आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai कॉलोनी रोड नंबर 7- 8 दुर्गा पूजा कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष बीएन सिंह (65) का रविवार देर शाम आज टाटा मुख्य अस्पताल में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. स्व. सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं पुत्री सहित भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

विज्ञापन
मालूम हो कि स्वर्गीय बीएन सिंह प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह के बड़े मौसा भी थे. स्वर्गीय सिंह बीजेपी के पुराने नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. उनके निधन से आदित्यपुर कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा.

विज्ञापन
