े 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरातो की चोरी कर ली. घटना के समय पूरा परिवार छठ पूजा में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था. घटना के बाद घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला की है. देखें video सलेमपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि आज पड़ोसियों द्वारा सूचना दी गई, कि घर के मुख्य दरवाजे का दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद…

Read More

सरायकेला जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जिला प्रशासन अब सरकारी जमीन, तालाब या मकान पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है. बल्कि इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. जिला प्रशासन इस मामले पर इतनी गंभीर है, कि आज अगर जिला प्रशासन को वैसे सरकारी भवनों की शिकायत मिले तो कल नोटिस और एक हफ्ते के भीतर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी किया जा रहा है. तो देर किस बात की, आप सभी गोपनीय कोषांग में इसकी शिकायत दर्ज कराएं तय मानिए जिला गोपनीय शाखा इसे बेहद ही गम्भीरता से लेगा.…

Read More

सरायकेला पुलिस के धनकुबेर लिपक उदय कुमार यादव के खिलाफ दुगनी निवासी सदानंद मुंडा ने संगीन आरोप लगाते हुए डायरेक्ट ऑफ एनफोर्समेंट के सब जोनल ऑफिस रांची के डिप्टी डायरेक्टर को एक पत्र लिखते हुए जांच की मांग की है. श्री मुंडा ने यह पत्र सम्बंधित विभाग को 15 सितंबर 2021 की रिसीव कराया है. जिसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार सीबीआई एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी को भी भेजा है. उक्त पत्र में सदानंद मुंडा ने लिपिक उदय कुमार यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पत्र…

Read More

सोमवार देर शाम कांड्रा पुलिस और आबकारी विभाग ने कांड्रा थाना अंतर्गत बुरुडीह ग्राम के एक अवैध देसी शराब के अड्डे पर छापामारी की.  इस दौरान मौके से 2 क्विंटल देसी शराब में प्रयुक्त महुआ इत्यादि बरामद किया गया. जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा देसी शराब की चुलाई में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई. इस बीच पुलिस के दबिश की भनक मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए. अवर निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस उनकी धरपकड़ का प्रयास कर रही है.

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत कुलुपटांगा बस्ती में रविवार सुबह एक मजदूर के घर अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. मजदूर का नाम जितेन गोप है जो ईट भट्ठा में काम करता है. बताया जाता है कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. अगलगी की घटना से घर में रखे सारे अनाज भी जल गए. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही टीएमसी नेता विशेष कुमार तांती उर्फ बाबू तांती रविवार शाम पीड़ित के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. श्री तांती ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा…

Read More

चांडिल : जिला विधिक सेवा प्राधिकर सरायकेला के तत्वावधान मे ईचागढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत मैसाड़ा, पुरानडीह लहरा पाड़ा,  वुदालंग टोला काशीडीह में ग्रामीणों को कानुनी जानकारी दिया. इस दौरान विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,  डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, छुआछूत, महिलाओं का अधिकार, सूचना का अधिकार, बाल विवाह, बाल मजदूर, अनाथ बच्चों को लालन पालन, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, वज्रपात से मृत्यु होने पर तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण कारी योजना के वारे में ग्रामीणों को कानुनी जानकारी दिया. मौके पर वलराम पुरान,  तारीफ उराँव, फालगुनी पुरान, तारा देवी, लुकाई देवी, गुरुमनी देवी आदि उपस्थित थे.

Read More