Author: Team India News Viral

जमशेदपुर में शुक्रवार को बेलगाम अपराधियों ने दिन से लेकर देर रात तक शहर में तांडव मचाया. आपको बता दें दिनदहाड़े जहां आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड में एक निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल के समक्ष बेखौफ अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाया. ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित निर्माधीन शॉपिंग मॉल के समीप दिनदहाड़े चली गोली वहीं दूसरी ओर देर रात गोलमुरी थाना अंतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी मनमोहन अग्रवाल के घर तीन बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर दो मोबाइल की लूट कर चलते बने. हालांकि इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग करने…

Read More

ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के स्पेशल जज ने नशीली दवाइयों के साथ पकड़ाए चार लोगों को सुनाई 20—20 साल की सजा, सभी को 13,60 लाख रुपए जुर्माना जमशेदपुर में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए स्पेशल जज अजीत कुमार सिंह ने गोलमुरी थाना के एक मामले की सुनवाई करते हुए चार लोगों को 20—20 साल की सजा सुनाई है . इसके अलावा सभी को कुल 13,60 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है. इस मामले में साकची काशीडीह निवासी नीरज कुमार गुप्ता, राज कुमार गुप्ता बागबेड़ा सीपी टोला निवासी धनंजय कुमार वर्मा और निखिल केसरी शामिल है.…

Read More

नई दिल्ली: भोजपुरी गानों के शौकीन खेसारी लाल यादव के नए प्रोजेक्ट्स पर लगातार नजर बनाए रखते हैं. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया गाना इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी अभिनेत्री सहर आफसा के साथ बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं. यूट्यूब पर धूम मचा रहा सॉन्ग ये भोजपुरी म्यूजिक वीडियो बेहिसाब बोल्ड सीन्स से लबरेज है और गाने के दौरान खेसारी लाल कई बार सहर के काफी करीब आ जाते हैं. गाना यूट्यूब पर देखते ही देखते सुपरहिट हो गया है और दूसरे नंबर…

Read More

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज के समय में भोजपुरी सिनेमा के किंग कहे जाते हैं. फैंस उनके अभिनय और अंदाज के साथ-साथ उनके गानों को भी बेहद पसंद करते हैं. यही वजह है कि वो भी अपने फैंस को निराश किए बिना आए दिन अपने गाने रिलीज करते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. फैंस की जुबां पर चढ़ जाते हैं. इन दिनों उनका एक ऐसा ही धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच धूम मचा रखी है. गाने के बोल ‘बस कर पगली’ (Bas Kar…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना का दौर जारी है. इन सबके बीच धार्मिक अनुष्ठान भी कोविड गाइडलाइंस के तहत जारी है. अज गणेश चतुर्थी है. इसको लेकर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया गया है. इधर सरायकेला जिले में भी गणपति की धूम है. जहां सुबह से ही श्रद्धालु विघ्नहर्ता की पूजा- अर्चना में जुटे रहे. वैसे तो हर साल गणेशोत्सव में एक से बढ़कर एक आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता है, मगर पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण सीमित संख्या में पूजा का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 22 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. वहां पर उनकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संग द्विपक्षीय वार्ता भी संभव दिखाई दे रही है. वे 23 सितंबर को कई मुद्दों पर बाइडेन से बातचीत कर सकते हैं. इसके अलावा 25 सितंबर को मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी जाने की तैयारी कर रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए इतना मायने रखता है क्योंकि जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद ये दोनों बड़े नेता की पहली मुलाकात होने जा रही है. ऐसे में कई मुद्दों पर चर्चा भी संभव है और…

Read More

10 सितंबर, शुक्रवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है. भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं. किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है. गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर गणेश चतुर्थी की बधाइयां दी हैं. ये हैं गणेश जी के 10 नाम 1. गताधिप:, 2. गौरी सुमन, 3. अघनाशक, 4. एकदन्त, 5. ईशपुत्र, 6.…

Read More

जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए पांच अवैध बालू लदे हाइवा जप्त किया है, जिसे सोनारी थाना परिसर में रखा गया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बालू कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था. सूत्रों की अगर मानें तो सभी बालू पड़ोसी जिला सरायकेला के डोबो- कांदरबेड़ा के रास्ते शहर में प्रवेश कर कड़ाईकेला ले जाया जा रहा था. विदित रहे कि बालू माफियाओं के लिए सेफ जोन आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सख्ती को देखते हुए बालू माफिया अब जमशेदपुर के रास्ते…

Read More

नई दिल्ली. देश की रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने वायुसेना लिए 6 नए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट की परियोजना को मंजरी दे दी है. इस कमेटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. 11 हजार करोड़ की इस परियोजना को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया था. भारतीय वायुसेना ने स्वदेश निर्मित पहला AEW&C सिस्टम 2017 में शामिल किया था. ये सिस्टम ब्राजीलियन Embraer-145 जेट पर आधारित था. नेत्रा AEW&C नामक इस सिस्टम को डीआरडीओ द्वारा डेवलप किया गया था और इसकी रेंज करीब 200 किलोमीटर की है. नया AEW&C सिस्टम एयरबस ए321 पर…

Read More

जम्मू: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय जम्मू दौरे का आज दूसरा दिन है. जहां आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जेके रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और फिर दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगे. एक दिन पहले गुरुवार को राहुल ने कटरा में माता वैष्णों देवी के दर्शन किए. राहुल गांधी ने पिछले महीने कश्मीर का दो दिवसीय दौरा किया था. गांधी ने 9-10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और माता खीर भवानी…

Read More