चांडिल: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र की सोड़ो पंचायत के दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम में शनिवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने दिवंगत नयन सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.


विधायक सविता महतो ने कहा कि नयन सिंह मुंडा एक सामाजिक व्यक्ति होने के साथ-साथ कर्मठ जनप्रतिनिधि भी थे. उनके निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि और समाजसेवी को खो दिया है. समाज के प्रति उनके योगदान और जनहित में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी हैं. विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, हरेन महतो, प्राचार्य उपेन चंद्र महतो, शिव शंकर लायेक, दुर्योधन गोप सहित दिवंगत मुखिया के परिवार के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

