आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा कमिटी की बैठक फुटबॉल ग्राउंड, आदित्यपुर में सम्पन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी काली पूजा हर वर्ष की भांति पूरे धूमधाम, पारंपरिक विधि- विधान एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाएगी.

बैठक में वर्ष 2025 के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें मुख्य संरक्षक के रूप में अंजन कुमार दास एवं सुशील कुमार मंडल, अध्यक्ष के रूप में गोरा वर्मन, उपाध्यक्ष के रूप में सुनिल कुमार सिंह, महासचिव अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास, संयुक्त सचिव नन्द किशोर यादव और सहायक सचिव अधिवक्ता दिलीप कुमार साव का चयन किया गया.
कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में रतन गोप, अशोक घोष, अंजु लाला, अलख चौधरी, जितेन महतो, शक्ति दास, सपन दास, गोपाल दास, अनिकेत दास, मोनु राय, अजय कुमार सिंह और ओरूगाँटी राज कुमार आदि शामिल हैं. इस बैठक में कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया और उन्हें पूजा को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया.

