सरायकेला: शिव गुरु के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय भवन में शिव शिष्य परिवार की प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 17 जनवरी को रांची में प्रस्तावित शिव गुरु महोत्सव के प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार की गई.


बैठक में उपस्थित गुरु भाई-बहनों को हरीन्द्रानंद जी एवं नीलम दीदी के आदर्शों का अनुसरण करने तथा शिव गुरु के विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया. वक्ताओं ने कहा कि शिव गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. अधिक से अधिक लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना और उन्हें गुरु के विचारों से अवगत कराना संगठन की प्राथमिकता है.
महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर निर्णय लिया गया कि सरायकेला प्रखंड के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा. इसके माध्यम से अधिकाधिक गुरु भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं को रांची में आयोजित होने वाले शिव गुरु महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिव गुरु के संदेश एवं विचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया.
इस अवसर पर गुरु भाई मनसा प्रधान, शैलेश महतो, गणेश, शैल कुमारी, तुला, अंजली, सत्यम, ज्योत्सना सहित काफी संख्या में गुरु भाई-बहन उपस्थित थे.
रिपोर्ट: प्रमोद सिंह (संपादक)

