Author: Team India News Viral

Tata Steel की सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को जमशेदपुर के बर्मामाइंस गुरुद्वारा क्षेत्र के पास कंपनी की परिधि फेंस को अंदरूनी हिस्से से क्षतिग्रस्त करने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ लिया. सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण बड़ी घटना टल गई. पकड़े गए युवक की पहचान पिंटू घोष (24) के रूप में हुई है. वह राजन घोष का पुत्र और सिदो-कान्हू बस्ती का निवासी बताया गया है. सुरक्षा कर्मियों ने उसे संदिग्ध गतिविधियों के दौरान रंगे हाथों पकड़ा. प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने एचएसएम गेट के सामने स्थित एक टाल क्षेत्र से जुड़े कुछ तथ्यों की जानकारी…

Read More

आदित्यपुर: इंडियन आयल एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर संरक्षण क्षमता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है. इसी कड़ी में शनिवार को आदित्यपुर स्थित केसरी गैस सर्विस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली केसरी गैस परिसर से शुरू होकर शेर ए पंजाब चौक तक गई और पुनः वापस केसरी गैस पहुंची. रैली में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे अपने दैनिक जीवन…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से घर से भटक कर एक नाबालिग बालक जामताड़ा पहुंच गया. बालक को रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद किया. पूछताछ के दौरान बालक अपने परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद आरपीएफ ने मानवता दिखाते हुए बालक को चाइल्ड हेल्प लाइन जामताड़ा के हवाले कर दिया. चाइल्ड हेल्प लाइन में बालक की उचित देखभाल की जा रही है. संबंधित विभाग द्वारा बालक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उसके घर तक पहुंचाया जा सके. आरपीएफ की इस तत्परता…

Read More

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के 21 वर्षीय प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के लिए MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घायल के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रेम की मां का चार्जर और नगदी चोरी हो गई थी. आरोप है कि पड़ोसी राहुल पासवान ने चोरी की थी. इस बात को लेकर प्रेम और राहुल के बीच गाली-गलौज हुई थी. इसी विवाद के प्रतिशोध में…

Read More

रांची: झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया बुधवार देर शाम समाप्त हो गई है. राज्य के 48 नगर निकायों में कुल 6979 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इसके साथ ही शहरी सियासत में मुकाबला दिलचस्प हो गया है. मेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 674 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 6305 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है. राज्य के 9 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 91 प्रत्याशी मैदान में हैं. 20 नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 112 अभ्यर्थियों ने नामांकन…

Read More

गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 7 में सियासी तापमान बढ़ गया है. वार्ड 7 से प्रत्याशी परितोष बेज ने सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला समाहरणालय पहुंचकर पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान समर्थकों का उत्साह और जोश साफ नजर आया. इस मौके पर गणेश चौधरी, सबूज चौधरी, मनोज नायक, विकास मुखर्जी, अनुराग चौधरी, डॉ. निर्मल पाल, विष्णु मोरेल, यादव सेन, कृष्णा दास, मास नायक, राजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे. समर्थकों ने नारेबाजी कर एकजुटता का संदेश दिया. नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में…

Read More

जमशेदपुर: सुदरनगर थाना क्षेत्र में थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हाता मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से एक हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल…

Read More

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगाई गांव स्थित एक बगीचे से लापता युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकिता गांव निवासी राकेश शर्मा के रूप में की गई है, जो 15 जनवरी से लापता था. मृतक के परिजनों ने 15 जनवरी को अमरपुर थाना में सूचना दी थी कि राकेश शर्मा का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टेक्निकल टीम के सहयोग से लगातार छापेमारी और जांच शुरू की थी. पुलिस एवं टेक्निकल…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik बेनीसागर क्षेत्र में हाथी के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल हुए रेस्क्यू टीम के सदस्य सुखलाल बेसरा की इलाज के दौरान मौत हो गई. सुखलाल बेसरा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से आई रेस्क्यू टीम के सदस्य थे. हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें आनन-फानन में ओडिशा के क्योंझर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद बंगाल से आई रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन जारी रखने से इनकार कर दिया और टीम वापस लौट गई. इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि आरसीसीएफ स्मिता…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से एक बाइक सवार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार राह चलते लोगों को बिना किसी वजह के थप्पड़ मार देता है या गाली देकर फरार हो जाता है. यह घटनाएं खासकर गैरेज चौक से इंद्रातंडी के बीच के रास्तों पर लगातार सामने आ रही हैं. भुक्तभोगियों के अनुसार पल्सर बाइक पर सवार दो युवक नगर क्षेत्र में घूमते हैं और राह चलते किसी को अपशब्द बोलते हैं तो किसी को थप्पड़ मारकर तेज रफ्तार में गलियों के रास्ते फरार…

Read More